Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी में NSUI वाले नाली की गैस से चाय बना रहे है.. यूपी पुलिस पहुंची और गैस चूल्हा जप्त कर ले गई..... यूपी पुलिस पहुंची और गैस चूल्हा जप्त कर ले गई.....
Vikas Babu
वाराणसी में NSUI वाले नाली की गैस से चाय बना रहे है.. यूपी पुलिस पहुंची और गैस चूल्हा जप्त कर ले गई..... यूपी पुलिस पहुंची और गैस चूल्हा जप्त कर ले गई.....
More news from Mainpuri and nearby areas
- यूपी पुलिस पहुंची और गैस चूल्हा जप्त कर ले गई.....1
- जिस किसी भाई को इटावा मैनपुरी में जरूरत पड़ने पर डिजिटल फोटो शूट कथा भागवत शादी बर्थडे नाइट प्रोग्राम के लिए संपर्क करें यूट्यूब चैनल के मध्य से आपको जागरूक किया जाता है यूट्यूब चैनल के नाम रतिक लाइव स्टूडियो रतिक स्टूडियो करहल इंस्टाग्राम 🆔 ahir_sp1
- फौजी ढाबा लूटकांड, एक और आरोपी गिरफ्तार:* पुलिस ने राइफल बरामद की, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज https://dainik.bhaskar.com/RIHi8vCUw1b1
- इटावा- सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में जहाँ एक तरफ शेरनी नीरजा के 4 नन्हे शावक अपनी माँ के साथ पल रहे हैं और उसके 5 अर्द्ध वयस्क शेर- शेरनियां दूसरे बाड़े में अठखेलियाँ कर रहे हैं वही दूसरी ओर बुजुर्ग बब्बर शेर, लॉयन हाउस नम्बर 2 में आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। वृद्ध शेरों में हीर नामक शेरनी सबसे उम्रदराज है। जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है जबकि गीगो नामक बब्बर शेर एवं जेसिका नाम की शेरनी की उम्र लगभग 17 वर्ष है। इन तीनों शेरों में वृद्धावस्था के लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं| सभी बुजुर्ग बब्बर शेरों के क्राल में विशेष फोगर सिस्टम लगाया गया है ताकि उन्हें गर्मी और लू से बचाव किया जा सके। साथ ही लॉयन हाउस 2 के पास विकसित किये गए सफारी पार्क 2 में इन वृद्ध शेरों के लिये एक्सरसाइज के समुचित क्षेत्र भी प्रदान किया गया है। सफारी पार्क के वन्य जीव चिकित्सकों द्वारा इन तीनों शेरों को विटामिन एवं अन्य आवश्यक अनुपूरक दवाएं समय समय पर दी जा रही है ताकि इनके बढ़ती उम्र के लक्षणों को कुछ कम किया जा सके। सामान्यतः बब्बर शेरों का अपने प्राकृतवास (वाइल्ड) में जीवनकाल औसतन 14 से 16 वर्ष का होता है जबकि प्राणी उद्यान/सफारी में इनकी आयु 20 वर्ष तक हो सकती है। नर शेरों की अपेक्षा मादा शेरों की औसत आयु कम होती है। इंसानों की तरह बब्बर शेरों में भी बढ़ती उम्र के साथ वृद्धावस्था के लक्षण दिखने लगते है। बब्बर शेरों में 12-13 साल की उम्र के बाद प्रकट होने वाले लक्षणों में कैनाइन दांतों में पीलापन बढ़ना, आंखों से चमक का कम होना, त्वचा में ढीलापन, निचले होंठो में लटकाव एवं स्फूर्ति में कमी आना शामिल है।शेरनी जेसिका 7 से अधिक बार प्रजनन कर चुकी है तथा मनन नामक शेर के साथ मेटिंग करके उसने 8 बब्बर शेरों को इटावा सफारी पार्क में जन्म दिया है।सफारी पार्क में वर्तमान में कुल 23 बब्बर शेर हैं, जिनमें से 07 नर, 12 मादा और 04 नवजात शावक हैं।सफारी में वर्तमान में प्रथम पीढ़ी के शेरों में सिम्बा, सुल्तान, रूपा, सोना, गार्गी, नीरजा तथा विश्वा हैं एवं दूसरी पीढ़ी के अज्जू, जया, आशी, क्रुपा, निक, निक्की, किन्नी और 04 शावक हैं। हीर एवं गीगो से कोई भी शावक इटावा सफारी पार्क में उत्पन्न नहीं हो सका है परंतु यहां के खुशनुमा वातावरण में ये अपनी वृद्धावस्था अच्छे ढंग से जी रहे हैं। इटावा सफारी पार्क में छह भालुओं से वर्तमान में भालू सफारी का संचालन किया जा रहा है। 06 भालुओं में से सबसे बुजुर्ग भालू कालिया है जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। सामान्यतः भालुओं की औसत आयु 16 से 40 वर्ष होता है। इसी प्रकार 06 अर्द्ध वयस्क लेपर्ड से लेपर्ड सफारी संचालित है जबकि वर्तमान में कुल 24 लेपर्ड इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे हैं। सबसे वृद्ध 03 लेपर्ड ऋचा, श्रीश और कार्तिक हैं जो 16 वर्ष से अधिक आयु के हैं जबकि लेपर्ड की औसत उम्र 14-16 वर्ष होती है।2
