थाना जीआरपी मिर्जापुर द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32.58 लीटर (अनुमानित कीमत-40000/- रुपये अंग्रेजी शराब बरामद करना। थाना जीआरपी मिर्जापुर द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32.58 लीटर (अनुमानित कीमत-40000/- रुपये अंग्रेजी शराब बरामद करना। मीरजापुर थाना जीआरपी को श्रीमान् पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी महोदय, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक अनुभाग प्रयागराज श्री एन. कोलान्धी महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशान्त वर्मा महोदय, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री अरुण कुमार पाठक महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/ वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर थानाध्यक्ष श्री राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में दिनांक-15.09.2026 को उ0नि0 रामसिंह यादव उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा चौकी प्रभारी जीआरपी विन्ध्याचल मय हमराह हे0का0 प्रभाकर यादव हे0का0 विनोद कुमार यादव, हे0का0 कुन्दन कुमार व आरपीएफ पोस्ट मीरजापुर के उ0नि0 राजेश जोशी, हे0का0 गिरधर कुशवाहा, का0 महेश सिंह व का० विकास सिहं के साथ रूटीन चेकिंग, सदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास ने आकर बताया कि ट्रेन नं 04157 कोलकाता स्पेशल ट्रेन में दो व्यक्ति ट्राली बैग में अवैध शराब लेकर पीछे की तरफ जनरल कोच में बैठ कर बिहार जा रहे है। मौजूद समस्त पुलिस बल को सूचना से अवगत कराया गया। हम सभी पुलिस वाले रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नं 01 पर उक्त ट्रेन के आने की प्रतीक्षा करने के दौरान समय करीब 12.55 बजे ट्रेन न0 04157 कोलकाता स्पेशल ट्रेन रेलवे स्टेशन मीरजापुर के प्लेटफार्म नं 01 पर पीछे की तरफ जनरल कोच को चेक किया गया तो पुलिस वालो को चेकिंग करता हुआ देखकर दो व्यक्ति हाथ में ट्राली बैग लिये तेज कदमों से पीछे की ओर जाने लगे जिसे हमराही कर्मचारीगण की मदद से घेरधार कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये पहले व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राजकुमार साव पुत्र रामेश्वर साव निवासी खपरैलचक परसाबाजार थाना परसाबाजार जिला पटना बिहार उम्र 40 वर्ष के कब्जे से एक अदद ट्राली बैग से ग्रे कलर जिसके अन्दर 12 अदद रायल स्टेज 750 मिली, 03 अदद सिग्नेचर 750 मिली, 14 अदद आफ्टर डार्क 180 मिली व 07 अवद सिग्नेचर 180 मिली नाजायज अंग्रेजी शराब (कुल-15.03 लीटर) तथा दूसरे ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी वार्ड नं 08 देवनगर थाना नौबतपुर जिला पटना बिहार उम्र 26 वर्ष के कब्जे से एक अदद काले रंग का ट्राली बैग जिसके अन्दर 21 अदद रायल स्टेज 750 मिली व 10 अवद आफ्टर डार्क 180 मिली (17.55 लीटर) नाजायज अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो के विरुद्ध मु0अ0सं0-169/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि में बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर ऊँचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करता हूं।"। अभियुक्तो के गिरफ्तार होने से निश्चित ही बढ़ती शराब तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी।

- आशुतोष पांडेय ने निफारा में किया जनसभा ### जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, युवाओं को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा आशुतोष पांडेय ने निफारा में किया जनसभा ### जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, युवाओं को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा **मिर्जापुर।** 396 नगर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी निर्दलीय**आशुतोष पांडेय** ने मंगलवार को ग्राम सभा **निफारा* में जनसभा कर क्षेत्र की जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। जनसभा को संबोधित करते हुए आशुतोष पांडेय ने कहा कि **युवाओं को साथ लेकर उन्हें आगे बढ़ाने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।** उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने **गैपुर से जोप मार्ग** की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। साथ ही नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश एवं अन्य समय में पानी का अत्यधिक बहाव रहता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में **निफारा गांव में बिजली की समस्या** को भी प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि गांव के आधे हिस्से में बिजली पहुंचती है, जबकि आगे के हिस्से में अभी भी बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए भी उन्होंने आवाज उठाने का भरोसा दिया। आशुतोष पांडेय ने **शिक्षा व्यवस्था में सुधार** की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार कर बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि **“एक बार हमें सेवा का अवसर दें। हम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगे।”** उन्होंने क्षेत्र से गरीबी दूर करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा बुनियादी सुविधाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। जनसभा के दौरान **शुभम यादव, सूरज मिश्रा, दीपक मिश्रा, सत्यम मिश्रा, जितेंद्र बिंद, सजन तिवारी, विशाल पांडेय, सचिन दुबे** सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।3
