*स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान द्वारा हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी संपन्न* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,15 सितम्बर *स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान द्वारा हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी संपन्न* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,15 सितम्बर स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा हिंदी दिवस के विशेष अवसर पर आयोजित *'काव्य गोष्ठी'* का सफल आयोजन सोमवार को किया गया। "हिंदी हमारी पहचान, हमारा अभिमान"और "भाषा सिर्फ बोलने का माध्यम नहीं, यह सोचने, महसूस करने और जोड़ने का सेतु है" के भाव के साथ आयोजित इस गोष्ठी में कवियों ने "शब्द समाज को जोड़ते हैं... हिंदी हमें जोड़ती है..." की सार्थकता को अपनी रचनाओं के माध्यम से सिद्ध किया। गोष्ठी का आयोजन स्थानीय गीता भवन सभागार परिसर में सायं 6 से 7.30 बजे तक डाॅ. अशोक सोडाणी की अध्यक्षता तथा श्रीमती अनिता सोडाणी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित कविगण डॉ. अवधेश कुमार जौहरी, ओम उज्ज्वल, जयप्रकाश भाटिया, सुश्री दीपिका शर्मा एवं सुश्री अर्चिता मून्दड़ा की शानदार कविताएं, विचार, संवाद, संस्कृति और हिंदी से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों ने हिंदी के महत्व, उसकी मिठास और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता पर सारगर्भित रचनाएँ प्रस्तुत की साथ ही गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश वन्दना भी की गई । कार्यक्रम के आयोजक स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान के निदेशक एडवोकेट मोहित सोडाणी ने सभी अतिथियों का उपरणा ओढा़ाकर स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य शब्दों से सुदृढ़ समाज की ओर..."के संकल्प को आगे बढ़ाना है। गणेश चतुर्थी पर्व होने के अवसर पर संस्थान की निदेशिका श्रीमती अनिता सोडाणी ने सभी आमंत्रित कवियों को सम्मान स्वरूप गणेश जी की मूर्ति भेंट की ! मंच संचालन डॉ. अवधेश कुमार जौहरी ने कुशलतापूर्वक किया। अंत मे सुश्री खुशबू सोडाणी ने सभी कविगण का आभार व्यक्त किया।

- भीलवाड़ा को चाहिए मजबूत महापौर, जनता बोली—रिमोट कंट्रोल से चलने वाला चेहरा नहीं - |Vande Bharat News1
- शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों का 15वां रक्तदान शिविर 17 सितंबर को शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार ब्लॉक के शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष में किया जाने वाला रक्तदान शिविर स्थानीय निकायों के चुनाव होने के कारण इस वर्ष 17 सितंबर को हर वर्ष की भांति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट शाहपुरा में आयोजित किया जा रहा है आयोजन समिति के सदस्य शंकर सिंह राठौड़ एवं इस्माइल खान कायमखानी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जाएगा रक्तदान प्राप्त 9:30 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम संयोजक देवी लाल बेरवा ने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा प्रारंभ किया गया यह रक्तदान शिविर जिले के सबसे पुराने शिविरों में से है विगत 14 शिविरों में अब तक कल 1523 यूनिट रक्त जिले के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय को उपलब्ध करवाया गया है 17 सितंबर को आयोजित हो रहे 15 वा शिविर शिक्षकों राज्य कर्मचारियों के साथ ही अन्य समाजसेवी भी रक्तदान करेंगे हरित शाहपुरा के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत एवं आयोजन समिति सदस्य सत्यनारायण खटीक ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को गमला युक्त पौधा भेंट किया जाएगा और विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम से कुछ नए पौधे भी लगाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा आयोजन समिति के सदस्य एवं किसान केसरी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ओझा आयोजन समिति के सदस्य पुखराज जोशी रकमा जिला अध्यक्ष सलीम डायर धर्मेंद्र सिंह सौदा सुधा पारीक अनिल बघेरवाल इंदिरा धूपिया रमेश चंद्र घूसर महावीर भील दिनेश टेंपन कमलेश कोली महेश कोली ईश्वर मीणा परमेश्वर प्रसाद कुमावत नयन बूला पुष्पेंद्र कुमार घूसर इकराम उल हक अंसारी लाड़ कंवर वर्षा व्यास चंद्रप्रकाश जोशी आशीष राय नारायण लाल जाट दिनेश भाटी गोपीलाल रेगर राजकुमार कोली सुनील दत्त शर्मा अनंत कुमार गौड़ महावीर सिंह गजराज सिंह राठौड़ द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है और 15 वे रक्तदान शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है1