- कांशीराम साहब के जन्मदिवस पर इटावा में आजाद समाज पार्टी का भव्य कार्यक्रम इटावा। मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को लक्ष्मण वाटिका गेस्ट हाउस, इटावा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद (मंडल प्रभारी, कानपुर) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश आजाद (कानपुर मंडल भाईचारा), शिवम आजाद (मंडल उपाध्यक्ष, भाईचारा) एवं प्रशांत गौतम (भीम आर्मी मंडल संयोजक) मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला संयोजक भीम आर्मी मनीष शाक्य, मुख्य जिला प्रभारी लकी जाटव, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र गौतम, आनंद स्वरूप, श्याम सुंदर, डॉ. चंद्रशेखर दर, विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार भारती, मोहम्मद अमन सिद्दीकी (नगर अध्यक्ष, भरथना), विधानसभा सचिव रवि गौतम, सेक्टर अध्यक्ष योगेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी मोहित गौतम, पूर्व जिला प्रभारी धर्मवीर कठेरिया, पूर्व जिला महासचिव आशीष कठेरिया सहित सुधीर कुमार, रामनारायण आजाद, छोटू चौधरी, विक्की कठेरिया, सरला जाटव एवं सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी इटावा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का कार्य करेगी। वहीं जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाएगा तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारकर पार्टी नया इतिहास रचेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्ष, आंदोलन और सामाजिक परिवर्तन के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में केक काटकर जन्मदिवस एवं स्थापना दिवस मनाया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।1
- रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी: सर्विलांस टीम व जनपद पुलिस ने 50 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए मैनपुरी। जनपद पुलिस और सर्विलांस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 8 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने के बाद लोगों द्वारा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सर्विलांस टीम और जनपद पुलिस ने तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन को ट्रेस किया और अलग-अलग स्थानों से उन्हें बरामद कर लिया। मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। इस पूरे मामले में एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पुलिस द्वारा लगातार सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो वह तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि पुलिस तकनीकी माध्यम से उसे ट्रेस कर सके। वाइट अरुण कुमार सिंह एसपी सिटी मैनपुरी1
- अखिलेश तक पहुंचाने के लिए खबर1
- यूपी में दरोगा भर्ती एग्जाम खत्म, 'पंडित' पर बवाल जारी: योगी बोले- जातीय कमेंट बर्दाश्त नहीं; VIDEO में देखिए UP की नई कंट्रोवर्सी https://dainik.bhaskar.com/jjqIDSvAx1b देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप - https://dainik.bhaskar.com/download1