बुलंदशहर: बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक का हृदय गति रुकने से निधन बुलंदशहर: जनपद के गांधी बाल निकेतन विद्यालय से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 10वीं की अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक का अचानक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हाईस्कूल (10वीं) की अंग्रेजी विषय की पहली पाली की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी के दौरान शिक्षक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। इस घटना से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मौत की आशंका हृदयघात (Heart Attack) बताई जा रही है। इस घटना के बाद साथी शिक्षकों और शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट। #Bulandshahr #BreakingNews #UPBoardExam #BTN24 #BulandshahrNews #SadNews #TeacherDeath #HeartAttack #EducationNews #BulandshahrTimesNews
बुलंदशहर: बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक का हृदय गति रुकने से निधन बुलंदशहर: जनपद के गांधी बाल निकेतन विद्यालय से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 10वीं की अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक का अचानक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हाईस्कूल (10वीं) की अंग्रेजी विषय की पहली पाली की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी के दौरान शिक्षक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। इस घटना से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मौत की आशंका हृदयघात (Heart Attack) बताई जा रही है। इस घटना के बाद साथी शिक्षकों और शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट। #Bulandshahr #BreakingNews #UPBoardExam #BTN24 #BulandshahrNews #SadNews #TeacherDeath #HeartAttack #EducationNews #BulandshahrTimesNews
- बुलंदशहर के खुर्जा से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ एक पॉटरी संचालक की मौत के बाद उद्यमियों में भारी रोष है। जीटी रोड स्थित राजीव सिरेमिक इंडस्ट्री के संचालक संजीव मित्तल की उस वक्त तबीयत बिगड़ गई, जब गैस कंपनी के अधिकारी चोरी के संदेह में वहाँ जांच करने पहुंचे थे। परिजनों और साथी उद्यमियों का आरोप है कि जांच के दौरान अधिकारियों ने उन पर मानसिक दबाव बनाया, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाते समय उनका निधन हो गया। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उद्यमी अब गैस कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- बुलंदशहर: 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा की पहली पाली में बिगड़ी तबीयत। ड्यूटी के दौरान अचानक गिरे शिक्षक, विद्यालय में मचा हड़कंप। प्राथमिक जानकारी में हृदयाघात से मौत की आशंका। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम। बुलंदशहर नगर के गांधी बाल निकेतन विद्यालय का मामला।1
- बुलंदशहर: जनपद के गांधी बाल निकेतन विद्यालय से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 10वीं की अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक का अचानक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हाईस्कूल (10वीं) की अंग्रेजी विषय की पहली पाली की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी के दौरान शिक्षक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। इस घटना से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मौत की आशंका हृदयघात (Heart Attack) बताई जा रही है। इस घटना के बाद साथी शिक्षकों और शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट। #Bulandshahr #BreakingNews #UPBoardExam #BTN24 #BulandshahrNews #SadNews #TeacherDeath #HeartAttack #EducationNews #BulandshahrTimesNews1
- बुलंदशहर, खुर्जा । भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जन-समस्याओं को लेकर रविवार को तहसीलदार खुर्जा को एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन में यूनियन ने मंडी परिषद, अवैध कब्जों और प्रशासनिक ढिलाई से जुड़े 6 मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है मंडी नीलामी का आवंटन यूनियन का आरोप है कि 30 दिसंबर 2025 को नवीन मंडी स्थल में दुकानों की खुली नीलामी हुई थी। इसमें C-46 (विशाल सैनी) और C-49 (रोहित कुमार) द्वारा उच्चतम बोली लगाने के बावजूद अभी तक उन्हें आवंटन पत्र नहीं दिया गया है। अवैध कब्जों पर कार्रवाई मंडी में किसानों के लिए बने 'टीन सेट' और ग्राम पंचायत आसमपुर के खसरा नंबर 1279 स्थित गड्ढों से भू-माफियाओं का अवैध कब्जा तत्काल हटवाने की मांग की गई है। किसान भवन की सफाई मंडी स्थित किसान भवन की साफ-सफाई कराकर उसे किसानों के उपयोग के लिए सौंपने की मांग रखी गई। राजस्व कार्यों में देरी तहसील परिसर में दाखिल-खारिज की पत्रावलियों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर करने की मांग की गई है ताकि किसानों को भटकना न पड़े। प्रमाण पत्रों का लंबित होना नगर पालिका परिषद खुर्जा में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लंबे समय से जारी नहीं हो रहे हैं। यूनियन ने इन्हें एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने की मांग की है। 15 दिन का अल्टीमेटम प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम तोमर और जिला तहसील अध्यक्षों के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि प्रशासन किसानों के सब्र का इम्तिहान न ले। 15 दिन के भीतर समाधान न होने पर यूनियन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से धीरज चौहान (तहसील अध्यक्ष, युवा), बिल्लू चौधरी (एनसीआर अध्यक्ष), विजय सिंह सैनी (नगर अध्यक्ष), हाजी बहाव, नसरू खां, अफ़सर अली, भूषण कुमार, महेश कलानत, मूरत सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुरजा पर प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली “खुरजा वाली मईया की रसोई” में आज रविवार, 22 फरवरी 2026 की सेवा श्री विशाल कुमार तायल जी (वैशाली, खुरजा) द्वारा अपने पुत्र गिरवेश तायल जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रद्धापूर्वक की गई। इस पावन अवसर पर भक्तों ने स्वादिष्ट एवं जायकेदार फुल प्लेट प्रसाद श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण की अत्यंत सुंदर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था रही। मंदिर के मार्गदर्शक डीसी गुप्ता (कांटे वाले) ने बताया कि भोजन वितरण हेतु भक्तों के लिए अलग से सुंदर स्टील की मेजों की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी श्रद्धालु सहजता एवं सम्मानपूर्वक प्रसाद ग्रहण कर सकें। इस सेवा कार्य में एडवोकेट ममता अग्रवाल, विशाल तायल, काजल तायल, गिरवेश तायल, डीसी गुप्ता (कांटे वाले), धर्मेंद्र सिंह, हितेश अग्रवाल, शेखर वर्मा, विकास वर्मा, मोहित राघव सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा। जय माता की 🚩2
- गाजियाबाद में न्याय पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है यह सूचना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी सिंह ने दी1
- Post by Barahbastitv Youtuber1
- उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया है। मामला शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के साईं धाम मंदिर के पास का है। यहाँ एक तेज रफ्तार बोलेरो और टेंपो की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और टेंपो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत शिकारपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।1