- Rajasthan Nikay Chunav Result : बीजेपी की जीत पर पूर्व CM वसुंधरा राजे का बयान...जनादेश के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई-राजे....डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर मुहर-राजे1
- चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार1
- मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 94138895964
- डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में। आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे1
- शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार नगर निकाय चुनाव 2026 में शाहपुरा में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 35 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर बोर्ड पर कब्जा कर लिया है। भाजपा को 8 और निर्दलीयों को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस खेमे में जीत के बाद जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं ने कहा कि शाहपुरा की देव तुल्य जनता ने जो जनादेश दिया है, वह विकास और विश्वास की जीत है। 35 वार्डों में से वार्ड 1 से कांग्रेस की तबस्सुम बानू, वार्ड 2 से कांग्रेस के युवराज रेगर, वार्ड 3 से कांग्रेस के जाकिर हुसैन देशवाली, वार्ड 4 से निर्दलीय चांद मोहम्मद रंगरेज़, वार्ड 5 से निर्दलीय यूसुफ मोहम्मद, वार्ड 6 से कांग्रेस के नमन ओझा, वार्ड 7 से भाजपा के राजेंद्र बोहरा, वार्ड 8 से कांग्रेस की मधु सर्वा, वार्ड 9 से कांग्रेस की रचना मिश्रा, वार्ड 10 से कांग्रेस के नाथू कोली, वार्ड 11 से निर्दलीय योगेश पारीक, वार्ड 12 से कांग्रेस की भावना सेन, वार्ड 13 से भाजपा की रेखा वर्मा, वार्ड 14 से भाजपा के सुरेश कहार, वार्ड 15 से कांग्रेस के रमेश सेन, वार्ड 16 से कांग्रेस के बालमुकुंद तोषनीवाल, वार्ड 17 से कांग्रेस के किशन कहार, वार्ड 18 से कांग्रेस के लादू लाल खटीक, वार्ड 19 से कांग्रेस की ममता चावला, वार्ड 20 से कांग्रेस के सनिल चौधरी, वार्ड 21 से भाजपा की निरमा देवी, वार्ड 22 से भाजपा के प्रवीण सोनी, वार्ड 23 से कांग्रेस की मधु पौंड्रिक, वार्ड 24 से निर्दलीय सुरेश कुमार, वार्ड 25 से भाजपा के मोहन गुर्जर, वार्ड 26 से कांग्रेस के इशाक खान, वार्ड 27 से कांग्रेस की शमीम बानू, वार्ड 28 से भाजपा के नारायण कहार, वार्ड 29 से भाजपा की ललिता कहार, वार्ड 30 से निर्दलीय राजू कहार, वार्ड 31 से कांग्रेस के चेतन रैगर, वार्ड 32 से कांग्रेस की शांति कहार पप्पू, वार्ड 33 से भाजपा की दीपिका वैष्णव, वार्ड 34 से कांग्रेस के यूनिश खान, वार्ड 35 से कांग्रेस के विशाल बाबू विजयी रहे। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि मतगणना 5 राउंड में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था की गई।4
- मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन भाई हादसे में घायल: हाईवे पर स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर, चार घायल ,एक जोधपुर रेफर पाली में देर शाम हाईवे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी गायों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जबकि तीन का इलाज पाली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक सवार उत्तवण गांव निवासी जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 साल पाली के भटवाड़ा गांव निवासी अमर पुत्र मोहनलाल और पाली के नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र भेराराम जोधपुर रोड, घूमटी के पास स्थित छोटा रुणिचा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड गोमती के पास उनकी बाइक अचानक सामने आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।1