- मिर्जापुर में भू माफियाओं द्वारा गरीब महिला की पुस्तैनी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा तत्काल हटाया जाए मिर्जापुर में भू माफियाओं द्वारा गरीब महिला की पुस्तैनी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा तत्काल हटाया जाए सुनील कुमार पांडे एडवोकेट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश फुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय भगवान दास सोनकर निवासी परमापुर रमई पट्टी की पुश्तैनी जमीन आराजी नंबर 89 रकबा 2.5 बिस्वा स्थित ग्राम तरकापुर थाना शहर का कोतवाली तहसील सदर में स्थित जमीन पर भू माफियाओं द्वारा किए गए कब्जे के विरोध में गरीब महिला के परिजनों के साथ आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा जिलाधिकारी मिर्जापुर से पीड़ित महिला के साथ मुलाकात करके भूमाफियाओं द्वारा किए गए कब्जा को हटाने की किया गया मांग मिर्जापुर, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर के सेवक सुनील कुमार पांडे एडवोकेट की अगवाई में मिर्जापुर के परमापुर निवासी फुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय भगवान दास सोनकर के पुश्तैनी जमीन आराजी नंबर 89 रकबा 2.5 बिस्वा स्थित ग्राम तरकापुर थाना शहर का कोतवाली तहसील सदर में स्थित जमीन पर भू माफियाओं ने शासन सत्ता का प्रभाव दिखाकर जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के विरोध में पीड़ित महिला के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट की अगवाई में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और पीड़ित महिला को लेकर जिलाधिकारी मिर्जापुर से मुलाकात करके महिला की जमीन को मुक्त कराने का प्रार्थना पत्र दिया गया आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दिया यदि इस गरीब अनुसूचित जाति की महिला की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा प्रशासन द्वारा नहीं हटाया गया तो आम आदमी पार्टी मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में मिर्जापुर में भू माफिया हावी है गरीबों दलितों की जमीनों को अपने ताकत के बल पर कब्जा करके उसका अवैध प्लाटिंग का कार्य नियम विरुद्ध किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि सोनकर बिरादरी की फुलरी देवी की पुश्तैनी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कूट रचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जबरदस्ती कब्जा करके प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है जिसे प्रशासन को तत्काल बंद कराकर भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए कार्यक्रम में पीड़ित महिला फुलरी देवी ने कहा कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर अकबर इमाम,सुनील सिंह, सोनू शर्मा ,द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और हमारी जमीन पर बाउंड्री बाल खड़ा कर के उसका प्लाटिंग किया जा रहा है हम गरीब है हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है प्रशासन से निवेदन है कि जिला प्रशासन हमारी जमीन हमें वापस कराए और भू माफियाओं पर विधिक कार्रवाई करें प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रीता सोनकर रोहित सोनकर रमापति मौर्य महेश चंद्र प्रजापति अशोक कुमार गुप्ता जयकुमार प्रजापति राकेश वर्मा एडवोकेट अर्जुन सेठ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, शरीर पर गंभीर चोटें… फिर भी थाने में नहीं हो रही सुनवाई दबंग सभासद किशन मोदनवाल पर साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप कुछ दिन पहले पुलिस से झड़प का वीडियो भी हुआ था वायरल मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं, वहीं परिवार की लड़की के साथ भी मारपीट की गई जिस बेटी के इलाज के लिए परिवार ने अपनी जमीन तक बेच दिया, आरोप है कि दबंगों ने उसी लड़की को भी नहीं बख्शा इलाज के लिए खेत बेचने वाला परिवार अब न्याय के लिए थाने की चौखट पर पहुंचने को मजबूर अब बड़ा सवाल—आखिर दबंग सभासद के खिलाफ कार्रवाई से क्यों पीछे हट रही पुलिस? क्या रसूख के आगे कानून बेबस है या फिर पुलिस किसी बड़े दबाव में है? अब देखना है—पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या दबंगई के आगे उसकी फरियाद यूं ही दबकर रह जाएगी मामला चुनार थाना क्षेत्र का2
- मिर्ज़ापुर: 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले स्केटिंग यात्री अजय विश्वकर्मा का गैपुरा में भव्य स्वागत।1
