logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वीर जवान बालाराम उइके कों हज़ारों नम आँखो नें दी अंतिम बिदाई। ITBP के जवान बालाराम उइके शिवपुरी में थे तैनात। ड्यूटी के दौरान चक्कर खाकर गिरने से तबियत ख़राब होने पर उन्हें झाँसी के लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली,आज उनका पार्थिव शरीर ग्रह ग्राम कोल्हया मालेगांव लाया गया। जहाँ हज़ारों लोगों क़ी मौजूदगी में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

15 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

वीर जवान बालाराम उइके कों हज़ारों नम आँखो नें दी अंतिम बिदाई। ITBP के जवान बालाराम उइके शिवपुरी में थे तैनात। ड्यूटी के दौरान चक्कर खाकर गिरने से तबियत ख़राब होने पर उन्हें झाँसी के लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली,आज उनका पार्थिव शरीर ग्रह ग्राम कोल्हया मालेगांव लाया गया। जहाँ हज़ारों लोगों क़ी मौजूदगी में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • वीर जवान बालाराम उइके कों हज़ारों नम आँखो नें दी अंतिम बिदाई। ITBP के जवान बालाराम उइके शिवपुरी में थे तैनात। ड्यूटी के दौरान चक्कर खाकर गिरने से तबियत ख़राब होने पर उन्हें झाँसी के लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली,आज उनका पार्थिव शरीर ग्रह ग्राम कोल्हया मालेगांव लाया गया। जहाँ हज़ारों लोगों क़ी मौजूदगी में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
    1
    वीर जवान बालाराम उइके कों हज़ारों नम आँखो नें दी  अंतिम बिदाई।
ITBP के जवान बालाराम उइके शिवपुरी में थे तैनात।
ड्यूटी के दौरान चक्कर खाकर गिरने से तबियत ख़राब होने पर उन्हें झाँसी के लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली,आज उनका पार्थिव शरीर ग्रह ग्राम कोल्हया मालेगांव लाया गया।
जहाँ हज़ारों लोगों क़ी मौजूदगी में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ये Decade भारत का Techade बनेगा बोले मोदी, गोरखपुर में गोरख धंधा -अखिलेश, भजनलाल गिनाए कांग्रेस के जीरो, प्रियंका ने बताए दो तरह के नेता, इफ्तार की टेबल पर सोनिया-जया साथ में और धर्माचार्य बोले यूजीसी ने हिन्दू चोला हटा दिया... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    ये Decade भारत का Techade बनेगा बोले मोदी, गोरखपुर में गोरख धंधा -अखिलेश, भजनलाल गिनाए कांग्रेस के जीरो, प्रियंका ने बताए दो तरह के नेता, इफ्तार की टेबल पर सोनिया-जया साथ में और धर्माचार्य बोले यूजीसी ने हिन्दू चोला हटा दिया... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Prabhatpattan, Betul•
    1 hr ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    पत्रकार आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुसली में ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक हेमन्त खण्डेलवाल की अनुशंसा पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी ने जिला पंचायत के 15 वित से 12 लाख रुपए लागत का सामुदायिक भवन स्वीकृत किया जिसका भूमिपूजन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी और भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी सरपंच जनपद पंचायत सहित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में गायत्री मंदिर प्रांगण में विधिवत किया गया। इतनी बड़ी सौगात पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी का फलो से तूलादान कर भव्य स्वागत किया।
    1
    आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुसली में ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक हेमन्त खण्डेलवाल की अनुशंसा पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी ने जिला पंचायत के 15 वित से 12 लाख रुपए लागत का सामुदायिक भवन स्वीकृत किया जिसका भूमिपूजन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी और भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी सरपंच जनपद पंचायत सहित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में गायत्री मंदिर प्रांगण में विधिवत किया गया। इतनी बड़ी सौगात पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी का फलो से तूलादान कर भव्य स्वागत किया।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मध्यप्रदेश का बजट गरीब, युवा, नारी और किसानों की समृद्धि का मार्ग करेगा प्रशस्त - हेमंत खण्डेलवाल मध्यप्रदेश बजट पर विजय भवन में पत्रकारवार्ता संपन्न बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मध्यप्रदेश के बजट पर पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के साथ जनकल्याण को नई ऊंचाई देगा। मध्यप्रदेश का प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बताई गई चार जातियां, गरीब, युवा, नारी और किसानों की समृद्धि का मार्ग और प्रशस्त करेगा। यह बजट मध्यप्रदेश के समग्र विकास व सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का दृष्टिपत्र है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने पूंजीगत व्यय को बजट में बढ़ाया है, जिससे मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी। इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूंजीगत व्यय बढ़ाने से मध्यप्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाएगा बजट श्री खण्डेलवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने 4,38,317 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में स्वयं के व्यय से 1,17,667 करोड़ का राजस्व प्राप्त का लक्ष्य है। केंद्र सरकार से 1,12,137 करोड़ प्राप्त होंगे। राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि से स्पष्ट है कि यह बजट प्रदेश के भविष्य को और सशक्त बनाने वाला है। पिछले वर्ष के अपेक्षा में पूंजीगत व्यय में 7.5 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास और सशक्त होगा। श्री खंडेलवाल ने बताया कि अनुसूचित जनजाति विभाग के बजट में 25.8 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 47,429 करोड़ का प्रावधान किया गया है, वहीं अनुसूचित जाति विभाग के बजट में भी 17 प्रतिशत की वृद्धि कर 31,192 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में एक लाख सोलर पंप किसानों को देने की तैयारी की गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया है और फसल बीमा के लिए 1300 करोड़ का प्रावधान किया गया है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था का विस्तार, बेहतर बिजली आपूर्ति, पारदर्शी फसल खरीद, भावांतर योजना का संरक्षण और प्राकृतिक प्रकोप में त्वरित मुआवजा के माध्यमों से अन्नदाता को सबल और सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन प्रावधानों से किसान समृद्ध होगा और मध्यप्रदेश विकसित राज्य बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने दूरदर्शी सोच के साथ बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट सशक्त मध्यप्रदेश की नींव को और मजबूती देगा। बजट में हर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ‘लाड़ली बहना योजना’ के लिए 23,882 हजार करोड़ से अधिक की राशि निर्धारित की गई है। साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए 5700 महिला हॉस्टल के निर्माण तथा उनकी सुरक्षा और पेंशन पर विशेष जोर दिया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 25 हजार करोड़ के ऋण प्रावधान किया गया है। साथ ही खेलों के विकास के लिए 815 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। श्री खंडेलाल ने बताया कि आंगनवाड़ियों में बच्चों को पोषण आहार को और पुख्ता करने के लिए ट्रेटा दूध दिया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23 हजार करोड़ का प्रावधान कर चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसके साथ ही 72 नई ई-बस सेवाओं की शुरुआत कर शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। पत्रकारवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ,केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    2
    मध्यप्रदेश का बजट गरीब, युवा, नारी और किसानों की समृद्धि का मार्ग करेगा प्रशस्त - हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश बजट पर विजय भवन में पत्रकारवार्ता संपन्न
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मध्यप्रदेश के बजट पर पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के साथ जनकल्याण को नई ऊंचाई देगा। मध्यप्रदेश का प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बताई गई चार जातियां, गरीब, युवा, नारी और किसानों की समृद्धि का मार्ग और प्रशस्त करेगा। यह बजट मध्यप्रदेश के समग्र विकास व सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का दृष्टिपत्र है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने पूंजीगत व्यय को बजट में बढ़ाया है, जिससे मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी। इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूंजीगत व्यय बढ़ाने से मध्यप्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाएगा बजट श्री खण्डेलवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने 4,38,317 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में स्वयं के व्यय से 1,17,667 करोड़ का राजस्व प्राप्त का लक्ष्य है। केंद्र सरकार से 1,12,137 करोड़ प्राप्त होंगे। राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि से स्पष्ट है कि यह बजट प्रदेश के भविष्य को और सशक्त बनाने वाला है। पिछले वर्ष के अपेक्षा में पूंजीगत व्यय में 7.5 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास और सशक्त होगा। श्री खंडेलवाल ने बताया कि अनुसूचित जनजाति विभाग के बजट में 25.8 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 47,429 करोड़ का प्रावधान किया गया है, वहीं अनुसूचित जाति विभाग के बजट में भी 17 प्रतिशत की वृद्धि कर 31,192 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में एक लाख सोलर पंप किसानों को देने की तैयारी की गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया है और फसल बीमा के लिए 1300 करोड़ का प्रावधान किया गया है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था का विस्तार, बेहतर बिजली आपूर्ति, पारदर्शी फसल खरीद, भावांतर योजना का संरक्षण और प्राकृतिक प्रकोप में त्वरित मुआवजा के माध्यमों से अन्नदाता को सबल और सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन प्रावधानों से किसान समृद्ध होगा और मध्यप्रदेश विकसित राज्य बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने दूरदर्शी सोच के साथ बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट सशक्त मध्यप्रदेश की नींव को और मजबूती देगा। बजट में हर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ‘लाड़ली बहना योजना’ के लिए 23,882 हजार करोड़ से अधिक की राशि निर्धारित की गई है। साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए 5700 महिला हॉस्टल के निर्माण तथा उनकी सुरक्षा और पेंशन पर विशेष जोर दिया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 25 हजार करोड़ के ऋण प्रावधान किया गया है। साथ ही खेलों के विकास के लिए 815 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। श्री खंडेलाल ने बताया कि आंगनवाड़ियों में बच्चों को पोषण आहार को और पुख्ता करने के लिए ट्रेटा दूध दिया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23 हजार करोड़ का प्रावधान कर चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसके साथ ही 72 नई ई-बस सेवाओं की शुरुआत कर शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। पत्रकारवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ,केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    user_NARESH MANDEKAR
