Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय के दानापुर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दानापुर निवासी संतोष दांगी पिता जगदीश महतो रंग अबीर लेकर कस्तूरबा विद्यालय के समीप अपने घर से पत्थलगड्डा चौक में जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह बाइक से जा रहा था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। लोगों ने बताया कि वह मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था। उसकी मौत की खबर सुनकर होली की खुशियां मना रहे लोग होली मनाना छोड़कर उसके घर पहुंचे। विधायक प्रतिनिधि विजय दांगी ने कहा कि युवक गरीब है उसे सरकारी लाभ मिलना चाहिए।
Jitendra Tiwari
पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय के दानापुर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दानापुर निवासी संतोष दांगी पिता जगदीश महतो रंग अबीर लेकर कस्तूरबा विद्यालय के समीप अपने घर से पत्थलगड्डा चौक में जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह बाइक से जा रहा था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। लोगों ने बताया कि वह मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था। उसकी मौत की खबर सुनकर होली की खुशियां मना रहे लोग होली मनाना छोड़कर उसके घर पहुंचे। विधायक प्रतिनिधि विजय दांगी ने कहा कि युवक गरीब है उसे सरकारी लाभ मिलना चाहिए।
More news from झारखंड and nearby areas
- , हिंदुस्तान की सबसे बड़ी अद्भुत सुंदरता ये हैं की हिंदू मुस्लिम सब मिल जुलकर रहते हैं होली जहाँ हिंदू भाइयों का पावन पर्व माना जाता हैं वही हिंदुस्तान मे एक सूफी संत की ऐसी भी दरगाह है जहां दरगाह परिसर में लोग मिलजुल कर होली खेलते हैं और गुरु महाराज के नाम का जयकारा भी लगाते हैं यह दरगाह है हिंदुस्तान के उप राज्य के बाराबंकी शहर के देवा शरीफ में स्थित सूफी संत सरकार हाजी वारिस अली शाह की वारिस पाक को कौमी एकता का सबसे बड़ा सूफ़ी संत माना जाता है बताते चले इस दरगाह के मुख्य द्वार का नाम भी कौमी एकता द्वार है वारिस पाक के नाम से प्रसिद्ध इस दरगाह पर उनके आज्ञा के अनुसार सब लोग मिलकर रंगों और फूलो से होली खेलते हैं वारिस पाक के अनुयायियों को वारसी कहते हैं और प्रसिद्ध वर्षी सूफी संतों के अनुसार गुरु महाराज वारिस पाक स्वयं होली बहुत ही श्रद्धा के साथ खेला करते थे पिछले 120 वर्षों से इस दरगाह में परंपरागत होली खेली जा रही है1
- लातेहार : जिले के बालूमाथ प्रखंड स्थित तेतरियाखाड़ कोल माइंस सुरक्षा की खुली पोल, बर्न कोयला स्टॉक को बुझाने गया कर्मी झुलसा। बताते चले कि अनुज यादव तेतरियाखाड़ कॉल स्थित फायर टीम में काम करते थे, और वह आग बुझाने के दौरान बुरी तरह से झुलस गए हैं उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। देवकमल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जवाब दे दिया है। परिजन बेहद हताश एवं लाचार हैं। जहां उनकी पत्नी ने सीसीएल के जिएम से बेहतर उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई है।1
- लातेहार : जिले के बालूमाथ प्रखंड स्थित तेतरियाखाड़ कोल माइंस सुरक्षा की खुली पोल, खुली कोयला स्टॉक को बुझाने गया कर्मी झुलसा पीड़ित पत्नी लगाई सीसीएल अधिकारी से जीवन जान बचाने की लगाई गुहार 👇🏻1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- बुढ़मू के उमेडंडा में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में अधिवक्ता व सूचना अधिकार कार्यकर्ता सरफराज अहमद, मोहन जायसवाल, सुनील साहू, सुदामा नायक, उमेडंडा अंजुमन कमिटी के खजांची मिस्टर अंसारी, शिवनंदन मुंडा, डॉ. कपिल साहू, अंजुमन कमिटी के सदर मंजूर हसन, गाजन नायक, रत्न प्रकाश सिंह, कांशी साहू एवं दर्जनों अन्य लोग शामिल हुए।होली मिलन समारोह को सफल बनाने में सत्यम साहू, आकाश साहू, प्रवीण नाइक, पवन कुमार साहू, विजय मल साहू, कुलदीप साहू, चंद्रदीप साहू, कार्तिक साहू, राहुल काश्यप एवं अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। समारोह में सभी ने होली की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया।1
- नागपुर के कोराडी में होली की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा । 5 साल के बच्चे ने रंगीन पानी डाला तो बुजुर्ग महिला ने गर्म...1
- गढ़वा: विद्यालय में अश्लील गाने पर डांस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ गढ़वा: जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने विद्यालयी अनुशासन, नैतिकता एवं शैक्षणिक वातावरण की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। मेराल अंचल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया में सामने आए एक गंभीर अनुशासनहीन प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है। प्राप्त जानकारी एवं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह पाया गया कि विद्यालय में आठवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में डीजे साउंड (ध्वनि विस्तारक यंत्र) लगाकर अशोभनीय एवं अश्लील गीत बजाए गए तथा विद्यालय की छात्राओं के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं कुछ शिक्षकों द्वारा नृत्य किए जाने की घटना सामने आई है। यह कृत्य विद्यालय की गरिमा, शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षक की मर्यादा के प्रतिकूल पाया गया है। प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, गढ़वा निर्धारित किया गया है। साथ ही राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार उन्हें निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। विभागीय नियमों के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। इस प्रकरण में सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम पंडित एवं सुबेश्वर राम का आचरण भी विशेष रूप से अनुचित पाया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने झारखंड सहायक अध्यापक सेवाशर्त नियमावली, 2021 के तहत इसे शिक्षक आचरण के विपरीत एवं गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। संबंधित प्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर कृत कार्रवाई प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा इसकी एक प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को भी प्रेषित करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासन, नैतिकता एवं शिक्षा के अनुकूल वातावरण बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा शिक्षक मर्यादा के विपरीत आचरण को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- आमस प्रखंड क्षेत्र के झरी पंचायत अंतर्गत बेल बिगहा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने जंगल से भटके एक हिरण को पकड़ा।हिरण को देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण उमेश यादव,नीतीश यादव,अरविंद भुईयां,रंजन कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा हिरण को खदेड़ा जा रहा था।जिसे देख हमलोग ने हिरण को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर लाया।इस की सूचना तत्काल गया वन विभाग को दिया गया।इसके उपरांत वन विभाग के एसआई गौरी शंकर कुमार ने अपना टिम के साथ उक्त स्थान पहुंचे। ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग से आए अधिकारियों को शौप दिया।वन विभाग एसआई गौरी शंकर कुमार ने बताया कि वन से भटकर हिरण आमस के बेलबिगहा गांव में आ गया था। हिरण बिल्कुल सुरक्षित और स्वास्थ्य अवस्था में है।उसे डोभी राष्ट्रीय उद्यान ने छोड़ दिया जाएगा।1
- बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। खबरों के अनुसार Nitish Kumar जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर इसको लेकर चर्चा चल रही है और आगे की रणनीति बनाई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इस फैसले में केंद्रीय नेतृत्व, खासकर Amit Shah की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं। News Of Nawada1