रूपवास: राधा अष्टमी पर 151 किलो बड़ी कचौड़ी की प्रसादी_वितरित, गूंजे राधा रानी के जयकारे,,, रूपबास। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर रूपबास में भक्ति और सेवा का अनूठा नजारा देखने को मिला। रूपबास कस्बे के युवाओं और पशु प्रेमी दल एवं हनी मित्तल के संयुक्त सहयोग से धौलपुर रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर 151 किलो बड़ी कचौड़ी की प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी शामिल हुए। मंदिर परिसर में प्रसादी ग्रहण करते हुए श्रद्धालुओं ने राधा रानी की जय के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर हनी मित्तल, चिंटू बंसल, अंकित शर्मा, गौरव खितौलिया, विपिन मुद्गल, गौरव मुद्गल, लक्ष्मीकांत ओझा, गोरेलाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण एवं युवा मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रसादी के माध्यम से राधा रानी से रूपबास क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी युवाओं और पशु प्रेमी दल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
रूपवास: राधा अष्टमी पर 151 किलो बड़ी कचौड़ी की प्रसादी_वितरित, गूंजे राधा रानी के जयकारे,,, रूपबास। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर रूपबास में भक्ति और सेवा का अनूठा नजारा देखने को मिला। रूपबास कस्बे के युवाओं और पशु प्रेमी दल एवं हनी मित्तल के संयुक्त सहयोग से धौलपुर रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर 151 किलो बड़ी कचौड़ी की प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी शामिल हुए। मंदिर परिसर में प्रसादी ग्रहण करते हुए श्रद्धालुओं ने राधा रानी की जय के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर हनी मित्तल, चिंटू बंसल, अंकित शर्मा, गौरव खितौलिया, विपिन मुद्गल, गौरव मुद्गल, लक्ष्मीकांत ओझा, गोरेलाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण एवं युवा मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रसादी के माध्यम से राधा रानी से रूपबास क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी युवाओं और पशु प्रेमी दल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
- बाड़ी हाईवे 11बी पर सड़क हादसा, अचानक सड़क पर आए टेंपो से टकराई बाइक, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल बाड़ी हाईवे 11बी पर सड़क हादसा, अचानक सड़क पर आए टेंपो से टकराई बाइक, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल, सभी घायल सदर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी, घायल महिला की हालत गंभीर धौलपुर रेफर, खानपुर से सरमथुरा जा रहे थे भैंस खरीदने।1
- जमीनी जुड़ाव से जनसंवाद तक ज्योति दीदी के साथ करीब 900 महिलाएं और युवाओं की भागीदारी1
- हरियाणा का शेर ओकेंन्द राणा जी मोती नगर चौराहा सागर पहुंच चुके हैं और इंदल सिंह जी 🚩🚩🚩 जय श्री राम 🚩🙏🙏4
- आगरा कॉलेज में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल रहे मौजूद आगरा कॉलेज के निकट गंगाधर शास्त्री हॉल में सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की झलक दिखाई गई।1
- प्राथमिक अध्यापक संघ (L-1) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न शिक्षकों के हितों और शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर हुआ मंथन धौलपुर। प्राथमिक अध्यापक संघ (L-1) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और शिक्षक की सामाजिक भूमिका सहित कई विषयों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) धौलपुर के प्रधानाचार्य नीरज शर्मा तथा समाजसेवी प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) मौजूद रहे। प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षक की जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया। समाजसेवी प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) ने शिक्षक समाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की सामाजिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षकों के महत्व पर चर्चा करते हुए वर्तमान समय में बढ़ रही ऑनलाइन कक्षाओं की प्रवृत्ति और इसके संभावित दुष्प्रभावों को लेकर भी अपने विचार रखे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्राथमिक अध्यापक संघ (L-1) के जिलाध्यक्ष रामनरेश पचौरी ने प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वहीं जिला सचिव लकी रावत ने संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन प्राथमिक शिक्षकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ शैक्षिक व्यवस्था