logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कल करौली माता पर नेजे अर्पित करने सैकड़ों श्रद्धालु और सभी नगर परिषद मगरौनी के लोग निजामपुर से होते हुए पैदल यात्रा करते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड स्थित मां करौली के मंदिर पर नेजे अर्पित किए कल नगर परिषद मगरौनी के निजामपुर से सैकड़ों श्रद्धालु ने मातारानी करौली माता को हर्ष और उल्लास के साथ नेजे अर्पित किए

5 hrs ago
user_Vipin kumar mangal
Vipin kumar mangal
Photographer नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

कल करौली माता पर नेजे अर्पित करने सैकड़ों श्रद्धालु और सभी नगर परिषद मगरौनी के लोग निजामपुर से होते हुए पैदल यात्रा करते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड स्थित मां करौली के मंदिर पर नेजे अर्पित किए कल नगर परिषद मगरौनी के निजामपुर से सैकड़ों श्रद्धालु ने मातारानी करौली माता को हर्ष और उल्लास के साथ नेजे अर्पित किए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कल नगर परिषद मगरौनी के निजामपुर से सैकड़ों श्रद्धालु ने मातारानी करौली माता को हर्ष और उल्लास के साथ नेजे अर्पित किए
    1
    कल नगर परिषद मगरौनी के निजामपुर से सैकड़ों श्रद्धालु ने मातारानी करौली माता को हर्ष और उल्लास के साथ नेजे अर्पित किए
    user_Vipin kumar mangal
    Vipin kumar mangal
    Photographer नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट मगरौनी में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद मगरौनी स्थित करौली माता मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन सुबह करीब 9 बजे विधायक रमेश खटीक द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए। शाम के समय मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। इसी दौरान कुछ पहलवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर चौकी ले गई, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ लोग चौकी तक पहुंच गए और वहां भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। इस पूरी घटना ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर वर्ष इस मेले में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले से ही उचित सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी करनी चाहिए थी, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    1
    खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से
जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट
मगरौनी में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद मगरौनी स्थित करौली माता मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन सुबह करीब 9 बजे विधायक रमेश खटीक द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
शाम के समय मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। इसी दौरान कुछ पहलवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर चौकी ले गई, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ लोग चौकी तक पहुंच गए और वहां भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
इस पूरी घटना ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर वर्ष इस मेले में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले से ही उचित सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी करनी चाहिए थी, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    user_Jitendra shakya
    Jitendra shakya
    Media Consultant नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    1
    Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा पी एस होटल में की गई मीटिंग के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का भोजन के लिए प्लेटों पर टूटना देखें वीडियो
    1
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा पी एस होटल में की गई मीटिंग के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का भोजन के लिए प्लेटों पर टूटना देखें वीडियो
    user_Kamar khan
    Kamar khan
    Video Creator शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज कौशांबी में फिर से एक बार और पाल समाज की एक मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका देना न केवल घोर अमानवीय कृत्य है, बल्कि यह पूरे समाज की आत्मा को झकझोर देने वाली घटना है। यह सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति का दर्द है जो बेटियों के सम्मान और सुरक्षा में विश्वास रखता है। शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग करते हैं कि इस जघन्य अपराध का तुरंत संज्ञान लिया जाए, मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए तथा सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी दंड दिलाया जाए। यह स्पष्ट होना चाहिए कि हमारी बेटियां असुरक्षित नहीं हैं — अपराधियों के लिए इस समाज और कानून में कोई जगह नहीं है। ऐसी दरिंदगी करने वालों को ऐसी सजा मिले जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सख्त संदेश बन जाए। यदि आज हम चुप रहे, तो कल कोई और बेटी इस क्रूरता का शिकार हो सकती है। इसलिए यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि न्याय और सुरक्षा की लड़ाई है — और इस लड़ाई में पूरा समाज एकजुट है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प है — जिसे हर हाल में निभाना होगा। पत्रकार चंद्रभान/पुष्पेंद्र बघेल मध्यप्रदेश मिडिया प्रभारी एवं प्रसार प्रचार तहसील प्रमुख
