श्री रामनवमी पर्व को लेकर सभापति विकास तिवारी की अपील, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आग्रह भभुआ (कैमूर)। नगर परिषद भभुआ के सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने आगामी श्री रामनवमी पर्व को लेकर शहरवासियों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रामनवमी आस्था, श्रद्धा और मर्यादा का पर्व है, जिसे भभुआ शहर में हर वर्ष परंपरागत उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया जाता रहा है। सभापति श्री तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा श्री रामनवमी पूजा महोत्सव श्रद्धा एवं विश्वास के साथ आयोजित किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां, भव्य सजावट, आरती-पूजन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। उन्होंने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अभिनंदन समिति द्वारा श्रीराम भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाता है, जो भभुआ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता की पहचान बन चुकी है। इस परंपरा से सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम का संदेश मिलता है। सभापति ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक मिलकर इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि भभुआ की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के रूप में बनी रहे। अंत में उन्होंने नगर परिषद की ओर से सभी नगरवासियों को श्री रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन दिया तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी

- Om Prakash TiwariBhabua, Kaimur (Bhabua)जय श्री राम 👏4 hrs ago
- भभुआ (कैमूर): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कैमूर इकाई ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर कड़ा विरोध जताया है। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय भभुआ आने के बजाय जनता से बचते हुए एक मंत्री के निजी आवास पर कार्यक्रम कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। विरोध प्रदर्शन के दौरान रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह ने कहा कि यह समृद्धि यात्रा नहीं बल्कि “विदाई यात्रा” है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रगति यात्रा के दौरान कैमूर जिले के लिए लगभग 950 करोड़ रुपये की घोषणाएं की गई थीं, लेकिन अब तक उनमें से किसी भी योजना को धरातल पर नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं और वर्तमान यात्रा में भी पूर्व घोषणाओं का कोई उल्लेख नहीं किया जा रहा है। वहीं भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछले 21 वर्षों में मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले को केवल झूठी घोषणाएं और शिलापट्ट देने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि जिला कलेक्ट्रेट समेत कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के कार्यकाल की देन हैं। उनके अनुसार मोहनिया अनुमंडल सहित जिले में कई प्रखंडों का निर्माण पूर्व सरकार में हुआ, जबकि वर्तमान सरकार पुराने भवनों का रखरखाव भी नहीं करा पा रही है। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनता से डरकर जिला मुख्यालय आने से बच रहे हैं और यह यात्रा भाजपा के इशारों पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि वास्तविक विकास करना होता तो मुख्यमंत्री भभुआ पहुंचकर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की समस्याएं सुनते और जनता से सीधे संवाद करते। कार्यक्रम में राजद नेता बबनलाल श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, संतोष पटेल, पशुपतिनाथ सिंह, संजय सिंह, अवधेश कुशवाहा, सुबास यादव, नंदकुमार यादव, आकाश पटेल, रोहित तिवारी सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजद नेताओं ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में जनता सरकार को जवाब देने का काम करेगी। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी4
- Post by आजाद जमावादी1
- डेहरी में कल आ रहे सीएम नीतीश कुमार। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक। एसपी बोले- चैती छठ के संध्या अर्घ्य को लेकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।1
- Post by Raman Kishor Chaubey1
- मंगलवार को दोपहर क़रीब 3 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले के डेहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोन नदी पर बन रहे WEIR निर्माण स्थल का भी जायजा लिया तथा वहां चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 3D मॉडल का अवलोकन कर परियोजना की रूपरेखा को समझा। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।1
- चन्दौली (कटेंसर) पंचायत भवन निर्माणचन्दौली जिले में पंचायत भवन का निर्माण आमतौर पर ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाता है। यह निर्माण कार्य अक्सर सरकारी योजनाओं जैसे: 15वाँ वित्त आयोग मनरेगा (MGNREGA) राज्य वित्त आयोग के तहत कराया जाता है। 🏢 पंचायत भवन का उद्देश्य ग्राम पंचायत की बैठकें सरकारी योजनाओं का संचालन ग्रामीणों की शिकायत/सुविधा केंद्र दस्तावेज़ और रिकॉर्ड रखने की जगह 🔎 अगर आप जानना चाहते हैं:अगर आप जानना चाहते हैं: निर्माण हुआ है या नहीं बजट/टेंडर/कार्य प्रगति शिकायत कैसे करें फोटो या लोकेशन तो आप ये कर सकते हैं: अपने ग्राम पंचायत सचिव या प्रधान से संपर्क करें ब्लॉक कार्यालय (BDO) से जानकारी लें पंचायत राज विभाग की वेबसाइट देखें1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- भभुआ (कैमूर)। नगर परिषद भभुआ के सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने आगामी श्री रामनवमी पर्व को लेकर शहरवासियों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रामनवमी आस्था, श्रद्धा और मर्यादा का पर्व है, जिसे भभुआ शहर में हर वर्ष परंपरागत उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया जाता रहा है। सभापति श्री तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा श्री रामनवमी पूजा महोत्सव श्रद्धा एवं विश्वास के साथ आयोजित किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां, भव्य सजावट, आरती-पूजन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। उन्होंने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अभिनंदन समिति द्वारा श्रीराम भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाता है, जो भभुआ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता की पहचान बन चुकी है। इस परंपरा से सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम का संदेश मिलता है। सभापति ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक मिलकर इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि भभुआ की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के रूप में बनी रहे। अंत में उन्होंने नगर परिषद की ओर से सभी नगरवासियों को श्री रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन दिया तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी1