logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोधपुर में रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026 को महिलाओ के लिये ओटो टैक्सी सेवा फ्री उपलब्ध रहेंगी, जोधपुर 28 अगस्त 2026 महिलाओ के ख़ुश खबरी सुचना- न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति,जोधपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक जोधपुर की सारी बहनों के लिए निशुल्क ओटो टैक्सी सेवा फ्री उपलब्ध रहेंगी, समितिअध्यक्ष बाबूलाल राव कोषाध्यक्ष बी एस राठौर सचिन शांतिलाल चंदेल मीडिया प्रभारी धनराज दाधीच भवानी सिंह एवं समस्त न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति के सदस्य गोपाल सिंह शांतिलाल पवार अचल सिंह गोपाल सिंह भाटी गजेंद्र सिंह इंदा उड़ी इत्यादि ने बताया की समिति के सभी सदस्य इस सोशल वर्क के महिलाओ को फ्री सेवा देने के लिये सर्वसम्मति प्रस्ताव पास कर तैयार हुए. समिति कार्यालय- न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति, आरटीओ ऑफिस, गैलेक्सी स्कूल के सामने गली 18 बी जे एस.जोधपुर संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर- 9413870008. 9783925135. 7062726111. 9799726768. प्रेस वार्ता में समिति अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की ओर बताया की समिति का यह एक अच्छा सोशल कार्य है.

11 hrs ago
user_Adv Devaram Bishnoi
Adv Devaram Bishnoi
Lawyer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
11 hrs ago
d40abc43-032c-4dd9-aef6-a69104f84ae1

जोधपुर में रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026 को महिलाओ के लिये ओटो टैक्सी सेवा फ्री उपलब्ध रहेंगी, जोधपुर 28 अगस्त 2026 महिलाओ के ख़ुश खबरी सुचना- न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति,जोधपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक जोधपुर की सारी बहनों के लिए निशुल्क ओटो टैक्सी सेवा फ्री उपलब्ध रहेंगी, समितिअध्यक्ष बाबूलाल राव कोषाध्यक्ष बी एस राठौर सचिन शांतिलाल चंदेल मीडिया प्रभारी धनराज दाधीच भवानी सिंह एवं समस्त न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति के सदस्य गोपाल सिंह शांतिलाल पवार अचल सिंह गोपाल सिंह भाटी गजेंद्र सिंह इंदा उड़ी इत्यादि ने बताया की समिति के सभी सदस्य इस सोशल वर्क के महिलाओ को फ्री सेवा देने के लिये सर्वसम्मति प्रस्ताव पास कर तैयार हुए. समिति कार्यालय- न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति, आरटीओ ऑफिस, गैलेक्सी स्कूल के सामने गली 18 बी जे एस.जोधपुर संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर- 9413870008. 9783925135. 7062726111. 9799726768. प्रेस वार्ता में समिति अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की ओर बताया की समिति का यह एक अच्छा सोशल कार्य है.

More news from Rajasthan and nearby areas
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ओसिया बैंक में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने जान की परवाह किए बिना अंदर घुसकर बुझाई आग जोधपुर क्षेत्र के ओसियां कस्बे के मुख्य बाजार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI),ओसियां शाखा में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ ओसियां, एसएचओ, डीओ रामप्रकाश सउनि मय पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे। वहीं ओसियां से फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत करके करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। ओसियां‌ पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल भाकरराम (0779)ने अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बैंक भवन के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। उनके इस साहसिक प्रयास की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण एवं नुकसान का पूरा आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के दौरान सीओ ओसियां एवं थाना स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया,जिससे बड़ी घटना टल गई। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। रिपोर्टर -मूलाराम जाखड़ ओसियां
    2
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ओसिया बैंक में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने जान की परवाह किए बिना अंदर घुसकर बुझाई आग

