Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर!मध्य प्रदेश के भिंड में एक 8वीं की छात्रा के साथ पिछले 6 महीनों से हो रही थी दरिंदगी। हैरानी की बात ये है कि परिजनों का आरोप मोहल्ले की ही दो बहनों पर है, जिन्होंने मासूम को अपने घर बुलाकर अपने भाई के साथ कमरे में बंद कर दिया। इस घिनौनी करतूत का पता तब चला जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। रौन थाने में मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन सवाल वही है— आखिर हमारी बेटियां कहाँ सुरक्षित हैं? अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर साझा करें और इस वीडियो को शेयर कर जागरूकता फैलाएं।
Srinivas k
इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर!मध्य प्रदेश के भिंड में एक 8वीं की छात्रा के साथ पिछले 6 महीनों से हो रही थी दरिंदगी। हैरानी की बात ये है कि परिजनों का आरोप मोहल्ले की ही दो बहनों पर है, जिन्होंने मासूम को अपने घर बुलाकर अपने भाई के साथ कमरे में बंद कर दिया। इस घिनौनी करतूत का पता तब चला जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। रौन थाने में मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन सवाल वही है— आखिर हमारी बेटियां कहाँ सुरक्षित हैं? अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर साझा करें और इस वीडियो को शेयर कर जागरूकता फैलाएं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by कृष्ण कांत शर्मा1
- *शैक्षणिक संस्थाओं में भ्रमण हेतु छात्र छात्राओं की बस रवाना* *बतौर मुख्यातिथि मौजूद मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री ने हरिझंडी दिखाकर किया बसों को रवाना* आज लहार में सीएम राइज के प्राचार्य महावीर गुप्ता द्वारा जिला अधिकारियों की मंशानुरूप छात्र छात्राओं की दो बसें शिक्षण संस्थाओं के भ्रमण हेतु ग्वालियर रवाना की इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री,वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी पत्रकार,बीईओ लहार प्रेम सिंह बघेल,प्राचार्य प्रदीप शर्मा वरिष्ठ एडवोकेट वरुण शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी रामस्नेही गुप्ता एवं छात्र दल प्रभारी शिक्षक के.एन श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में प्राचार्य महोदय ने बताया कि आज जिले की योजना अनुसार तीन जगह से बसे भेजना सुनिश्चित हुआ है जिसमें बस सबसे पहले रमणीय स्थल भदवना पर जाएगी वहां नाश्ता करके बस आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी एवं वहां पर तकनीकी लेव आदि का भ्रमण करेंगे जिससे कि छात्र छात्राओं के मस्तिष्क का बिकास हो सके और बो अपनी आगामी रूप रेखा अपने हिसाब से अपनी क्षमता और चॉइस के अनुसार निर्धारित कर सकें इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे भ्रमण कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं का हौंसला बढ़ता है और छात्र छात्राएं अपने खुद के निर्णय लेने में सक्षम हो पाते है उन्होंने सरकार की योजना को सराहा और हरीझंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।1
- इटावा एचपी गैस गोदाम पर ग्राहकों की लगी लंबी लाइन,ग्राहक हो रहे परेशान।1
- जसवंतनगर पुलिस ने पकड़े चार लुटेरे 1️⃣ फौजी ढाबा लूटकांड का खुलासा: जसवंतनगर पुलिस ने चार आरोपी दबोचे 2️⃣ हाईवे किनारे ढाबे पर लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, स्कॉर्पियो व नकदी बरामद 3️⃣ फौजी ढाबा में मारपीट और लूट का खुलासा, पंजाब के चार युवक पुलिस की गिरफ्त में 4️⃣ जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबा लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार 5️⃣ ढाबा संचालक से मारपीट कर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद1
- Post by बबलू यादव1
- इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे स्थित फौजी ढाबे पर हुई लूट और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 हजार रुपये नगद, एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन, एक कुल्हाड़ी, सात जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो कार बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना जसवंतनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 10 मार्च की रात ढाबा मालिक राजीव कुमार से खाने के पैसे को लेकर चार लोगों का विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने ढाबे में मारपीट की, सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और गद्दी से नगदी व मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद आरोपी स्कॉर्पियो कार से फरार हो गए थे। पुलिस ने 12/13 मार्च की रात जौनई फार्म के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया है।3
- भिंड में युवती से दरिंदगी। सहेलियों ने रची साजिश,भाई ने किया बलात्कार। गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा। आरोपी ने डरा धमका कर महीनो तक किया.युवती से बलात्कार। ................... भिंड में रिश्तों और भरोसे को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ रौन थाना क्षेत्र के मछंड चौकी इलाके में एक युवती के साथ पिछले 6 महीनों से डरा-धमका कर दुष्कर्म किया जा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ,जब पीड़िता गर्भवती हो गई। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, इस घिनौनी वारदात की पटकथा पीड़िता की सहेलियों ने ही लिखी थी। छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों से थी। आरोप है कि ये दोनों बहनें अक्सर छात्रा को फुसलाकर अपने घर बुलाती थीं। एक दिन साजिश के तहत उन्होंने छात्रा को अपने घर बुलाया और उसे कमरे में अकेला छोड़कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसी दौरान उनके भाई साहिल ने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी साहिल यहीं नहीं रुका, उसने पीड़िता को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर करीब 6 महीनों तक उसका शारीरिक शोषण जारी रखा। लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ी और वह गर्भवती हुई, तब जाकर परिजनों को इस दरिंदगी का पता चला। पुलिस की मामले की गंभीरता को देखते हुए रौन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रविंद्र तोमर ने बताया कि मामले की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।1
- *मिहोना थाना घेराव, लहार एसडीएम विजय सिंह यादव और मिहोना तहसीलदार अमित दुबे पहुंचे,,रिटायर्ड फौजियों को समझाने की कबायद जारी...*2
- पिनाहट क्षेत्र में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के भाई सत्यभान सिंह (44) की दर्दनाक मौत हो गई। वह थाना बसई अरेला क्षेत्र के नगला भरी गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार सत्यभान सिंह रोज की तरह ही भट्टे पर स्थित अपनी परचून की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बाह-आगरा मार्ग पर नगला भरी के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे परिजनों ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम और गांव में शोक की लहर है।1