Shuru
Apke Nagar Ki App…
"कब्र में दफन सच: हादसा या साजिश? बेटी पर उठे सवाल"... "कब्र में दफन सच: हादसा या साजिश? बेटी पर उठे सवाल"
Speak_up_ranchi
"कब्र में दफन सच: हादसा या साजिश? बेटी पर उठे सवाल"... "कब्र में दफन सच: हादसा या साजिश? बेटी पर उठे सवाल"
More news from Ranchi and nearby areas
- हज़ारीबाग़ में पत्रकार स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी से जब विमान हादसे के मृतक को अब तक मुआवज़ा नहीं मिलने पर सवाल किया गया, तो उनके मौजूद समर्थकों ने न्यूज18 के पत्रकार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।1
- विभिन्न मांगो को लेकर किसान जनता पार्टी के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को 2 बजे तक झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया l धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केन्द्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि "एक ओर जहां सरकारी अधिकारी कर्मचारी दिन रात कड़ी मेहनत करके किसी प्रकार का भेद भाव किए बिना घर - घर जाकर बिना घूस लिए वोटर लिस्ट से मृत लोगों का नाम हटाते हैं और 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का नाम वोटर लिस्ट में ना सिर्फ चढ़ाते हैं बल्कि वोटर कार्ड और पर्ची भी घर घर जाकर पहुंचाते हैं ।ताकि हम वोट दे सकें और हमारे वोट से नेता, एमo पीo, एमo एलo एo, मुखिया, मेयर आदि पदों पर विराजमान होकर सत्ता की मलाई का भरपूर आनंद उठा सके वहीँ दूसरी ओर लाख आरज़ू विनती करने के बाद भी वही सरकारी अधिकारी कर्मचारी रजिस्टर टू मे मृत रैयत के नाम के जमीन को उसके जीवित उत्तराधिकारियों के नाम पर नामांतरण इसलिए नहीं करना चाहते है ताकि वे गरीब रैयत किसानों का जमीन, फर्जीवाड़ा करके भू -माफियाओं के नाम पर जमाबंदी कायम कर भू - माफियाओं से मोटा रकम वसूल सके l बैठक में सर्व सम्मति से सभी सांसद एवं विधायक को पत्र भेजकर "समान शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा का गारंटी कानून" का बिल लाने का मांग करने हेतु झारखंड के सभी विधायक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया l धरना से पूर्व आंदोलन के दौरान विगत 28 अप्रैल को जेल जाने वाले आंदोलनकारियों को पार्टी का पोशाक जैकेट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू, कार्यालय सचिव विजय कुमार, तिसरी अध्यक्ष नीलम कुमारी, खुशबु देवी, जहाँगीर अंसारी, मालती देवी, ललिया देवी, अफसर खान, केसिया देवी, दहनी देवी, छत्रधारी सिंह, मुकेश राय, राजेन्द्र यादव, बीरेन्द्र सिंह, नबी अंसारी, बसिया टुडू, बासुदेव मरणडी, धनेशवर महतो शोभा मरणडी मुन्नी हंसदा, फूल मुनि किस्कू, मंझली हंसदा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे l1
- धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविवार को सैरसपाटे के लिए आए छात्र की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, निरसा के बेनागोरिया स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 12 छात्र घूमने के लिए गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तालाब पहुंचे थे। सभी छात्र तालाब में नहाने लगे, तभी एक छात्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अन्य छात्रों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्र को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृत छात्र की पहचान आयुष टोपो के रूप में हुई है, जो कक्षा 9 का छात्र था और मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर बिना पर्याप्त सुरक्षा के स्कूल का संचालन कैसे किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि स्कूल में सुरक्षा गार्ड होते तो शायद ये छात्र इतनी दूर सैरसपाटे के लिए नही आए होते। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।1
- रातू थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से व्हाट्सऐप पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मुकेश कुमार श्रीवास्तव और उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने रातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 26 अप्रैल को सुबह 11:42 बजे पीड़ित के मोबाइल नंबर 8709814723 पर अंतरराष्ट्रीय नंबर 351961904586 से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को 'राहुल सिंह' बताते हुए आठ दिनों में दो करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की। कॉल कटने के 10 मिनट बाद व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कहा गया कि उनकी हर गतिविधि पर नजर है। पांच दिनों में रंगदारी के रूपय न देने पर बम और AK-47 से मार दिया जाएगा। संदेश में 'राहुल सिंह गैंग' का जिक्र था। मुकेश तिलता चौक के पास 'बाबू शिवांश रेसिडेंस' होटल और पंडरा के 'फ्रेंड्स कॉलोनी' में 'रांची दरबार' बैंक्वेट हॉल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।1
- Post by आशीष कुमार मुखर्जी1
- Post by Jharkhand News Feed1
- Parasnath Public School, Tipudana (Ranchi) ke students ne JAC Matric Result 2026 me shandar pradarshan kiya hai. School ka result 100% raha, jabki kai students ne 80%+ marks hasil kiye — wo bhi bina kisi coaching ke. Is video me aap dekhenge students ke real interviews, jahan ek student ne 85%, dusre ne 80.60% aur ek aur student ne 84% marks hasil kiye. Students ne bataya ki kaise teachers ke guidance, extra classes aur director ke support ne unki tayari ko strong banaya. Director aur teachers ne rural area me education ko lekar jo mehnat ki hai, uska result aaj sabke saamne hai. 📍 Location: Ranchi, Jharkhand 🎓 Exam: JAC Matric 2026 🏫 School: Parasnath Public School 👉 Aise hi inspiring education stories ke liye channel ko subscribe karein. ⚠️ Disclaimer: This live stream is for informational and public awareness purposes only. All views and statements are based on individual interviews. JAC Result 2026, Parasnath Public School, Ranchi School News, Jharkhand Board Result, Rural School Success, 100 Percent Result School, No Coaching Success Story, Student Interview Hindi, Education News India, School Result 2026, Village Students Success, Raju Oraon, School Director Interview, Hindi News Education, Positive News India, Students Motivation Story, 80 Percent Marks Without Coaching #JACResult2026 #ParasnathSchool #RanchiNews #JharkhandNews #SchoolResult #100PercentResult #80PercentMarks #NoCoaching #RuralEducation #SuccessStory #StudentInterview #HindiNews #EducationIndia #VillageSuccess #Motivation #StudyTips #BoardExam2026 #PositiveNews #FutureIndia #Inspiration1
- जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत में एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को 10 बजे परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। धर्मपुर पंचायत के प्रकारों निवासी बालेश्वर राणा के पुत्र श्रीकांत कुमार घर से मात्र 500 मीटर दूर आम बगान के पास संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने बताया कि वे पशु चराने गई थीं, तभी उन्होंने श्रीकांत को जमीन पर तड़पते देखा।तड़पते श्रीकांत ने बताया, “दो अज्ञात व्यक्तियों ने मुझे जबरन टैबलेट खिला दिया, जिससे बेचैनी हो रही है।” उन्होंने घरवालों को बुलाने की गुहार लगाई। जिसके बाद महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव में दी। सूचना मिलते ही धर्मपुर मुखिया के पुत्र सुशील कुमार हाजरा ने अपनी गाड़ी से बीमार श्रीकांत को जमुआ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल मौ,त का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हुआ।स्थानीय लोग और परिजन इसे सुनियोजित ह,त्या मान रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- रांची : धुर्वा डैम में डूबने से अमन कुशवाहा नामक उसक की हुई मौत, एनडीआरएफ ने शव निकाला।1