- मीरजापुर: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार मीरजापुर: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार मीरजापुर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गोसाई तालाब निवासी भरत लाल ने विपक्षियों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार मोहल्ला फतहां, परगना कांतित, तहसील सदर स्थित आराजी नंबर 62, 69, 109 और 129 में कुल 0.1390 हेक्टेयर भूमि में से दो विश्वा जमीन का बैनामा उनकी ओर से कराया गया था। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा दबंगई के बल पर आराजी नंबर 129 में करीब दो विश्वा भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 24 अगस्त 2026 को उनके गेट का ताला तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जबकि जमीन को लेकर मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। पीड़ित का कहना है कि न्यायालय की ओर से अमीन जांच के दौरान जमीन की पैमाइश भी कराई गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा अपने पद और संपर्कों का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए पुलिस के माध्यम से कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कब्जे और निर्माण कार्य को रोका नहीं जा रहा है। भरत लाल ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित कब्जे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने तथा शिकायत में नामजद मुस्तकीम अहमद का जिलाधिकारी कार्यालय से स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जमीन विवाद की जांच में वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।2
- गणेश स्थापना पर उमड़ी भक्तों की भीड़, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल। गणेश स्थापना पर उमड़ी भक्तों की भीड़, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।1
- एक करोड़ 7 लाख 26से संवरेगा गोपीगंज का बड़े शिव मंदिर श्रद्धालुओं को और दर्शनार्थियों को को मिलेगी सुविधाएं, सांसद विनोद कुमार बिंद, ज्ञानपुर विधायक बिपुल दुबे 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार से संवरेगा गोपीगंज का बड़े शिव मंदिर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, सांसद बिनोद बिन्द विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन ज्ञानपुर विधानसभा के गोपीगंज स्थित प्रसिद्ध बड़े शिव मंदिर के विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है। मंदिर परिसर में अब करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य कराया जाएगा। विकास कार्यों का भूमि पूजन मंगलवार को भदोही के सांसद डॉ बिनोद बिन्द ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विनोद बिन्द विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे शामिल हुए। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, सोनभद्र इकाई की ओर से करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से मंदिर का पर्यटन विकास कराया जाएगा। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में डबल स्टोरी यात्री हाल, भव्य स्वागत द्वार, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर और पुलिस बूथ समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर परिसर की तस्वीर भी बदलेगी। भूमि पूजन के दौरान विधायक विपुल दुबे ने कहा कि धार्मिक आस्था, संस्कृति और विकास को साथ लेकर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। बड़े शिव मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और धार्मिक पर्यटन के नए अवसर भी पैदा होंगे। वहीं, ग्रामीणों ने मंदिर के विकास कार्य का स्वागत करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है, कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी लगातार ज्ञानपुर विधानसभा में काम हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, बृजेश गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, शरद पाण्डेय, दीपक मोदनवाल, पवन त्रिपाठी, बाबू सिंह, आकाश, अवनीश दुबे, सच्चिदानंद अग्रहरि, रमेश पाण्डेय, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह अश्वनी अग्रवाल, रामकृष्ण खट्टू, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।4
- *विंध्याचल में पहली बार गूंजेगा वेदों का संदेश, 500 बटुकों संग निकलेगी भव्य यात्रा* *विंध्याचल। धर्मनगरी विंध्याचल रविवार को वैदिक संस्कृति और परंपरा के अनूठे आयोजन की साक्षी बनेगी। मां विंध्यवासिनी धाम में पहली बार ऐतिहासिक वैदिक संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा में करीब 500 बटुकों के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे विद्वान, आचार्य और वैदिक धर्माचार्य शामिल होंगे।* *भव्य यात्रा मां विंध्यवासिनी धाम से प्रारंभ होकर पुरानी वीआईपी मार्ग, राम-जानकी मंदिर, स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा और बंगाली चौराहा होते हुए विंध्य रेजिडेंसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच लोगों को भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।* *उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि* *त्रिदिवसीय क्�1