जोधपुर 
क्षेत्र के ओसियां कस्बे के मुख्य बाजार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI),ओसियां शाखा में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
सूचना पर सीओ ओसियां, एसएचओ, डीओ रामप्रकाश सउनि मय पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे। 
वहीं ओसियां से फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत करके करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया।
ओसियां‌ पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल भाकरराम (0779)ने अदम्य साहस की मिसाल
पेश करते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बैंक भवन के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। उनके इस साहसिक प्रयास की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण एवं नुकसान का पूरा आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के दौरान सीओ ओसियां एवं थाना स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया,जिससे बड़ी घटना टल गई।
इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
रिपोर्टर -मूलाराम जाखड़ ओसियां
    user_MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    MOOLA RAM JAKHAR OSIAN
    Local News Reporter Jodhpur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 4 गिरफ्तार BNC, जोधपुर जोधपुर जिले के पुलिस थाना चामू और सोलर चोरी स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय सोलर प्लांट को निशाना बनाकर पिकअप वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज के निर्देशन में हुई कार्रवाई के तहत आरोपियों से पूछताछ में ग्राम डेढ़ा चक स्थित सोलर प्लांट में 19 अगस्त की रात हुई चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार माजिसा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर आईपाल सिंह ने 21 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात चोर पिकअप वाहन में सवार होकर सोलर प्लांट से करीब 4100 मीटर डीसी केबल और 100 नग डब्यू-4 चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस थाना चामू में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के निर्देशन और बालेसर वृताधिकारी राजेंद्र सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी हनुमानराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना एकत्र कर चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात से पहले सोलर प्लांट की रेकी करने और रात के समय पिकअप वाहन से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चारों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पीसी रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जिले में हुई अन्य सोलर चोरी की घटनाओं और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है। राजूराम पुत्र रतनाराम, सूजाराम पुत्र प्रहलादराम निवासी सेतरावा थाना देचू, दलाराम पुत्र रामूराम और डूगरराम पुत्र जेठाराम निवासी लवारन थाना चामू को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी हनुमानराम, सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह, हैडकानि. मोहनराम, कानि. सुरेश डुडी, भंवरसिंह, चुतराराम, ड्रा. बाबूराम तथा हैडकानि. गोपालराम, कानि. भूराराम व पुखराज की विशेष भूमिका रही।
    2
    सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 4 गिरफ्तार
BNC, जोधपुर 
जोधपुर जिले के पुलिस थाना चामू और सोलर चोरी स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय सोलर प्लांट को निशाना बनाकर पिकअप वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज के निर्देशन में हुई कार्रवाई के तहत आरोपियों से पूछताछ में ग्राम डेढ़ा चक स्थित सोलर प्लांट में 19 अगस्त की रात हुई चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार माजिसा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर आईपाल सिंह ने 21 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात चोर पिकअप वाहन में सवार होकर सोलर प्लांट से करीब 4100 मीटर डीसी केबल और 100 नग डब्यू-4 चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस थाना चामू में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के निर्देशन और बालेसर वृताधिकारी राजेंद्र सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी हनुमानराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना एकत्र कर चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया।
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात से पहले सोलर प्लांट की रेकी करने और रात के समय पिकअप वाहन से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चारों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पीसी रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जिले में हुई अन्य सोलर चोरी की घटनाओं और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है। राजूराम पुत्र रतनाराम, सूजाराम पुत्र प्रहलादराम निवासी सेतरावा थाना देचू, दलाराम पुत्र रामूराम और डूगरराम पुत्र जेठाराम निवासी लवारन थाना चामू को गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी हनुमानराम, सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह, हैडकानि. मोहनराम, कानि. सुरेश डुडी, भंवरसिंह, चुतराराम, ड्रा. बाबूराम तथा हैडकानि. गोपालराम, कानि. भूराराम व पुखराज की विशेष भूमिका रही।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जलदाय विभाग की लापरवाही से रोहट के चोराई क्षेत्र में भयंकर पेयजल संकट- जागरवाल संविदा कर्मचारियों को 18 माह से भुगतान नहीं, हड़ताल से कई गांवों की पेयजल सप्लाई प्रभावित मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली -रोहट पंचायत समिति के चोराई क्षेत्र के गांवों में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते भयंकर पेयजल संकट पैदा हो गया है। संविदा कर्मचारियों को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने पेयजल सप्लाई का काम बंद कर दिया, जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पाली जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता मदन सिंह जागरवाल ने आज रोहट के चोराई क्षेत्र का दौरा कर धोलेरिया जागीर सहित आसपास के गांवों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। जागरवाल ने बताया कि धोलेरिया जागीर में पिछले 17 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि पेयजल सप्लाई का कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी पुरुषोत्तम दास मीणा को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिला है, जिसके कारण उन्होंने काम करना बंद कर दिया। इसी क्षेत्र में करीब पांच अन्य कर्मचारी भी संविदा पर पेयजल व्यवस्था में कार्यरत हैं। जागरवाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से बातचीत करने पर जानकारी मिली कि पिछले 18 माह से पूर्व सहायक अभियंता,अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा बिल तैयार नहीं किए गए। इसके चलते सरकार की ओर से भुगतान नहीं हो सका अधिकारियों की इस लापरवाही का सीधा खामियाजा अब क्षेत्र की जनता को पीने के पानी के संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। जागरवाल ने बताया कि उन्होंने आज रोहट के वर्तमान सहायक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी,जिसके बाद धोलेरिया जागीर में पेयजल सप्लाई शुरू करवाई गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें 18 माह तक भुगतान नहीं किया जाता। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मचारियों और आम जनता दोनों को परेशान होना पड़ रहा है। जागरवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र एवं ई-मेल भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। साथ हीचोराई क्षेत्र के खुटानी,दीवानदी, मुड़िया, गेलवास, चेंडा, फेकरिया सहित अनेक गांवों में पानी की उपलब्धता होने के बावजूद ग्रामीण पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। और पाली जिला अकाल की चपेट में है और आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है। ऐसे में चोराई क्षेत्र के गांवों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार और जलदाय विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। जागरवाल ने पाली जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही की तत्काल जांच करवाने, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा संविदा कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र करवाकर नियमित भुगतान की व्यवस्था शुरू करने की मांग की है।और अधिकारियों और ठेकेदार की आपसी लापरवाही का बोझ आम जनता पर नहीं डाला जा सकता। जब सरकार ने ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी विभाग को दी है, तो विभाग को कर्मचारियों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करते हुए हर गांव में नियमित पानी पहुंचाना होगा।
    1
    जलदाय विभाग की लापरवाही से रोहट के चोराई क्षेत्र में भयंकर पेयजल संकट- जागरवाल
संविदा कर्मचारियों को 18 माह से भुगतान नहीं, हड़ताल से कई गांवों की पेयजल सप्लाई प्रभावित
मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली -रोहट पंचायत समिति के चोराई क्षेत्र के गांवों में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते भयंकर पेयजल संकट पैदा हो गया है। 
संविदा कर्मचारियों को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने पेयजल सप्लाई का काम बंद कर दिया, जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पाली जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता मदन सिंह जागरवाल ने आज रोहट के चोराई क्षेत्र का दौरा कर धोलेरिया जागीर सहित आसपास के गांवों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया।
जागरवाल ने बताया कि धोलेरिया जागीर में पिछले 17 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि पेयजल सप्लाई का कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी पुरुषोत्तम दास मीणा को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिला है, जिसके कारण उन्होंने काम करना बंद कर दिया। 
इसी क्षेत्र में करीब पांच अन्य कर्मचारी भी संविदा पर पेयजल व्यवस्था में कार्यरत हैं।
जागरवाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से बातचीत करने पर जानकारी मिली कि पिछले 18 माह से पूर्व सहायक अभियंता,अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा बिल तैयार नहीं किए गए।
इसके चलते सरकार की ओर से भुगतान नहीं हो सका अधिकारियों की इस लापरवाही का सीधा खामियाजा अब क्षेत्र की जनता को पीने के पानी के संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
जागरवाल ने बताया कि उन्होंने आज रोहट के वर्तमान सहायक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी,जिसके बाद धोलेरिया जागीर में पेयजल सप्लाई शुरू करवाई गई।
उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें 18 माह तक भुगतान नहीं किया जाता। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मचारियों और आम जनता दोनों को परेशान होना पड़ रहा है।
जागरवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र एवं ई-मेल भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। साथ हीचोराई क्षेत्र के खुटानी,दीवानदी, मुड़िया, गेलवास, चेंडा, फेकरिया सहित अनेक गांवों में पानी की उपलब्धता होने के बावजूद ग्रामीण पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। और पाली जिला अकाल की चपेट में है और आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है। ऐसे में चोराई क्षेत्र के गांवों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार और जलदाय विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
जागरवाल ने पाली जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही की तत्काल जांच करवाने, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा संविदा कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र करवाकर नियमित भुगतान की व्यवस्था शुरू करने की मांग की है।और अधिकारियों और ठेकेदार की आपसी लापरवाही का बोझ आम जनता पर नहीं डाला जा सकता। जब सरकार ने ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी विभाग को दी है, तो विभाग को कर्मचारियों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करते हुए हर गांव में नियमित पानी पहुंचाना होगा।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर जेल में राखी बांधने की सुविधा, रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा पाली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई । वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी रही रक्षाबंधन के दिन बहनें जेल पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांधी इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। ताकि पर्व के दौरान बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी।इससे बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में राहत मिलेगी और पर्व पर घर आने-जाने में आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
    2
    रक्षाबंधन पर जेल में राखी बांधने की सुविधा, 

रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा

पाली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई । वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी रही
रक्षाबंधन के दिन बहनें जेल पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांधी इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। ताकि पर्व के दौरान बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
इसके साथ ही राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी।इससे बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में राहत मिलेगी और पर्व पर घर आने-जाने में आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है। रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की । सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया। नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है। रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है। रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की । सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया। नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है।
    2
    रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां

पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है।

रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की ।

सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया।
नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है।

रविंद्र सिंह की आंखें रोशन करेंगी दो जिंदगियां
पाली टैगोर नगर निवासी रावणा राजपूत समाज के दिवंगत रविंद्र सिंह गेहलोत के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पहल से दो दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है।
रविंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद चोपड़ा तथा आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (पाली चैप्टर) के अध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिता जगदीशचन्द्र, माता कमलादेवी, धर्मपत्नी ज्योति एवं अन्य परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में एक मिशाल पेश की ।
सूचना के बाद आई बैंक सोसायटी की टीम ने डॉ. आर.के. गर्ग एवं तकनीशियन रईस खान के सहयोग से रविंद्र सिंह की कॉर्निया प्राप्त की। इन्हें प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा गया। इस नेक कार्य के माध्यम से दो जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया गया।
नेत्रदान की इस अनुकरणीय पहल में भंवरलाल सेमलानी, पदम लालवाणी एवं दयालसिंह तंवर का भी सहयोग रहा। परिजनों के इस निर्णय की सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है।
    user_रामलाल चौहान
    रामलाल चौहान
    पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने बांधी प्रेम और भाईचारे की राखी रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने बांधी प्रेम और भाईचारे की राखी हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता में चेतन देवासी प्रथम, हर्षिता कंवर द्वितीय व दुर्गा देवासी तृतीय रोहित जोशी।खंडप विनायक विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, उमकली में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। वहीं, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां तैयार कर अपनी कला और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चेतन देवासी ने प्रथम, हर्षिता कंवर ने द्वितीय तथा दुर्गा देवासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेश जोशी, मुकेश कुमार हीरागर एवं रवीना कंवर उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में प्रभात कंवर, भूतपूर्व सरपंच एवं भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा, तथा तनय राज सिंह सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, एकता, सद्भाव और एक-दूसरे की रक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी राखियों और विद्यार्थियों की खुशियों से सराबोर नजर आया। समापन पर सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं आपसी सद्भाव की कामना की गई।
    3
    रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने बांधी प्रेम और भाईचारे की राखी

रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने बांधी प्रेम और भाईचारे की राखी
हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता में चेतन देवासी प्रथम, हर्षिता कंवर द्वितीय व दुर्गा देवासी तृतीय
रोहित जोशी।खंडप
विनायक विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, उमकली में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। वहीं, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां तैयार कर अपनी कला और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में चेतन देवासी ने प्रथम, हर्षिता कंवर ने द्वितीय तथा दुर्गा देवासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेश जोशी, मुकेश कुमार हीरागर एवं रवीना कंवर उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में प्रभात कंवर, भूतपूर्व सरपंच एवं भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा, तथा तनय राज सिंह सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, एकता, सद्भाव और एक-दूसरे की रक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी राखियों और विद्यार्थियों की खुशियों से सराबोर नजर आया। समापन पर सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं आपसी सद्भाव की कामना की गई।
    user_Rohit
    Rohit
    Photographer समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.