Shuru
Apke Nagar Ki App…
डेहरी में समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण मंगलवार को दोपहर क़रीब 3 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले के डेहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोन नदी पर बन रहे WEIR निर्माण स्थल का भी जायजा लिया तथा वहां चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 3D मॉडल का अवलोकन कर परियोजना की रूपरेखा को समझा। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।
Pushpa kumari
डेहरी में समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण मंगलवार को दोपहर क़रीब 3 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले के डेहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोन नदी पर बन रहे WEIR निर्माण स्थल का भी जायजा लिया तथा वहां चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 3D मॉडल का अवलोकन कर परियोजना की रूपरेखा को समझा। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।
More news from बिहार and nearby areas
- अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना। मंगलवार संध्या 06 बजे तक सूर्यपुरा सूर्य मंदिर छठ घाट नारायणपुर, गोशालडीह काव नदी घाट, अगरेड खुर्द और कला छठ घाट, दावथ के सूर्यमठ पंचमंदिर, योगिनी शिव मंदिर सरोवर, बभनौल, कोआथ,समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में संध्या प्रहर पहला अर्घ्य अर्पण किया गया। भगवान भास्कर की उपासना का चार दिवसीय चैती छठ के तीसरे दिन लोग सुबह से ही छठ घाट जाने वाले रास्ते एवं छठ घाटों की सफाई एवं सजावट करते देखे गए। शाम में छठ मैया के गीतों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने को लेकर घरों से छठ व्रती स्वजन के साथ गीत गाते हुए निकलने लगे। छठ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ संपन्न हो जाएगा। इसके साथ व्रती का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो जाएगा।1
- कशिश न्यूज़ समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे रोहतास जिला के डिहरी में। सुरक्षा विधि व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट पुलिस बल तैनात। डीआईजी डॉक्टर सत्य प्रकाश जिलाधिकारी उदिता सिंह एसपी रौशन कुमार आदि पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल का ले रहे जायज़ा। सीएय आज रोहतास को देंगे बड़ी सौगात1
- भभुआ (कैमूर)। नगर परिषद भभुआ के सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने आगामी श्री रामनवमी पर्व को लेकर शहरवासियों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रामनवमी आस्था, श्रद्धा और मर्यादा का पर्व है, जिसे भभुआ शहर में हर वर्ष परंपरागत उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया जाता रहा है। सभापति श्री तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा श्री रामनवमी पूजा महोत्सव श्रद्धा एवं विश्वास के साथ आयोजित किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां, भव्य सजावट, आरती-पूजन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। उन्होंने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अभिनंदन समिति द्वारा श्रीराम भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाता है, जो भभुआ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता की पहचान बन चुकी है। इस परंपरा से सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम का संदेश मिलता है। सभापति ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक मिलकर इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि भभुआ की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के रूप में बनी रहे। अंत में उन्होंने नगर परिषद की ओर से सभी नगरवासियों को श्री रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन दिया तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी1
- Post by Suraj kumar1
- हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी लापरवाही, हसपुरा बाजार के दक्षिण मुहल्ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को भोजन नही मिल रहा है1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- भभुआ (कैमूर)। नगर परिषद भभुआ के चेयरमैन विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2026 तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर टैक्स के बकाया ब्याज को पूरी तरह माफ किया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को टैक्स भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने सभी नगरवासियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। नगर परिषद द्वारा दी गई इस छूट को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग ब्याज माफी योजना का लाभ लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर टैक्स जमा कर रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन ने भी नागरिकों से समय रहते टैक्स जमा कर सुविधा का लाभ लेने तथा नगर के विकास में सहयोग करने की अपील की है। रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी2
- Post by Suraj kumar1
- हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड क्षेत्र में डूबते सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया गया हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था, का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा में आज डूबते सूर्य को छठ व्रतियों द्वारा अर्ध्य अर्पित किया गया1