पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार — दिगौड़ा थाना अंतर्गत 26 किलो अवैध अफीम की फसल जप्त, आरोपी गिरफ्तार मुखबिर तंत्र की सहायता से ग्राम बम्होरी में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई ,आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का किया ऐलान टीकमगढ़ 4 मार्च  टीकमगढ़ जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत मनोहर सिंह मंडलोई (पुलिस अधीक्षक) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के उत्पादन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मुखबिर तंत्र सुदृढ़ कर सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना दिगोड़ा क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से ग्राम प्रतापपुरा में अवैध अफीम की खेती संबंधी सूचना प्राप्त हुई। थाना प्रभारी दिगोड़ा द्वारा उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अभिषेक गौतम (एसडीओपी, जतारा) के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए गए।  गठित टीम द्वारा थाना प्रभारी दिगोड़ा एवं पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बम्होरी के पास खेत में दबिश देकर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी अजीत ख़ान पिता रिल्ली ख़ान उम्र 48 साल निवासी ग्राम बमहोरी के स्वामित्व/कब्जे के कृषि क्षेत्र (गेहूं का खेत) में गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे लगाए जाना पाया गया।  पुलिस टीम द्वारा मौके पर अफीम के छोटे-बड़े पौधों (जड़, पत्ती एवं तना सहित) को जप्त कर विधिवत तौल किया गया, जिनका कुल वजन 26 किलोग्राम पाया गया। जप्ती की वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना दिगोड़ा में अपराध क्रमांक 53/2026 दर्ज कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक मनीष मिश्रा सहित थाना दिगोड़ा की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। 👉 पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए संपूर्ण टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- टीकमगढ़ में युवाओं ने जमकर खेली रंगों की होली टीकमगढ़ में इस बार होली का रंग उत्साह और जनसैलाब के साथ देखने को मिला। आम जनता ने एक दूसरे के घर पहुंचकर होली का पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया। रंग, गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। शहर सहित जिले भर में युवाओं,ओर छोटे-छोटे बच्चो सहित, महिलाओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।4
- बागेश्वर धाम तीर्थ क्षेत्र में हो रही है विशाल होली जिसमें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा भक्तों के ऊपर जमकर गुलाल और पुष्पों की होली खेली जा रही है जिसमें भारी संख्या में भारी जन समुदाय उपस्थित है जरा देखें1
- चंदला के पूर्व विधायक RD प्रजापति ने होली के त्योहार को बोला घिनौना त्योहार....... बताया विवादित बयान1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- *जाखलौन* ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम गढ़ौली में तेंदुए ने एक गाय को अपना निशाना बनाया है। जिससे वहां के लोगों के बीच गांव में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। गढ़ौली के रहने वाले भरत यादव द्वारा जानकारी दी गई कि उनके बड़े भाई ओमकार सिंह यादव कि गाय पर तेंदुआ द्वारा प्राण घातक हमला किया गया। जिससे गाय को काफी ज्यादा जख्म आए हैं। इस बीच गांव में रहने वाले कपूर सिंह ने कैसे ही करके तेंदुआ को वहां से भगाया तो तेंदुआ गाय छोड़कर भाग गया। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनके गांव में सुरक्षा मुहैया कराई जाए जिससे किसी ग्रामीण के साथ कोई अनहोनी ना हो सके।1
- मड़ावरा के अमर भोजनालय के सामने दो बाइकों की हुई जोरदार भिंड़त में चार घायल तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया मेडीकल कॉलेज घायल युवकों की पहचान मड़ावरा निवासी नरेंद्र (26) पुत्र खिल्लु, रनगांव निवासी पुष्पेंद्र (24) पुत्र रामगोपाल चंदेल, टीकमगढ़ के कारी गांव निवासी राजेंद्र (22) पुत्र ग्यालाल और मड़ावरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी जयपाल सिंह (19) पुत्र जुगन सिंह के रूप में हुई। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 9455422423,96951216901
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1