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
कौशांबी में फिर से एक बार और पाल समाज की एक मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका देना न केवल घोर अमानवीय कृत्य है, बल्कि यह पूरे समाज की आत्मा को झकझोर देने वाली घटना है। यह सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति का दर्द है जो बेटियों के सम्मान और सुरक्षा में विश्वास रखता है।
शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग करते हैं कि इस जघन्य अपराध का तुरंत संज्ञान लिया जाए, मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए तथा सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी दंड दिलाया जाए।
यह स्पष्ट होना चाहिए कि हमारी बेटियां असुरक्षित नहीं हैं — अपराधियों के लिए इस समाज और कानून में कोई जगह नहीं है। ऐसी दरिंदगी करने वालों को ऐसी सजा मिले जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सख्त संदेश बन जाए।
यदि आज हम चुप रहे, तो कल कोई और बेटी इस क्रूरता का शिकार हो सकती है। इसलिए यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि न्याय और सुरक्षा की लड़ाई है — और इस लड़ाई में पूरा समाज एकजुट है।
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प है — जिसे हर हाल में निभाना होगा।
पत्रकार चंद्रभान/पुष्पेंद्र बघेल मध्यप्रदेश मिडिया प्रभारी एवं प्रसार प्रचार तहसील प्रमुख
    user_चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस व्दारा नकबजनी की दो घटनाओं का पर्दाफाश कर चोरो से तीन फ्रिज, मिक्सर, एलईडी टीव्ही, साउण्ड एवं पीतल की धातु की वस्तुऐं कीमती करीबन 5 लाख रुपये व चोरी में प्रयुक्त लोडिंग वाहन जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
    1
    कोतवाली पुलिस व्दारा नकबजनी की दो घटनाओं का पर्दाफाश कर चोरो से तीन फ्रिज, मिक्सर, एलईडी टीव्ही, साउण्ड एवं पीतल की धातु की वस्तुऐं कीमती करीबन 5 लाख रुपये व चोरी में प्रयुक्त लोडिंग वाहन जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराव की धरपकड के तहत अभियान स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, थाना प्रभारी नरवर विनय यादव के नेतृत्व में चौकी मगरौनी पुलिस टीम को दिनांक 05.04.26 को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) निवासी ग्राम भदारी चौकी मगरौनी थाना नवर का अपने खेत ग्राम भदारी मे बने मकान के बाहर लगी टीन शेड में शराव रखे हुए है जो कहीं ले जाने की फिराक मे है मुखविर की सूचना से हमराही फोर्स के साथ सोनू परिहार के खेत ग्राम भदारी पर बने मकान पर पहुंचे तो आदतन अपराधी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) अपने घर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर अपनी मो.सा.क्र. MP-33 ZC-6920 से भौगोलिक स्थिति का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। घर के बाहर टीन शेड मे पीली चादर से ढका सामान दिखा जिसे हटाया तो उसमे 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 8 पेटी देशी मदिरा मसाला की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन रखे मिले आरोपी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) का यह कृत्य धारा 34(2), आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के घर के पास बने टीन शेड मे से कुल 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन के कुल 1850 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल कुल 333 लीटर, 08 पेटी देशी मदिरा मसाला के कुल 400 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल कुल 72 लीटर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल 120 केन प्रत्येक केन मे 500 एमएल कुल 60 लीटर वीयर, देशी प्लेन शराव, देशी मदिरा मसाला, वीयर की कुल मात्रा 465 लीटर कीमती 206000 रुपये की जब्त की गयी
    1
    पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराव की धरपकड के तहत अभियान स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, थाना प्रभारी नरवर विनय यादव के नेतृत्व में चौकी मगरौनी पुलिस टीम को दिनांक 05.04.26 को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) निवासी ग्राम भदारी चौकी मगरौनी थाना नवर का अपने खेत ग्राम भदारी मे बने मकान के बाहर लगी टीन शेड में शराव रखे हुए है जो कहीं ले जाने की फिराक मे है मुखविर की सूचना से हमराही फोर्स के साथ सोनू परिहार के खेत ग्राम भदारी पर बने मकान पर पहुंचे तो आदतन अपराधी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) अपने घर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर अपनी मो.सा.क्र. MP-33 ZC-6920 से भौगोलिक स्थिति का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। घर के बाहर टीन शेड मे पीली चादर से ढका सामान दिखा जिसे हटाया तो उसमे 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 8 पेटी देशी मदिरा मसाला की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन रखे मिले आरोपी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) का यह कृत्य धारा 34(2), आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के घर के पास बने टीन शेड मे से कुल 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन के कुल 1850 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल कुल 333 लीटर, 08 पेटी देशी मदिरा मसाला के कुल 400 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल कुल 72 लीटर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल 120 केन प्रत्येक केन मे 500 एमएल कुल 60 लीटर वीयर, देशी प्लेन शराव, देशी मदिरा मसाला, वीयर की कुल मात्रा 465 लीटर कीमती 206000 रुपये की जब्त की गयी
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट मगरौनी से एक मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की जान समय रहते डॉक्टर की सूझबूझ से बच गई। जानकारी के अनुसार, मगरौनी निवासी एक महिला को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। घबराई महिला ने तुरंत पास ही के चिकित्सक डॉ. राकेश रजक को फोन किया। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद स्थिति को गंभीर समझते हुए तुरंत ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। महिला के परिजनों ने डॉक्टर से साथ चलने का आग्रह किया, जिस पर डॉ. राकेश रजक मरीज के साथ ग्वालियर के लिए रवाना हुए। रास्ते में बकीला कंसाना को भी साथ लिया गया। ग्वालियर पहुंचकर अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की ईसीजी (ECG) कराने को कहा। इसी दौरान जांच के समय महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी। उसकी पल्स तेजी से गिरने लगी और कुछ ही क्षणों में हार्ट बीट बंद हो गई। मौके की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉ. राकेश रजक ने बिना समय गंवाए तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। डॉक्टर की तत्परता और सही समय पर किए गए प्रयास से महिला की धड़कन दोबारा चलने लगी और उसकी जान बच गई। बाद में अस्पताल में उसका सफलतापूर्वक इलाज किया गया। महिला ने भावुक होकर कहा कि, “अगर डॉ. राकेश रजक उस समय साथ नहीं होते, तो आज मैं जिंदा नहीं होती।” इस घटना के बाद क्षेत्र में डॉ. राकेश रजक की जमकर सराहना हो रही है। लोगों ने इसे डॉक्टर की सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
    1
    खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से
जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट
मगरौनी से एक मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की जान समय रहते डॉक्टर की सूझबूझ से बच गई।
जानकारी के अनुसार, मगरौनी निवासी एक महिला को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। घबराई महिला ने तुरंत पास ही के चिकित्सक डॉ. राकेश रजक को फोन किया। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद स्थिति को गंभीर समझते हुए तुरंत ग्वालियर ले जाने की सलाह दी।
महिला के परिजनों ने डॉक्टर से साथ चलने का आग्रह किया, जिस पर डॉ. राकेश रजक मरीज के साथ ग्वालियर के लिए रवाना हुए। रास्ते में बकीला कंसाना को भी साथ लिया गया। ग्वालियर पहुंचकर अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की ईसीजी (ECG) कराने को कहा।
इसी दौरान जांच के समय महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी। उसकी पल्स तेजी से गिरने लगी और कुछ ही क्षणों में हार्ट बीट बंद हो गई। मौके की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉ. राकेश रजक ने बिना समय गंवाए तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया।
डॉक्टर की तत्परता और सही समय पर किए गए प्रयास से महिला की धड़कन दोबारा चलने लगी और उसकी जान बच गई। बाद में अस्पताल में उसका सफलतापूर्वक इलाज किया गया।
महिला ने भावुक होकर कहा कि, “अगर डॉ. राकेश रजक उस समय साथ नहीं होते, तो आज मैं जिंदा नहीं होती।”
इस घटना के बाद क्षेत्र में डॉ. राकेश रजक की जमकर सराहना हो रही है। लोगों ने इसे डॉक्टर की सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
    user_Jitendra shakya
    Jitendra shakya
    Media Consultant नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.