के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कवि एवं शिक्षाविद गौरव शर्मा, राहुल राज एवं पुनीत विद्यार्थी ने कविता पाठ और काव्यगान प्रस्तुत किए। इससे सम्मेलन में उत्साह और सकारात्मक माहौल बना रहा। सम्मेलन के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक सत्यपाल परमार, ठाकुरदास कुशवाह, कोषाध्यक्ष राहुल बघेल, विक्रमजीत सिंह, वीर सिंह मीणा (ब्लॉक अध्यक्ष, सरमथुरा), जितेंद्र कुशवाह, विवेक शर्मा तथा राजू कुशवाह (ब्लॉक अध्यक्ष, धौलपुर) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने अतिथियों के स्वागत, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सम्मेलन के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन रवि व्यास ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर मदन शर्मा, पंकज शर्मा, श्रीभगवान बघेल, मोहित शर्मा, मंजू कुमारी, मोहिनी शर्मा, पुनीत शर्मा, पवन सेन, दिनेश सक्सेना, निधि राठौर, सार्थक उपाध्याय, सचिन, हरेन्द्र, अनुराग, अजय, अब्बास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद रहे।3
- सपा में बयानबाजी तेज, नसीम खातून ने मोनिका नाज खान पर उठाए सवाल मोनिका नाज खान से जुड़े विवाद में नसीम खातून का बयान सामने आया। उन्होंने शब्बीर अब्बास का समर्थन करते हुए मोनिका पर आरोप लगाए और पार्टी नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की।1
- ताज महल में पति से बिछड़ी पत्नी और बेटी को खोजकर पति से मिलाया । =======(आगरा) 19 सितंबर 2026====== रायपुर छत्तीसगढ़ से ताजमहल देखने आए पर्यटक मोनू से पश्चिमी गेट पर भीड़ के कारण अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी से बिछड़ गए थे और पत्नी को खोजते खोजते नीम तिराहा बैरियर की तरफ चले गए और पत्नी ताजमहल परिसर के अन्दर चली गई । पर्यटक मोनू द्वारा परेशान होकर पश्चिमी प्रवेश द्वार पर स्थित थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम के प्रभारी उप निरीक्षक पंकज पटेल को पत्नी और बच्ची से बिछड़ने की सूचना दी। सूचना पर क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सीसीटीवी ,रेडियो अनाउंसमेंट ,आरटी सेट मैसेज एवं जवानों के माध्यम से मात्र 30 मिनट में पर्यटक को उसकी पत्नी और बेटी से मिलवाया ।अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के बाद पर्यटक द्वारा पुलिस की सहायता और उनके साथ अच्छे व्यवहार के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में:उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल ,आरक्षी आशु,महिला आरक्षी शालिनी शर्मा और सुलेखा2
- निबोहरा में घर लौट रहे किसान को गोली मारी रामपुर गांव के पास बाइक सवार युवक पर हमला, आंख के पास लगी गोली; लेन-देन के विवाद की बात सामने आई निबोहरा में घर लौट रहे किसान को गोली मारी रामपुर गांव के पास बाइक सवार युवक पर हमला, आंख के पास लगी गोली; लेन-देन के विवाद की बात सामने आई फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के रामपुर गांव के पास शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे एक किसान को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली युवक की आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, थाना निबोहरा के लायकपुरा निवासी मन्नालाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका भतीजा शेर सिंह (40) पुत्र हरिमोहन धिमिश्री की तरफ से काम करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह रामपुर गांव के पास पहुंचा, वहां घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी। गोली शेर सिंह की आंख के पास लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे गांव के सुंदर सिंह पुत्र ... ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि घायल शेर सिंह किसान है और दूध का भी काम करता है। प्रारंभिक जांच में उसके किसी व्यक्ति से लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते हमला किए जाने की आशंका है। मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त शम्साबाद राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया लेन-देन से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। युवक को गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।1
- आगरा : पारिवारिक विवाद के चलते महिला और उसकी मां से सरेराह मारपीट। पति और नन्दोई ने बीच सड़क दोनों को जमकर पीटा। मां-बेटी वहां मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन पब्लिक सिर्फ तमाशा देख रही थी, किसी ने मदद करने के लिए हाथ आगे नही बढ़ाया। एकता थाना क्षेत्र का पूरा मामला1