logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"टीकमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन! त्योहार से पहले अवैध पटाखों की एक बड़ी खेप पर कोतवाली पुलिस ने मारा छापा!" मुखबिर की पक्की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राउंड के सामने स्थित विद्यासागर ट्रांसपोर्ट पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई में मौके से 25 कार्टन में छिपाकर रखे गए अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में विद्यासागर ट्रांसपोर्ट के मैनेजर दशरथ प्रजापति और अनिकेत कसगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का साफ संदेश है कि शहर में अवैध पटाखों का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

22 hrs ago
user_Sageer Qadri
Sageer Qadri
Content Creator (YouTuber) टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

"टीकमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन! त्योहार से पहले अवैध पटाखों की एक बड़ी खेप पर कोतवाली पुलिस ने मारा छापा!" मुखबिर की पक्की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राउंड के सामने स्थित विद्यासागर ट्रांसपोर्ट पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई में मौके से 25 कार्टन में छिपाकर रखे गए अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में विद्यासागर ट्रांसपोर्ट के मैनेजर दशरथ प्रजापति और अनिकेत कसगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का साफ संदेश है कि शहर में अवैध पटाखों का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बस कंडक्टर से मारपीट, नकदी लूटकर फरार हुए बोलेरो सवार आरोपी बस कंडक्टर से मारपीट, नकदी लूटकर फरार हुए बोलेरो सवार आरोपी टीकमगढ़ 27 अक्टूबर। Digoda News निवाड़ी जिले के राजापुर गांव में सय्यद कंपनी की बस के कंडक्टर के साथ मारपीट कर रुपए लूटने का मामला सामने आया है। बोलेरो से पहुंचे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ से झांसी जाने वाली सय्यद कंपनी की बस राजापुर गांव से गुजर रही थी, तभी बोलेरो सवार कुछ लोगों ने बस को रोका और कंडक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कंडक्टर से नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कंडक्टर ने निवाड़ी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के बस संचालकों और यात्रियों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बस कंडक्टर से मारपीट, नकदी लूटकर फरार हुए बोलेरो सवार आरोपी

बस कंडक्टर से मारपीट, नकदी लूटकर फरार हुए बोलेरो सवार आरोपी
टीकमगढ़ 27 अक्टूबर। Digoda News
निवाड़ी जिले के राजापुर गांव में सय्यद कंपनी की बस के कंडक्टर के साथ मारपीट कर रुपए लूटने का मामला सामने आया है। बोलेरो से पहुंचे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ से झांसी जाने वाली सय्यद कंपनी की बस राजापुर गांव से गुजर रही थी, तभी बोलेरो सवार कुछ लोगों ने बस को रोका और कंडक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कंडक्टर से नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद कंडक्टर ने निवाड़ी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद क्षेत्र के बस संचालकों और यात्रियों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *टीकमगढ़ में अनिक घी की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध* *जांच में निर्धारित सीमा से 1.75 गुना अधिक मिली सीसे की मात्रा खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई* *टीकमगढ़/* जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नियंत्रक खाय एवं औषधि प्रशासन म.प्र. एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देश और मख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाय सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसीक्रम में खाद्य सरक्षा अधिकारी मनीष कुमार जैन द्वारा 7 अगस्त 2026 को फर्म मैसर्स अयोध्या प्रसाद मोतीलाल अग्रवाल सराफा खाद्य बाजार टीकमगढ़ का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण उपरांत अनिक घी (गाय के दूध से बना) बैच नं. - एसजीसी05ई26ए, डेट ऑफ मेन्युफैक्च्युरिंग 05/05/2026 पैक के नमूने जांच हेतु लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में लेड की मात्रा (55 पीपीएम), अधिकतम निर्धारित मात्रा (20 पीपीएम) से 1.75 गुना अधिक पाए जाने के कारण खाद्य विश्लेषक द्वारा नमूना असुरक्षित घोषित किया गया। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट के आधार पर अभिहित अधिकारी एवं मख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित चौधरी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा सहपठित धारा के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनिक घी (गाय के दूध से बना) 200 मिली बैच नं. - एसजीसी 05 ई 26ए, डेट ऑफ मेन्युफैक्च्युरिंग 05/05/2026 की बिक्री पर संपर्ण राजस्व जिला टीकमगढ में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूना संग्रहण और जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    1
    *टीकमगढ़ में अनिक घी की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध*