    NARESH MANDEKAR
    Lawyer बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बैतूल। दैनिक सांझवीर टाइम्स के 11 वर्ष पूर्ण होने और 12वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित समारोह में जिले की प्रतिभाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को ‘प्रतिष्ठा अलंकरण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, खेल, बालिका सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में लाड़ो फाउंडेशन के संस्थापक अनिल यादव को महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण हेतु किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठा अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल, आमला, मुलताई और भैंसदेही के विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने लाड़ो फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अनिल यादव को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
    3
    बैतूल। दैनिक सांझवीर टाइम्स के 11 वर्ष पूर्ण होने और 12वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित समारोह में जिले की प्रतिभाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को ‘प्रतिष्ठा अलंकरण’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, खेल, बालिका सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में लाड़ो फाउंडेशन के संस्थापक अनिल यादव को महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण हेतु किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठा अलंकरण से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल, आमला, मुलताई और भैंसदेही के विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने लाड़ो फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अनिल यादव को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Classified ads newspaper publisher बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 21 मंडलों से सवा सौ से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल भैंसदेही/मनीष राठौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही कार्यक्रम श्रृंखला के तहत भैंसदेही खंड केंद्र पर चंदन की बगिया लॉन में शनिवार को प्रमुख जन गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। भैंसदेही खंड के अंतर्गत आने वाले 21 मंडलों से सवा सौ से अधिक सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों के महिला-पुरुष कार्यकर्ता इस गोष्ठी में सम्मिलित हुए। यह आयोजन संघ की सौ वर्षीय यात्रा को समर्पित था, जिसमें समाज हित के कार्यों में लगे प्रमुख जनों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया।गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड संघचालक तापतिप्रसाद चंदेल, विद्या भारती सह- संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल तथा जिला सेवा प्रमुख शिवराज झाड़े द्वारा भारत माता, डॉ. हेडगेवार (डॉ. साहब) एवं गुरुजी (एम.एस. गोलवलकर) के छायाचित्रों की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रभक्ति के स्वरों में जयकारे लगाए।मुख्य वक्ता शिवराज झाड़े ने संबोधन में संघ की दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए कहा, "संघ की नजर में प्रमुख जन वही सामान्य व्यक्ति है, जो समाज हित के किसी भी कार्य में निरंतर लगा रहता है।" उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर सौ वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का वर्णन किया तथा वर्तमान समाज में व्याप्त समस्याओं—जैसे सामाजिक विघटन, सांस्कृतिक क्षय और बाहरी चुनौतियों—पर चिंतन किया। हिंदू स्वभाव एवं संस्कारों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "विश्व में केवल हिंदू ही ऐसा समुदाय है, जो 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' और 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' का सिद्धांत अपनाता है।" अंत में उन्होंने 'पंच परिवर्तन'—व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर परिवर्तन—की आवश्यकता पर बल दिया, जो संघ का मूल मंत्र है।विद्या भारती सह-संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल ने उपस्थित जनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने संघ के कार्यप्रणाली, संगठन संरचना और दैनिक जीवन में योगदान जैसे विषयों पर उठे प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर दिए तथा जिज्ञासाओं का समाधान किया। इससे कार्यकर्ताओं में संघ के प्रति और अधिक उत्साह जागा।कार्यक्रम का समापन सामूहिक 'वंदे मातरम' गान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में राष्ट्रभक्ति का भाव प्रकट किया। यह गोष्ठी न केवल संघ की शताब्दी यात्रा को मजबूत करने वाली साबित हुई, बल्कि स्थानीय स्तर पर समाजसेवा के संकल्प को भी पुनर्जीवित करने में सफल रही।
