Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिथिला वर्ल्ड स्कूल, सिसोनी सुपौल – एक बार विजिट करें, खुद फर्क महसूस करें
Mankhush kumar
मिथिला वर्ल्ड स्कूल, सिसोनी सुपौल – एक बार विजिट करें, खुद फर्क महसूस करें
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Mankhush kumar1
- सहरसा जिले के नोहट्टा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। यहाँ के वार्ड नंबर 9 में स्थित धनेश्वर शर्मा के घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर के सदस्यों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर और नकदी सहित सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। आग की लपटें और धुआं देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने एकजुट होकर चापाकल और बाल्टियों की मदद से पानी डालना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने खुद के प्रयासों से आग पर काबू पाया, जिससे आग को पड़ोस के अन्य घरों में फैलने से रोका जा सका इस भीषण घटना के बाद धनेश्वर शर्मा का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। पीड़ित परिवार के पास खाने-पीने से लेकर पहनने तक के सामान का अभाव हो गया है। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से मुआवजे की गुहार स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन एवं अंचल कार्यालय (CO) से मांग की है कि पीड़ित परिवार को अविलंब राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए और राजस्व कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराते हुए उचित सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए।1
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- ✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍सहरसा अनुमंडल के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपुर निवासी एवं पूर्व मार्केटिंग चेयरमैन सुभाष यादव जी के सुपुत्र गोलू की गंगा स्नान के दौरान डूब जाने से हुई असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक घटना है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। एक होनहार युवक का यूँ असमय चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। एडवोकेट ऑफ जेएसडी कॉउंसिल की ओर से दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति 🙏 #जsd #बिहार1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- सिंघिया भाजपा प्रशिक्षण शिविर में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा। समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कुण्डल 01 पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डल के सभागार में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, इसका उद्घाटन समस्तीपुर उतरीं के जिला अध्यक्षा श्रीमती नीलम सहनी , जिला महामंत्री बैद्यनाथ झा, जिला प्रवक्ता ब्रजेनद्र सिंह मुरारी, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष ब्रज भूषण यादव , लक्ष्मी गुप्ता , महिला जिला मंत्री पिंकी सिंह, मंडल अध्यक्ष जगजीत सिंह ने किया। जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने बताई कि प्रथम सत्रों में चलें इस प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सांगठनिक मजबूती और वैचारिक प्रखरता की जानकारी दी। मोके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह , महामंत्री हरे कान्त झा , अनूसूचित मोर्चा अध्यक्ष राम नन्दन पासवान , बुथ अध्यक्ष नबीन शर्मा , पंचायत अध्यक्ष चन्दन सिंह , सुभाष सिंह , विकास कुमार सिंह , संजय सिंह , दीपक पासवान , मुन्ना राम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- सहरसा से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामला सहरसा के सहरसा सदर अस्पताल का है, जहां सभी सुविधाएं होने के बावजूद मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर सिर्फ एक बार वार्ड में आते हैं, मरीजों को देखकर इंजेक्शन लगा देते हैं और फिर चले जाते हैं। इसके बाद मरीज दर्द से कराहते रहते हैं, लेकिन उन्हें देखने के लिए कोई डॉक्टर या नर्स वापस नहीं आता। अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति इतनी खराब है कि कई मरीज दो-दो दिनों से बिना दवाई के पड़े हुए हैं। समय पर दवा नहीं मिलने से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे मरीज और उनके परिजन दोनों काफी परेशान हैं। वहीं अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। मरीजों के बेड की चादर तक समय पर नहीं बदली जाती, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि गंभीर मरीजों को भी समय पर सही इलाज और देखभाल नहीं मिल पा रही है। लगातार शिकायतों और जिलाधिकारी के निरीक्षण के बावजूद अस्पताल की व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब जिले का सबसे बड़ा अस्पताल ही बदहाल है, तो आम लोगों को बेहतर इलाज कैसे मिल पाएगा। फिलहाल मरीज और उनके परिजन इसी उम्मीद में हैं कि प्रशासन जल्द इस समस्या पर ध्यान देगा और व्यवस्था में सुधार होगा।1
- Post by Mankhush kumar1