*जांच में निर्धारित सीमा से 1.75 गुना अधिक मिली सीसे की मात्रा खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई*
*टीकमगढ़/* जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नियंत्रक खाय एवं औषधि प्रशासन म.प्र. एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देश और मख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाय सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।
इसीक्रम में खाद्य सरक्षा अधिकारी मनीष कुमार जैन द्वारा 7 अगस्त 2026 को फर्म मैसर्स अयोध्या प्रसाद मोतीलाल अग्रवाल सराफा खाद्य बाजार टीकमगढ़ का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण उपरांत अनिक घी (गाय के दूध से बना) बैच नं. - एसजीसी05ई26ए, डेट ऑफ मेन्युफैक्च्युरिंग 05/05/2026 पैक के नमूने जांच हेतु लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में लेड की मात्रा (55 पीपीएम), अधिकतम निर्धारित मात्रा (20 पीपीएम) से 1.75 गुना अधिक पाए जाने के कारण खाद्य विश्लेषक द्वारा नमूना असुरक्षित घोषित किया गया।
खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट के आधार पर अभिहित अधिकारी एवं मख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित चौधरी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा सहपठित धारा के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनिक घी (गाय के दूध से बना) 200 मिली बैच नं. - एसजीसी 05 ई 26ए, डेट ऑफ मेन्युफैक्च्युरिंग 05/05/2026 की बिक्री पर संपर्ण राजस्व जिला टीकमगढ में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूना संग्रहण और जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे जी
    वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे जी
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • निवाड़ी में बोलेरो सवार बदमाशों का कहर, बस कंडक्टर को पीट-पीटकर नकदी लूटकर फरार, राजापुर में दहशत*
    1
    निवाड़ी में बोलेरो सवार बदमाशों का कहर, बस कंडक्टर को पीट-पीटकर नकदी लूटकर फरार, राजापुर में दहशत*
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टीकमगढ़ बार संघ चुनाव: जूनियर अधिवक्ताओं के सम्मान और महिला सशक्तिकरण बना मुख्य मुद्दा* *उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी एडवोकेट अचला वर्मा ने कहा - हर वर्ग की भागीदारी से ही मजबूत होगा बार* *टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार *टीकमगढ़, 27 अक्टूबर।* जिला बार एसोसिएशन टीकमगढ़ के आगामी चुनाव में उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी *एडवोकेट अचला वर्मा* ने चुनावी मैदान में अधिवक्ता हितों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए हैं। सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान अचला वर्मा ने कहा कि उनका मुख्य फोकस दो विषयों पर है - *जूनियर अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं और महिला अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाने के अवसर।* उन्होंने कहा, _"जूनियर वकील न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। शुरुआत में उन्हें पुस्तकालय, मार्गदर्शन, बैठने की उचित व्यवस्था और कार्य के बेहतर वातावरण जैसी बुनियादी सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मैं उनके लिए एक समर्पित व्यवस्था बनाने हेतु प्रयास करूंगी।"_ वहीं महिला अधिवक्ताओं को लेकर उन्होंने कहा, _"महिला अधिवक्ताओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें समान अवसर, सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए। बार में उनकी सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी, ताकि वे वकालत के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें।"_ उन्होंने आगे कहा कि बार एसोसिएशन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि सभी अधिवक्ताओं का साझा मंच है। सभी वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और उनका निराकरण कराना ही उनका लक्ष्य है। गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में जूनियर वकीलों की समस्याएं और महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी चर्चा के प्रमुख केंद्र में हैं।
    2
    टीकमगढ़ बार संघ चुनाव: जूनियर अधिवक्ताओं के सम्मान और महिला सशक्तिकरण बना मुख्य मुद्दा*

*उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी एडवोकेट अचला वर्मा ने कहा - हर वर्ग की भागीदारी से ही मजबूत होगा बार*

*टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार 
*टीकमगढ़, 27 अक्टूबर।* जिला बार एसोसिएशन टीकमगढ़ के आगामी चुनाव में उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी *एडवोकेट अचला वर्मा* ने चुनावी मैदान में अधिवक्ता हितों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए हैं।
सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान अचला वर्मा ने कहा कि उनका मुख्य फोकस दो विषयों पर है - *जूनियर अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं और महिला अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाने के अवसर।*
उन्होंने कहा, _"जूनियर वकील न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। शुरुआत में उन्हें पुस्तकालय, मार्गदर्शन, बैठने की उचित व्यवस्था और कार्य के बेहतर वातावरण जैसी बुनियादी सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मैं उनके लिए एक समर्पित व्यवस्था बनाने हेतु प्रयास करूंगी।"_
वहीं महिला अधिवक्ताओं को लेकर उन्होंने कहा, _"महिला अधिवक्ताओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें समान अवसर, सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए। बार में उनकी सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी, ताकि वे वकालत के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें।"_
उन्होंने आगे कहा कि बार एसोसिएशन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि सभी अधिवक्ताओं का साझा मंच है। सभी वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और उनका निराकरण कराना ही उनका लक्ष्य है।
गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में जूनियर वकीलों की समस्याएं और महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी चर्चा के प्रमुख केंद्र में हैं।
    user_Kavindra Pateriya
    Kavindra Pateriya
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • "टीकमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन! त्योहार से पहले अवैध पटाखों की एक बड़ी खेप पर कोतवाली पुलिस ने मारा छापा!" मुखबिर की पक्की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राउंड के सामने स्थित विद्यासागर ट्रांसपोर्ट पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई में मौके से 25 कार्टन में छिपाकर रखे गए अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में विद्यासागर ट्रांसपोर्ट के मैनेजर दशरथ प्रजापति और अनिकेत कसगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का साफ संदेश है कि शहर में अवैध पटाखों का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
    1
    "टीकमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन! त्योहार से पहले अवैध पटाखों की एक बड़ी खेप पर कोतवाली पुलिस ने मारा छापा!"
मुखबिर की पक्की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राउंड के सामने स्थित विद्यासागर ट्रांसपोर्ट पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई में मौके से 25 कार्टन में छिपाकर रखे गए अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में विद्यासागर ट्रांसपोर्ट के मैनेजर दशरथ प्रजापति और अनिकेत कसगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का साफ संदेश है कि शहर में अवैध पटाखों का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
    user_Sageer Qadri
    Sageer Qadri
    Content Creator (YouTuber) टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बल्देवगढ़ नगर में असाटी समाज के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाइक रैली निकाल कर गुरु पूर्णिमा त्योहार श्रद्धा पूर्वक मनाया बल्देवगढ़ नगर में गुरु पूर्णिमा पर असाटी सम्मान में बाइक रैली निकालकर गुरु पूर्णिमा की आराधना अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए नगर में कई जगह पुष्प वर्षा का बाइक रैली का स्वागत एवं अभिवादन किया
    1
    बल्देवगढ़ नगर में असाटी समाज के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाइक रैली निकाल कर गुरु पूर्णिमा त्योहार श्रद्धा पूर्वक मनाया
बल्देवगढ़ नगर में गुरु पूर्णिमा पर असाटी सम्मान में बाइक रैली निकालकर गुरु पूर्णिमा की आराधना अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए नगर में कई जगह पुष्प वर्षा का बाइक रैली का स्वागत एवं अभिवादन किया
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ललितपुर। गुगरवारा ग्राम पंचायत में कचनौंदा दायीं मुख्य नहर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। नहर की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। आगामी रबी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए भी इस नहर से कई गांवों के किसानों को पानी मिलने की उम्मीद है। ललितपुर। गुगरवारा ग्राम पंचायत में कचनौंदा दायीं मुख्य नहर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। नहर की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। आगामी रबी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए भी इस नहर से कई गांवों के किसानों को पानी मिलने की उम्मीद है। बीते दिनों कचनौंदा दायीं मुख्य नहर के फटने से आसपास के कई किसानों के खेतों में पानी भर गया था। पानी के तेज बहाव के कारण खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा था। किसान चंद्रपाल यादव की लगभग आठ एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी। इसके अलावा मेहरवान यादव, महेंद्र यादव और बाबू अहिरवार की फसलों को भी क्षति पहुंची थी। इस घटना के बाद प्रभावित किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। अब नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू होने से किसानों को उम्मीद है कि नहर को दोबारा दुरुस्त किया जाएगा और पानी के अनियंत्रित बहाव से होने वाले नुकसान की आशंका कम होगी। किसानों के लिए यह कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाले समय में गेहूं की बुवाई के लिए सिंचाई का पानी आवश्यक होगा। किसानों का कहना है कि नहर की मरम्मत मजबूत तरीके से की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। इसके साथ ही प्रभावित किसानों की फसल बर्बादी का उचित सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई है। नहर की मरम्मत पूरी होने और सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त होने से क्षेत्र के किसानों को आगामी गेहूं की फसल के लिए पानी मिलने की उम्मीद है। अब किसानों की निगाहें मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और प्रभावित फसलों के नुकसान के आकलन पर टिकी हैं।
    1
    ललितपुर। गुगरवारा ग्राम पंचायत में कचनौंदा दायीं मुख्य नहर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। नहर की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। आगामी रबी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए भी इस नहर से कई गांवों के किसानों को पानी मिलने की उम्मीद है।
ललितपुर। गुगरवारा ग्राम पंचायत में कचनौंदा दायीं मुख्य नहर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। नहर की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। आगामी रबी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए भी इस नहर से कई गांवों के किसानों को पानी मिलने की उम्मीद है।
बीते दिनों कचनौंदा दायीं मुख्य नहर के फटने से आसपास के कई किसानों के खेतों में पानी भर गया था। पानी के तेज बहाव के कारण खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा था। किसान चंद्रपाल यादव की लगभग आठ एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी। इसके अलावा मेहरवान यादव, महेंद्र यादव और बाबू अहिरवार की फसलों को भी क्षति पहुंची थी। इस घटना के बाद प्रभावित किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।
अब नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू होने से किसानों को उम्मीद है कि नहर को दोबारा दुरुस्त किया जाएगा और पानी के अनियंत्रित बहाव से होने वाले नुकसान की आशंका कम होगी। किसानों के लिए यह कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाले समय में गेहूं की बुवाई के लिए सिंचाई का पानी आवश्यक होगा।
किसानों का कहना है कि नहर की मरम्मत मजबूत तरीके से की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। इसके साथ ही प्रभावित किसानों की फसल बर्बादी का उचित सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई है।
नहर की मरम्मत पूरी होने और सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त होने से क्षेत्र के किसानों को आगामी गेहूं की फसल के लिए पानी मिलने की उम्मीद है। अब किसानों की निगाहें मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और प्रभावित फसलों के नुकसान के आकलन पर टिकी हैं।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिला बार एसोसिएशन चुनाव - प्रत्याशी ने बताई अपनी रणनीति* अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अनिल त्रिपाठी *टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार टीकमगढ़। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रत्याशी ने मीडिया से चर्चा में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने बताया कि पूर्व कार्यकाल में जिला परिसर में पानी की कमी एक बड़ी समस्या थी, जिसका समाधान जिला पंचायत अध्यक्ष के सहयोग से बोरवेल कराकर किया गया। अब पर्याप्त मात्रा में पानी से जिला परिसर में पानी की व्यवस्था सुधरी है। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए रणनीति पर उन्होंने कहा - 1. जिला संघ के पास एक लाइब्रेरी थी जो कुछ कारणों से संभल नहीं पाई। इसे फिर से व्यवस्थित किया जाएगा। 2. नए अधिवक्ताओं के लिए किताबों की पर्याप्त व्यवस्था और *ई-लाइब्रेरी* का शुभारंभ किया जाएगा। 3. इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और सॉफ्टवेयर के जरिए कानूनों की जानकारी, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के नए-नए जजमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी स्किल पावर का विकास हो और वे एक अच्छे अधिवक्ता बन सकें।
    1
    टीकमगढ़ जिला बार एसोसिएशन चुनाव - प्रत्याशी ने बताई अपनी रणनीति*
अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अनिल त्रिपाठी 


*टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार 
टीकमगढ़। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रत्याशी ने मीडिया से चर्चा में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
उन्होंने बताया कि पूर्व कार्यकाल में जिला परिसर में पानी की कमी एक बड़ी समस्या थी, जिसका समाधान जिला पंचायत अध्यक्ष के सहयोग से बोरवेल कराकर किया गया। अब पर्याप्त मात्रा में पानी से जिला परिसर में पानी की व्यवस्था सुधरी है।
जूनियर अधिवक्ताओं के लिए रणनीति पर उन्होंने कहा -
1.  जिला संघ के पास एक लाइब्रेरी थी जो कुछ कारणों से संभल नहीं पाई। इसे फिर से व्यवस्थित किया जाएगा।
2.  नए अधिवक्ताओं के लिए किताबों की पर्याप्त व्यवस्था और *ई-लाइब्रेरी* का शुभारंभ किया जाएगा।
3.  इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और सॉफ्टवेयर के जरिए कानूनों की जानकारी, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के नए-नए जजमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी स्किल पावर का विकास हो और वे एक अच्छे अधिवक्ता बन सकें।
    user_Kavindra Pateriya
    Kavindra Pateriya
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.