    1
    21 मंडलों से सवा सौ से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल
भैंसदेही/मनीष राठौर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही कार्यक्रम श्रृंखला के तहत भैंसदेही खंड केंद्र पर चंदन की बगिया लॉन में शनिवार को प्रमुख जन गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। भैंसदेही खंड के अंतर्गत आने वाले 21 मंडलों से सवा सौ से अधिक सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों के महिला-पुरुष कार्यकर्ता इस गोष्ठी में सम्मिलित हुए। यह आयोजन संघ की सौ वर्षीय यात्रा को समर्पित था, जिसमें समाज हित के कार्यों में लगे प्रमुख जनों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया।गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड संघचालक तापतिप्रसाद चंदेल, विद्या भारती सह- संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल तथा जिला सेवा प्रमुख शिवराज झाड़े द्वारा भारत माता, डॉ. हेडगेवार (डॉ. साहब) एवं गुरुजी (एम.एस. गोलवलकर) के छायाचित्रों की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रभक्ति के स्वरों में जयकारे लगाए।मुख्य वक्ता शिवराज झाड़े ने संबोधन में संघ की दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए कहा, "संघ की नजर में प्रमुख जन वही सामान्य व्यक्ति है, जो समाज हित के किसी भी कार्य में निरंतर लगा रहता है।" उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर सौ वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का वर्णन किया तथा वर्तमान समाज में व्याप्त समस्याओं—जैसे सामाजिक विघटन, सांस्कृतिक क्षय और बाहरी चुनौतियों—पर चिंतन किया। हिंदू स्वभाव एवं संस्कारों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "विश्व में केवल हिंदू ही ऐसा समुदाय है, जो 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' और 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' का सिद्धांत अपनाता है।" अंत में उन्होंने 'पंच परिवर्तन'—व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर परिवर्तन—की आवश्यकता पर बल दिया, जो संघ का मूल मंत्र है।विद्या भारती सह-संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल ने उपस्थित जनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने संघ के कार्यप्रणाली, संगठन संरचना और दैनिक जीवन में योगदान जैसे विषयों पर उठे प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर दिए तथा जिज्ञासाओं का समाधान किया। इससे कार्यकर्ताओं में संघ के प्रति और अधिक उत्साह जागा।कार्यक्रम का समापन सामूहिक 'वंदे मातरम' गान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में राष्ट्रभक्ति का भाव प्रकट किया। यह गोष्ठी न केवल संघ की शताब्दी यात्रा को मजबूत करने वाली साबित हुई, बल्कि स्थानीय स्तर पर समाजसेवा के संकल्प को भी पुनर्जीवित करने में सफल रही।
    user_MANISH RATHORE mp news
    MANISH RATHORE mp news
    पत्रकार Bhainsdehi, Betul•
    2 hrs ago
  • ➡️ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि नगर बैतूल में हाल ही में दूषित जल प्रदाय के संबंध में स्पष्ट किया कि विगत दिनों इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। दिनांक 18 फरवरी को बैतूल नगर के जल शोधन केंद्र पर जल शोधन प्रक्रिया के दौरान एक कर्मचारी द्वारा 15 लाख लीटर पानी में 150 किलोग्राम एलम के स्थान पर 175 किलोग्राम एलम का उपयोग कर दिया गया। इस त्रुटि को प्लांट के सब-इंजीनियर ने तत्काल नोटिस में लिया और सतर्कता के तौर पर उक्त जल को पुनः एनीकट में प्रवाहित कर दिया, ताकि उसका पुनः उपचार कर सुरक्षित उपयोग किया जा सके। सब-इंजीनियर ने आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए त्वरित निर्णय लिया। उपयोग की गई एलम की मात्रा इतनी अधिक नहीं थी कि इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े; इससे केवल पानी के स्वाद में हल्का कड़वापन आने की संभावना रहती। अगले दिन की जलापूर्ति के बाद किसी भी नागरिक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर जिले के सभी नगरीय निकाय संवेदनशील हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारी को जल शोधन केंद्र से हटा दिया गया है।
    1
    ➡️ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि नगर बैतूल में हाल ही में दूषित जल प्रदाय के संबंध में  स्पष्ट किया कि विगत दिनों इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।
दिनांक 18 फरवरी को बैतूल नगर के जल शोधन केंद्र पर जल शोधन प्रक्रिया के दौरान एक कर्मचारी द्वारा 15 लाख लीटर पानी में 150 किलोग्राम एलम के स्थान पर 175 किलोग्राम एलम का उपयोग कर दिया गया। इस त्रुटि को प्लांट के सब-इंजीनियर ने तत्काल नोटिस में लिया और सतर्कता के तौर पर उक्त जल को पुनः एनीकट में प्रवाहित कर दिया, ताकि उसका पुनः उपचार कर सुरक्षित उपयोग किया जा सके।
सब-इंजीनियर ने आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए त्वरित निर्णय लिया। उपयोग की गई एलम की मात्रा इतनी अधिक नहीं थी कि इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े; इससे केवल पानी के स्वाद में हल्का कड़वापन आने की संभावना रहती।
अगले दिन की जलापूर्ति के बाद किसी भी नागरिक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर जिले के सभी नगरीय निकाय संवेदनशील हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारी को जल शोधन केंद्र से हटा दिया गया है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.