टोड़ा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी मेले में उमड़ा जनसैलाब, काले सांप से जीभ डसवाने का दृश्य बना आकर्षण मंडावरी। थाना क्षेत्र के टोडा ठेकला गांव में सोमवार को तीजाजी का मेला भरा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में दिनभर भारी भीड़ रही। इस दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र वह दृश्य रहा, जब तीजाजी के आने वाले एक व्यक्ति ने काले सांप से अपनी जीभ डसवाई। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इधर, बगड़ी में भी तीजाजी का मेला आयोजित हुआ। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंडावरी थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने, आवागमन सुचारू बनाए रखने और मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की। एक साथ कई जिम्मेदारियां, पुलिस की मुस्तैदी सोमवार को मंडावरी पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से दिन काफी व्यस्त रहा। टोडा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी के मेले में हजारों लोगों की भीड़ के साथ ही मंडावरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की व्यवस्था भी पुलिस के जिम्मे रही। अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारियों के बीच पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। थाना अधिकारी जगदीश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में व्यवस्थाओं पर नजर रखी। एएसआई दशरथ सिंह, एएसआई हरि सिंह, हेड कांस्टेबल गौरीशंकर, मदनलाल और आशीष शर्मा सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। मेले और चुनाव दोनों जगह पुलिस की सक्रियता के चलते व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती नजर आईं। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
टोड़ा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी मेले में उमड़ा जनसैलाब, काले सांप से जीभ डसवाने का दृश्य बना आकर्षण मंडावरी। थाना क्षेत्र के टोडा ठेकला गांव में सोमवार को तीजाजी का मेला भरा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में दिनभर भारी भीड़ रही। इस दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र वह दृश्य रहा, जब तीजाजी के आने वाले एक व्यक्ति ने काले सांप से
अपनी जीभ डसवाई। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इधर, बगड़ी में भी तीजाजी का मेला आयोजित हुआ। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंडावरी थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने, आवागमन सुचारू बनाए रखने और मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए
लगातार निगरानी की। एक साथ कई जिम्मेदारियां, पुलिस की मुस्तैदी सोमवार को मंडावरी पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से दिन काफी व्यस्त रहा। टोडा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी के मेले में हजारों लोगों की भीड़ के साथ ही मंडावरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की व्यवस्था भी पुलिस के जिम्मे रही। अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारियों के बीच पुलिसकर्मी
मुस्तैद नजर आए। थाना अधिकारी जगदीश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में व्यवस्थाओं पर नजर रखी। एएसआई दशरथ सिंह, एएसआई हरि सिंह, हेड कांस्टेबल गौरीशंकर, मदनलाल और आशीष शर्मा सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। मेले और चुनाव दोनों जगह पुलिस की सक्रियता के चलते व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती नजर आईं। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
- टोड़ा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी मेले में उमड़ा जनसैलाब, काले सांप से जीभ डसवाने का दृश्य बना आकर्षण मंडावरी। थाना क्षेत्र के टोडा ठेकला गांव में सोमवार को तीजाजी का मेला भरा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में दिनभर भारी भीड़ रही। इस दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र वह दृश्य रहा, जब तीजाजी के आने वाले एक व्यक्ति ने काले सांप से अपनी जीभ डसवाई। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इधर, बगड़ी में भी तीजाजी का मेला आयोजित हुआ। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंडावरी थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने, आवागमन सुचारू बनाए रखने और मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की। एक साथ कई जिम्मेदारियां, पुलिस की मुस्तैदी सोमवार को मंडावरी पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से दिन काफी व्यस्त रहा। टोडा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी के मेले में हजारों लोगों की भीड़ के साथ ही मंडावरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की व्यवस्था भी पुलिस के जिम्मे रही। अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारियों के बीच पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। थाना अधिकारी जगदीश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में व्यवस्थाओं पर नजर रखी। एएसआई दशरथ सिंह, एएसआई हरि सिंह, हेड कांस्टेबल गौरीशंकर, मदनलाल और आशीष शर्मा सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। मेले और चुनाव दोनों जगह पुलिस की सक्रियता के चलते व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती नजर आईं। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍4
- धाकड़ में तैजा दशमी पर विशाल मेले का हुआ आयोजन। हजारों भक्तों ने किये तेजाजी महाराज के दर्शन लालसोट उपखंड में धाकड़या गांव में स्थित तेजाजी के स्थान पर तेजा दशमी पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बाहर से आये गायक कलाकारों द्वारा सुडला दंगल का आयोजन किया गया। जिसको हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने आराम से सुना। वही भक्तों द्वारा तेजाजी महाराज की पूजा अर्चना कर कुशल जीवन की कामना की गई। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने बैठकर पंगत पर शादी ग्रहण की। सुबह सही तेजाजी महाराज के मंदिर पर भक्तों का ताता लगा रहा।2
