Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 27 लोग अस्पताल में भर्ती
बबलू यादव
पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 27 लोग अस्पताल में भर्ती
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा के एत्मादपुर के गांव नगला लाले में स्कूल बस हादसे में मासूम की मौत के बाद प्रशासन का एक्शन, घटना के बाद नगला लाले पहुंचे पुलिस उपायुक्त आदित्य कुमार सिंह पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आक्रोशित लोगों ने स्कूल और प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आरवीएस स्कूल भागूपुर की जारही जांच, हादसे में शामिल स्कूल बस को पुलिस ने कब्जे में लिया, परिवार की तहरीर पर किया गया मुकदमा दर्ज, आरटीओ विभाग भी बस और विद्यालय से जुड़े वाहनों की जांच में जुटा , जांच के आधार पर जल्द आगे की कार्रवाई,आरोपियों की होगी गिरफ्तारी1
- *शैक्षणिक संस्थाओं में भ्रमण हेतु छात्र छात्राओं की बस रवाना* *बतौर मुख्यातिथि मौजूद मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री ने हरिझंडी दिखाकर किया बसों को रवाना* आज लहार में सीएम राइज के प्राचार्य महावीर गुप्ता द्वारा जिला अधिकारियों की मंशानुरूप छात्र छात्राओं की दो बसें शिक्षण संस्थाओं के भ्रमण हेतु ग्वालियर रवाना की इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री,वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी पत्रकार,बीईओ लहार प्रेम सिंह बघेल,प्राचार्य प्रदीप शर्मा वरिष्ठ एडवोकेट वरुण शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी रामस्नेही गुप्ता एवं छात्र दल प्रभारी शिक्षक के.एन श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में प्राचार्य महोदय ने बताया कि आज जिले की योजना अनुसार तीन जगह से बसे भेजना सुनिश्चित हुआ है जिसमें बस सबसे पहले रमणीय स्थल भदवना पर जाएगी वहां नाश्ता करके बस आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी एवं वहां पर तकनीकी लेव आदि का भ्रमण करेंगे जिससे कि छात्र छात्राओं के मस्तिष्क का बिकास हो सके और बो अपनी आगामी रूप रेखा अपने हिसाब से अपनी क्षमता और चॉइस के अनुसार निर्धारित कर सकें इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे भ्रमण कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं का हौंसला बढ़ता है और छात्र छात्राएं अपने खुद के निर्णय लेने में सक्षम हो पाते है उन्होंने सरकार की योजना को सराहा और हरीझंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।1
- जसवंतनगर पुलिस ने पकड़े चार लुटेरे 1️⃣ फौजी ढाबा लूटकांड का खुलासा: जसवंतनगर पुलिस ने चार आरोपी दबोचे 2️⃣ हाईवे किनारे ढाबे पर लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, स्कॉर्पियो व नकदी बरामद 3️⃣ फौजी ढाबा में मारपीट और लूट का खुलासा, पंजाब के चार युवक पुलिस की गिरफ्त में 4️⃣ जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबा लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार 5️⃣ ढाबा संचालक से मारपीट कर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- फिरोजाबाद में गैस संकट की अफवाह! डीएम ने बुलाई आपात बैठक,49 गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्त निगरानी,1
- इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर!मध्य प्रदेश के भिंड में एक 8वीं की छात्रा के साथ पिछले 6 महीनों से हो रही थी दरिंदगी। हैरानी की बात ये है कि परिजनों का आरोप मोहल्ले की ही दो बहनों पर है, जिन्होंने मासूम को अपने घर बुलाकर अपने भाई के साथ कमरे में बंद कर दिया। इस घिनौनी करतूत का पता तब चला जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। रौन थाने में मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन सवाल वही है— आखिर हमारी बेटियां कहाँ सुरक्षित हैं? अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर साझा करें और इस वीडियो को शेयर कर जागरूकता फैलाएं।1
- आगरा जनपद के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव छलेसर में सरसों की फसल की मढ़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार छलेसर निवासी राजेश 25 वर्ष बृहस्पतिवार को मजदूरों के साथ ट्रैक्टर थ्रेसर से गांव के ही किसान के खेत में सरसों की मढाई के लिए गया था। मड़ाई करते समय राजेश थ्रेसर के ऊपर खड़े होकर बची हुई सरसों डाल रहे थे तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद राजेश थ्रेसर में गिर गया। आनन फानन में एकत्रित लोगों ने थ्रेसर को बंद किया और घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर वापस घर आ गए। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस के मुताबिक सूचना पर पुलिस पहुंची थी मृतक खुद ट्रैक्टर का मालिक है। जिस कारण परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है।1
- *मिहोना थाना घेराव, लहार एसडीएम विजय सिंह यादव और मिहोना तहसीलदार अमित दुबे पहुंचे,,रिटायर्ड फौजियों को समझाने की कबायद जारी...*2
- *देश की सेवा करने वाले वीर सपूतों का अपमान* *पूरे देश की रक्षा करने वाले वीर सपूत को मां बहन की गाली एवं मार पीट कि* *भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह जी के साथ अद्र्रता कर मारपीट की*शराब के नशे में मिहोना टीआई* *मिहोना थाना प्रभारी नशे की हालत में रहते हुए पूर्व सैनिक के साथ मारपीट की जिसको लेकर मिहोना थाने का पूर्व सैनिकों द्वारा किया घेराव जब तक मिहोना थाना प्रभारी को बर्खास्त नहीं किया जाता और उनके ऊपर धाराओं में केस दर्ज नहीं किया जाता जब तक थाने से नहीं हटेंगे* *भिंड जिले के मिहोना थाना का मामला*1