मिशन शक्ति फेज–5 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान जारी श्रावस्ती जनपद में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें “शक्ति दीदी” के रूप में निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को UPCOP App एवं CCTNS प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई और उनका अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।जनपद के सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई, जिससे महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त हो सके।

- बहू को बेरहमी से घसीटते ससुर का वीडियो वायरल, 2020 में हुई थी शादी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के साथ मारपीट और खींचतान की घटना दिखाई दे रही है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की पहचान मीनाक्षी पांडेय के रूप में हुई है, जिनकी शादी वर्ष 2020 में हिमांशु दुबे के साथ हुई थी। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घसीटते हुए गंभीर रूप से प्रताड़ित किया। घटना के दौरान महिला लगातार बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से व्यवहार किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय कुछ पड़ोसियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। पीड़िता पक्ष का यह भी आरोप है कि जब वे मामले की शिकायत लेकर चकेरी थाने पहुंचे तो पुलिस की ओर से तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छोटे बच्चों को मोबाइल ना दे उन्हें कॉपी किताब दें और काफी किताब से बच्चों को पढ़ाया मोबाइल से बच्चों को आदत से ना बिगड़े, बच्चों को मोबाइल देकर आप अपराध कर रहे हैं यह अपराध मत करिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा1
- बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके में शनिवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शादी में जा रहे 8 साल के मासूम पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। अयोध्यापुरवा गांव के अजमत अली ने बिना अपनी जान की परवाह किए खूंखार तेंदुए से सीधी भिड़ंत कर दी और बेटे को उसके जबड़ों से छीन लाए। इस हमले में मासूम फरजान के गले, सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं, हालत नाजुक बनी हुई है और उसे सीएचसी मिहीपुरवा में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त इलाके में बिजली गुल थी, अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुआ आबादी में घुस आया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने लगातार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से ठोस समाधान की मांग की है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई। यह घटना एक बार फिर इंसान और जंगली जानवरों के बढ़ते संघर्ष की खौफनाक तस्वीर दिखा रही है।1
- बच्चों की सुरक्षा अब सर्वोच्च प्राथमिकता बन चुकी है। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बहराइच में इस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बहराइच में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क पर उतरकर स्कूली बसों की सघन चेकिंग की। इस दौरान कई स्कूल वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि कई बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रही थीं। कुछ के बीमा और परमिट की मियाद समाप्त हो चुकी थी, जबकि कई वाहनों में सुरक्षा उपकरण तक मौजूद नहीं थे। नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई करते हुए 6 स्कूली बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल वाहन चालकों को तत्काल अपने-अपने थानों से चरित्र सत्यापन कराना होगा। बिना वेरिफिकेशन के वाहन संचालन पर कार्रवाई तय है। परिवहन विभाग का यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा, जिसका मकसद है—स्कूली बच्चों को सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना।3
- Post by सकील अहमद1
- प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 6 स्कूली वाहन सीज़ बहराइच। बच्चों की सुरक्षा अब सर्वोच्च प्राथमिकता बन चुकी है। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बहराइच में इस अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही सामने आई है। जिसमें परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क पर उतरकर स्कूली बसों की सघन चेकिंग की। इस दौरान कई स्कूल वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि कई बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रही थीं। कुछ के बीमा और परमिट की मियाद समाप्त हो चुकी थी, जबकि कई वाहनों में सुरक्षा उपकरण तक मौजूद नहीं थे। नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्यवाही करते हुए 6 स्कूली बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस कार्यवाही से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल वाहन चालकों को तत्काल अपने-अपने थानों से चरित्र सत्यापन कराना होगा। बिना वेरिफिकेशन के वाहन संचालन पर कार्रवाई तय है। परिवहन विभाग का यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा, जिसका मकसद है—स्कूली बच्चों को सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना। पीटीओ अवध राज गुप्ता ने चेतावनी दी है की अनफिट वाहन चलाने पर FIR होगी, साथ ही ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य है।3
- मेरठ में 50 हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार 22 साल से फरार चल रहा था तिलक उर्फ बल्लू1
- #gonda के इटियाथोक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार परमजीत सिंह के मैरिज हॉल में रखे तारकोल के ड्रमों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास रखे प्लास्टिक के ड्रमों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि मैरिज हॉल के बंद होने के कारण इसे स्टोर रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां सड़क निर्माण के लिए तारकोल से भरे पांच ड्रम रखे थे। दोपहर करीब 3 बजे धुएं का गुबार देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। इटियाथोक कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी के अनुसार, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।1
- Post by Latest news india1