- जैन युवा संघ की प्रतियोगिताओं में 122 प्रतिभागियों ने लिया भाग लालसोट। श्री दिगंबर जैन युवा संघ लालसोट के तत्वावधान में भाद्रपद मास के कार्यक्रमों के तहत श्री दिगंबर जैन नसियां प्रांगण में चित्रकला, निबंध, सुलेख एवं जिनवाणी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में कुल 122 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। संघ अध्यक्ष रवीन्द्र बडजात्या ने बताया कि प्रतियोगिताओं के परिणाम पंचमी के दिन आयोजित सामूहिक समापन कार्यक्रम में घोषित कर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।4
- *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* दौसा, 21 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।1
- बामनवास की पहली नगर सरकार पर कांग्रेस का कब्जा, रेखा मीणा बनीं पहली अध्यक्ष बामनवास, सवाईमाधोपुर : नगर पालिका बामनवास के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को पंचायत समिति सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी रेखा मीणा ने भाजपा की संतरा मीणा को चार मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। रेखा मीणा को 12, जबकि संतरा मीणा को 8 वोट मिले। इसके साथ ही रेखा मीणा बामनवास नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनीं। मतदान के दौरान रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर गौरव मित्तल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। वहीं मतदान केंद्र के बाहर विधायक इंद्रा मीणा के पहुंचने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी देखने को मिली। इसी दौरान विधायक इंद्रा मीणा और एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर के बीच बहस भी हुई। विधायक ने प्रशासन पर अव्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को हटाकर माहौल शांत कराया। अब 22 सितंबर को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 से 5 बजे तक मतदान होगा और तत्पश्चात मतगणना की जाएगी।4
- तेजाजी महाराज के मंदिर में आज भरेगा मेला श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता तेजाजी महाराज के मंदिर की निकाली नगर परिक्रमा तेल बिंदोरी बैंड बाजे के साथ जगह जगह ग्रामीणों द्वारा किया स्वागत योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर में फूल बंगले सेआकर्षक झांकी सजाई गई है इस मौके पर रविवार शाम को तेजाजी महाराज के मंदिर से बैंड बाजे व डीजे की धुन के साथ डीजे की धुन पर तेल बिंदोरी निकाली गई जिसमें श्रद्धालु नाचते गाते हुए बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस दौरान समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी के लिए शर्बत आदि की व्यवस्था की गई इस दौरान सोमवार को बांसखोह रामदेव जी महाराज के मंदिर से शाम को करीब 5 बजे शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी और दिन भर तेजाजी महाराज के मंदिर में गोठिया व कलाकारों द्वारा तेजाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी इसी के साथ ही तेजाजी महाराज के मंदिर में सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है जिसमें कई तरह की बीमारियों भी तेजाजी महाराज के झाड़ू लगवाने से सारी बीमारियां नष्ट हो जाती हैं यह कार्यक्रम सभी ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाता है इसी के साथ ही सभी तेजाजी महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की गई है4
- उपसभापति के लिए 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन जमा होंगे 11:30 बजेसमीक्षा होगी 2:00 तक नाम वापसी का समय रहेगा 2:30 से 5:00 तक मतदान का समय रहेगा उपसभापति के लिए 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन जमा होंगे 11:30 बजेसमीक्षा होगी 2:00 तक नाम वापसी का समय रहेगा 2:30 से 5:00 तक मतदान का समय रहेगा1
- दौसा में कांग्रेस का दबदबा, 11 में 8 निकायों में बोर्ड—भाजपा 3 पर सिमटी सभापति चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 8 निकायों में जीत दर्ज की, भाजपा को 3 निकायों में सफलता दौसा। जिले के 11 स्थानीय निकायों में सभापति पद के चुनाव के साथ ही शहरों की सियासी तस्वीर भी साफ हो गई। पूरे जिले में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 8 निकायों में सभापति पद पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी 3 निकायों में ही जीत दर्ज कर सके। खास बात यह रही कि जिला मुख्यालय दौसा नगर परिषद में रेखा गुर्जर ने भाजपा की कविता गुर्जर को 31-24 के अंतर से हराकर सभापति पद हासिल किया। 11 में कांग्रेस 8, भाजपा के हिस्से में 3 निकाय सभापति चुनाव के परिणामों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का पलड़ा भारी रहा। दौसा नगर परिषद के साथ लालसोट, बांदीकुई, बसवा, लवाण, मंडावरी, रामगढ़ पचवारा और मंडावर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति पद हासिल किया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को महवा, सिकराय और भांडारेज में जीत मिली। महवा में विनीत बंसल निर्विरोध सभापति चुने गए। दौसा नगर परिषद में 31-24 का फैसला दौसा नगर परिषद का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यहां कांग्रेस समर्थित रेखा गुर्जर ने भाजपा की कविता गुर्जर को 31-24 से शिकस्त दी। इसके साथ ही दौसा नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया। किस निकाय में कौन सभापति निकाय विजेता सभापति समर्थन दौसा नगर परिषद रेखा गुर्जर कांग्रेस लालसोट नगर परिषद कपिल पुरोहित कांग्रेस बांदीकुई नगर पालिका विनोद गुर्जर कांग्रेस बसवा नगर पालिका छोटेलाल गुर्जर कांग्रेस लवाण नगर पालिका कैलाशी मीणा कांग्रेस मंडावरी नगर पालिका रामकेश मीणा कांग्रेस रामगढ़ पचवारा नगर पालिका रामफूल मीणा कांग्रेस मंडावर नगर पालिका अनीता देवी मीणा कांग्रेस महवा नगर पालिका विनीत बंसल भाजपा सिकराय नगर पालिका कैलाश बैरवा भाजपा भांडारेज नगर पालिका सीमा बैरवा भाजपा नतीजों का आंकड़ा: कांग्रेस समर्थित 8 निकाय (72.7%) | भाजपा समर्थित 3 निकाय (27.3%) सभापति चुनाव के बाद अब जिले की 11 नगर निकायों की स्थानीय राजनीति में आगामी दिनों में बोर्ड के कामकाज, विकास कार्यों और पार्षदों के बीच समन्वय को लेकर तस्वीर देखने वाली होगी| रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍4