Shuru
Apke Nagar Ki App…
_सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल प्रबंधन ने किया मेधावियों का सम्मान_ *रिपोर्टर अमित सिंह* *दैनिक चक्र* अवतारपुर स्थित बीबीएसएमआईएस स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हालांकि, इसी विद्यालय की छात्रा आर्या पांडेय, जिन्होंने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं, को समान अंक होने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा टॉपर की श्रेणी में शामिल नहीं किया गया। इस निर्णय को लेकर छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।
Urvashi singh
_सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल प्रबंधन ने किया मेधावियों का सम्मान_ *रिपोर्टर अमित सिंह* *दैनिक चक्र* अवतारपुर स्थित बीबीएसएमआईएस स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हालांकि, इसी विद्यालय की छात्रा आर्या पांडेय, जिन्होंने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं, को समान अंक होने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा टॉपर की श्रेणी में शामिल नहीं किया गया। इस निर्णय को लेकर छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नेक पहल के तहत सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अनुचर को बैंक आफ बड़ौदा द्वारा दी गई 72 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि1
- *दबंगों ने मारापीटा और फसल भी नहीं काटने दे रहे* *पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई बचाने की गुहार* _______________________________ इटावा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कुछ गुंडे बदमाश अभी भी बेखौफ होकर वारदातें करने में लगे हैं और पीड़ित न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन के ग्राम झबरापुरा निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना देकर दबंग हमलावरों से अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। शनिवार को ग्राम झबरापुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रेम नारायण ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसी के गांव में रहने वाले दबंग अपराधी प्रवृति के अवधेश और उसके परिवारीजन उससे रंजिश मानते हैं और इसीलिए 15-12-2025 को तथा 27-03-2026 को उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की, इसके मुकदमे के साक्ष्य देने के लिए जब वह अपने पुत्रों प्रदीप, आलोक, विवेक और अनुज के साथ 06-042026 को इटावा न्यायालय के लिए आ रही थी, तो रास्ते में उक्त दबंगों ने घेरकर घातक धारदार हथियारों से मारपीट की जिसका मुकदमा संख्या 86 थाना जसवंत नगर में दिनांक 07-04-2026 को धारा 191(1),191(2), 126, 352, 351(3) ,110, 324(4) के तहत दर्ज हुआ। लेकिन थाना पुलिस की ढिलाई से उक्त दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि दिनांक 17-04-2026 को जब प्रार्थनी अपने पुत्रों के साथ अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल कटवा रही थी, तभी उक्त दबंग अवधेश, नारायण, गोविंद, करू उर्फ ब्रजेश, कमलेश, गणेश, देवांश अपने हाथों में लाठी,डंडा, कुल्हाड़ी, कांता लेकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोले कि मार दो इस साली को, बहुत कोर्ट कचहरी करती है, राजीनामा नहीं कर रही है, और फसल काटने से रोक दिया तथा धमकी दी कि तेरे पूरे परिवार को मार देंगे, तेरी फसल जला देंगे। उसने कहा कि उसका गंभीर रूप से घायल पुत्र रीजेंसी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है और अपराधी अभी भी बेखौफ घूम कर मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए उसकी रिपोर्ट लिखकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए।1
- *दबंगों ने मारापीटा और फसल भी नहीं काटने दे रहे* *पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई बचाने की गुहार* _______________________________ इटावा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कुछ गुंडे बदमाश अभी भी बेखौफ होकर वारदातें करने में लगे हैं और पीड़ित न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन के ग्राम झबरापुरा निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना देकर दबंग हमलावरों से अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। शनिवार को ग्राम झबरापुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रेम नारायण ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसी के गांव में रहने वाले दबंग अपराधी प्रवृति के अवधेश और उसके परिवारीजन उससे रंजिश मानते हैं और इसीलिए 15-12-2025 को तथा 27-03-2026 को उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की, इसके मुकदमे के साक्ष्य देने के लिए जब वह अपने पुत्रों प्रदीप, आलोक, विवेक और अनुज के साथ 06-042026 को इटावा न्यायालय के लिए आ रही थी, तो रास्ते में उक्त दबंगों ने घेरकर घातक धारदार हथियारों से मारपीट की जिसका मुकदमा संख्या 86 थाना जसवंत नगर में दिनांक 07-04-2026 को धारा 191(1),191(2), 126, 352, 351(3) ,110, 324(4) के तहत दर्ज हुआ। लेकिन थाना पुलिस की ढिलाई से उक्त दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि दिनांक 17-04-2026 को जब प्रार्थनी अपने पुत्रों के साथ अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल कटवा रही थी, तभी उक्त दबंग अवधेश, नारायण, गोविंद, करू उर्फ ब्रजेश, कमलेश, गणेश, देवांश अपने हाथों में लाठी,डंडा, कुल्हाड़ी, कांता लेकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोले कि मार दो इस साली को, बहुत कोर्ट कचहरी करती है, राजीनामा नहीं कर रही है, और फसल काटने से रोक दिया तथा धमकी दी कि तेरे पूरे परिवार को मार देंगे, तेरी फसल जला देंगे। उसने कहा कि उसका गंभीर रूप से घायल पुत्र रीजेंसी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है और अपराधी अभी भी बेखौफ घूम कर मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए उसकी रिपोर्ट लिखकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए।2
- Post by PK Crime Story1
- Post by RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜1
- Post by Urvashi singh1