Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिल्मिस्तान इलाके में दरिंदगी: 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी फिल्मिस्तान इलाके में दरिंदगी: 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी #DelhiCrime #Filmistan #DelhiPolice #DelhiNews #CrimeAgainstChildren #JusticeForVictim #WomenSafety #ChildSafety #ChildSafetyFirst #EndChildAbuse
The Freedom News
फिल्मिस्तान इलाके में दरिंदगी: 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी फिल्मिस्तान इलाके में दरिंदगी: 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी #DelhiCrime #Filmistan #DelhiPolice #DelhiNews #CrimeAgainstChildren #JusticeForVictim #WomenSafety #ChildSafety #ChildSafetyFirst #EndChildAbuse
More news from Rajasthan and nearby areas
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जयपुर ट्रैफिक पुलिस की ई-रिक्शा चालकों को समझाइश 🚨 📍 जयपुर | रीड न्यूज़ मीडिया 24×7 ### 🛺 ई-रिक्शा सवारी वाहन है, लोडिंग वाहन नहीं! जयपुर शहर में ई-रिक्शा चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा समझाइश कार्यक्रम आयोजित किया गया। 👮♂️ ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को समझाया कि— 🔹 ई-रिक्शा सवारी वाहन है, लोडिंग वाहन नहीं। 🔹 वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। 🔹 गाड़ी पर सही नंबर प्लेट और नेम प्लेट होना आवश्यक है। 🔹 वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के सभी कागजात पूरे होने चाहिए। 🔹 यातायात नियमों का पालन करते हुए ही सड़क पर वाहन चलाएं। 📢 जयपुर शहर में कई ई-रिक्शा पर मौके पर नंबर प्लेट नहीं मिली। ऐसे मामलों में वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। ⚠️ ट्रैफिक पुलिस का स्पष्ट संदेश: अगर आप जयपुर की सड़कों पर वाहन चलाना चाहते हैं, तो अपने वाहन के सभी दस्तावेज, न�1
- जयपुर फलोदी मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार थार और सवारियों से भरी पिकअप की जोरदार भिड़ंत,हादसे के बाद सड़क पर मची चीख पुकार जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर एक निजी स्कूल के पास तेज रफ्तार थार और सवारियों से भरी पिकअप की जोरदार भिड़ंत का मामला सामने आया है। हालांकि घटना रविवार शाम की बताई जा रही है वहीं हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार लोग जीण माताजी के दर्शन कर कालख-घाटोलाई गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक निजी स्कूल के पास तेज रफ्तार थार और पिकअप की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर जोबनेर थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल जोबनेर CHC और निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।1
- ग्राम पंचायत चांदमाकला में तेजाजी महाराज के मेले में नाच गाने से धूमधाम से मनाया गया2
- तेजाजी महाराज के मंदिर में आज भरेगा मेला श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता तेजाजी महाराज के मंदिर की निकाली नगर परिक्रमा तेल बिंदोरी बैंड बाजे के साथ जगह जगह ग्रामीणों द्वारा किया स्वागत योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर में फूल बंगले सेआकर्षक झांकी सजाई गई है इस मौके पर रविवार शाम को तेजाजी महाराज के मंदिर से बैंड बाजे व डीजे की धुन के साथ डीजे की धुन पर तेल बिंदोरी निकाली गई जिसमें श्रद्धालु नाचते गाते हुए बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस दौरान समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी के लिए शर्बत आदि की व्यवस्था की गई इस दौरान सोमवार को बांसखोह रामदेव जी महाराज के मंदिर से शाम को करीब 5 बजे शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी और दिन भर तेजाजी महाराज के मंदिर में गोठिया व कलाकारों द्वारा तेजाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी इसी के साथ ही तेजाजी महाराज के मंदिर में सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है जिसमें कई तरह की बीमारियों भी तेजाजी महाराज के झाड़ू लगवाने से सारी बीमारियां नष्ट हो जाती हैं यह कार्यक्रम सभी ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाता है इसी के साथ ही सभी तेजाजी महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की गई है4
- टोड़ा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी मेले में उमड़ा जनसैलाब, काले सांप से जीभ डसवाने का दृश्य बना आकर्षण मंडावरी। थाना क्षेत्र के टोडा ठेकला गांव में सोमवार को तीजाजी का मेला भरा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में दिनभर भारी भीड़ रही। इस दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र वह दृश्य रहा, जब तीजाजी के आने वाले एक व्यक्ति ने काले सांप से अपनी जीभ डसवाई। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इधर, बगड़ी में भी तीजाजी का मेला आयोजित हुआ। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंडावरी थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने, आवागमन सुचारू बनाए रखने और मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की। एक साथ कई जिम्मेदारियां, पुलिस की मुस्तैदी सोमवार को मंडावरी पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से दिन काफी व्यस्त रहा। टोडा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी के मेले में हजारों लोगों की भीड़ के साथ ही मंडावरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की व्यवस्था भी पुलिस के जिम्मे रही। अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारियों के बीच पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। थाना अधिकारी जगदीश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में व्यवस्थाओं पर नजर रखी। एएसआई दशरथ सिंह, एएसआई हरि सिंह, हेड कांस्टेबल गौरीशंकर, मदनलाल और आशीष शर्मा सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। मेले और चुनाव दोनों जगह पुलिस की सक्रियता के चलते व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती नजर आईं। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍4
- *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* दौसा, 21 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।1
- राजस्थान में जो भी बदलाव चाहता है, वह आम आदमी पार्टी से जुड़ सकता है। #Rajasthan #AamAadmiParty #AAP1
- केकड़ी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव भारी जाब्ते के बीच पहुंचे कांग्रेस पार्षद1
- दौसा में कांग्रेस का दबदबा, 11 में 8 निकायों में बोर्ड—भाजपा 3 पर सिमटी सभापति चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 8 निकायों में जीत दर्ज की, भाजपा को 3 निकायों में सफलता दौसा। जिले के 11 स्थानीय निकायों में सभापति पद के चुनाव के साथ ही शहरों की सियासी तस्वीर भी साफ हो गई। पूरे जिले में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 8 निकायों में सभापति पद पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी 3 निकायों में ही जीत दर्ज कर सके। खास बात यह रही कि जिला मुख्यालय दौसा नगर परिषद में रेखा गुर्जर ने भाजपा की कविता गुर्जर को 31-24 के अंतर से हराकर सभापति पद हासिल किया। 11 में कांग्रेस 8, भाजपा के हिस्से में 3 निकाय सभापति चुनाव के परिणामों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का पलड़ा भारी रहा। दौसा नगर परिषद के साथ लालसोट, बांदीकुई, बसवा, लवाण, मंडावरी, रामगढ़ पचवारा और मंडावर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति पद हासिल किया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को महवा, सिकराय और भांडारेज में जीत मिली। महवा में विनीत बंसल निर्विरोध सभापति चुने गए। दौसा नगर परिषद में 31-24 का फैसला दौसा नगर परिषद का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यहां कांग्रेस समर्थित रेखा गुर्जर ने भाजपा की कविता गुर्जर को 31-24 से शिकस्त दी। इसके साथ ही दौसा नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया। किस निकाय में कौन सभापति निकाय विजेता सभापति समर्थन दौसा नगर परिषद रेखा गुर्जर कांग्रेस लालसोट नगर परिषद कपिल पुरोहित कांग्रेस बांदीकुई नगर पालिका विनोद गुर्जर कांग्रेस बसवा नगर पालिका छोटेलाल गुर्जर कांग्रेस लवाण नगर पालिका कैलाशी मीणा कांग्रेस मंडावरी नगर पालिका रामकेश मीणा कांग्रेस रामगढ़ पचवारा नगर पालिका रामफूल मीणा कांग्रेस मंडावर नगर पालिका अनीता देवी मीणा कांग्रेस महवा नगर पालिका विनीत बंसल भाजपा सिकराय नगर पालिका कैलाश बैरवा भाजपा भांडारेज नगर पालिका सीमा बैरवा भाजपा नतीजों का आंकड़ा: कांग्रेस समर्थित 8 निकाय (72.7%) | भाजपा समर्थित 3 निकाय (27.3%) सभापति चुनाव के बाद अब जिले की 11 नगर निकायों की स्थानीय राजनीति में आगामी दिनों में बोर्ड के कामकाज, विकास कार्यों और पार्षदों के बीच समन्वय को लेकर तस्वीर देखने वाली होगी| रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍4