Shuru
Apke Nagar Ki App…
आधार कार्ड के चक्कर में छूटा गणित का पेपर! छात्रों ने की दोबारा परीक्षा की मांग | फिरोजाबाद
AWAZ TV UTTAR PRADESH
आधार कार्ड के चक्कर में छूटा गणित का पेपर! छात्रों ने की दोबारा परीक्षा की मांग | फिरोजाबाद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फिरोजाबाद में रमजान और होली पर्व को लेकर शहर की साफ-सफाई, जलभराव, पेयजल व बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष आसिफ इकबाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। AIMIM जिलाध्यक्ष ने कहा कि रमजान माह शुरू होने जा रहा है, ऐसे में नगर निगम को विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- टूंडला शिवपुरी निवासी नरोत्तम सिंह उम्र 70 वर्ष है जो शिवपुरी टूण्डला एटा रोड के निवासी है वह डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए और साइबर ठगों ने उनसे 2लाख रुपये ठग लिए | नरोत्तम सिंह सेवानिवृत्ति फौजी हैं उनका बेटा राहुल वह भी एक फौजी है | नरोत्तम सिंह जी को व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आती है जिसमें उनसे कहा जाता है कि आपके बेटे को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा जा रहा है अगर आप उसे बचाना चाहते हैं तो साढ़े चार लाख रुपए बताए गए क्यू आर पर सेंड कर दें | उन्होंने उनको इतना धमकाया और प्रताड़ित किया कि उन्होंने 2लाख रुपये साइबर लोगों को भेज दिए | इसके बाद ढाई लाख रुपए लेने के लिए वह पंजाब एंड सिंध बैंक पहुंचते है | जहां वे घबराते हुए बैंक मैनेजर प्रहलाद मंगल से ढाई लाख रुपये निकलवाने के लिए कहते हैं बैंक मैनेजर को उनकी घबराहट देखकर उन पर शक होता है और वह अपने गार्ड मुहर सिंह से उनकी काउंसलिंग करने के लिए कहते हैं| बैंक में मौजूद कार्ड के द्वारा नरोत्तम सिंह जी पर नजर रखी जाती है जिसके बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल दिखाई देती है बैंक में मौजूद गार्ड के द्वारा बात करने पर ज्ञात होता है कि वह साइबर ठगी का शिकार हुए है | बैंक मैनेजर और बैंक में मौजूद गार्ड के द्वारा उनके ढाई लाख रुपए उनकी सूझबूझ के साथ बचाए गए| और उन्हें थाने में जाकर इसकी सूचना देने के लिए अवगत कराया गया| Updated News-18/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत की ब्यूरो रिपोर्ट चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें1
- फतेहाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड पर बातचीतपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक में इंटर (ईंट) भरी हुई थी, जो आगरा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सामान से लदा हुआ फतेहाबाद की तरफ से आगरा जा रहा था। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर1
- 👉 चौराहो पर बढ़ रही नाबालिग भीख मांगने वालों की संख्या 👉 पैसे न देने पर की जाती है वाहन चालकों से अभद्रता 👉 कार्यवाही की चुप्पी के चलते नाबालिगा का चौराहो पर आतंक आगरा:- शहर के प्रमुख चौराहों पर भीख मांगने वालों की बढ़ती गतिविधियां अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। मंगलवार को थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर भीख के रुपयों को लेकर नाबालिग बच्चियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक कार चालक को वाहन से उतरकर बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान सर्विस लेन पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामबाग चौराहे पर महिला, पुरुष और नाबालिग बच्चे राहगीरों व वाहन चालकों से भीख मांगते रहते हैं। यदि किसी एक को रुपये दे दिए जाएं तो अन्य बच्चे समूह बनाकर उसी व्यक्ति के पीछे पड़ जाते हैं। कई बार खींचतान और अभद्र व्यवहार तक की नौबत आ जाती है। मंगलवार को एक कार चालक ने भीख मांग रही एक किशोरी को कुछ रुपये दिए। उसके साथ मौजूद तीन अन्य नाबालिग बच्चियों ने भी रुपये मांगने शुरू कर दिए। चालक द्वारा मना करने पर बच्चियां आपस में भिड़ गईं और बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही रुक गई और जाम लग गया। स्थिति को बिगड़ता देख कार चालक ने उतरकर बच्चियों को अलग किया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की ओर से तत्काल कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ। क्षेत्रीय दुकानदारों का आरोप है कि भीख मांगने के लिए महिलाओं और पुरुषों द्वारा नाबालिग बच्चियों को आगे किया जाता है। भीख न देने पर राहगीरों के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- जिला आगरा सैया में है कि मंदिर1
- फिरोजाबाद में फायर ब्रिगेड कार्यालय का औचक निरीक्षण, आगरा–अलीगढ़ परिक्षेत्र के उप निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।1
- आधार कार्ड के चक्कर में छूटा गणित का पेपर! छात्रों ने की दोबारा परीक्षा की मांग | फिरोजाबाद1
- *भारतीय मीडिया महासंघ होली मिलन सम्मान समारोह सम्पन्न* मुख्य अतिथि विजेंद्र सिंह जिला युवा कल्याण एवं प्रा. रद अधिकारी आगरा, 20 वार्ड के पार्षद मनोज कुमार सोनी रहे आगरा संवाददाता बहादुर सिंह तिकोनिया पार्क जीवनी मंडी आगरा में भारतीय मीडिया महासंघ का होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन सी.पी.सिंह ,लक्की दिवाकर द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विजेन्द्र सिंह जिला युवा कल्याण एवं प्रा.रद अधिकारी आगरा रहे, विशिष्ठ अतिथि में वार्ड २० के पार्षद मनोज कुमार सोनी, सोहन लाल सोनी एडवोकेट, एन.जी.ओ. संचालिका सपना कश्यप मनोज गौतम मुख्य रुप से रहे। कार्यात्मक में मुख्य रुप से अतिथि द्वारा इस कार्यक्रम की काफी, सराहना भी हुई और पत्रकारिता की समाज में छवि रहती है, भ्रष्टाचार का खुलासा करना समाज को शासन की योजनाओ के बारे में बताना, इन सबके बावजूद आज होली मिलन समारोह के साथ साथ पत्रकारों का भी सम्मान हुआ मुझे बड़ी खुशी हुई वहीं विशिष्ट अतिथि मनोज सोनी द्वारा पत्रकारों को होली कि भी शुभकामनाएं देते हुए, पर पत्रकारों की एकता की तारीफ की व उहोने हर प्रकार की हो रहे समाज में हो रहे बिखराव को दूर कर, होली में भेदभाव को मिलना ही सच्ची होली का मिलन होगा कहा। सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई-तत्पश्चात सभी का जलपान कराया गया, सभी समाजसेवी व उपस्थित पत्रकार बन्धुओं का शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया गौरव तोमर, राकेश पिपल,संदीप कुमार, प्रेम दिवाकर,पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश दिवाकर ,सनी कुमार जिला अध्यक्ष फरमान खान,परमेंद्र व्यास,संजीव शर्मा ,संजय शर्मा, प्रताप सिंह आजाद ,कृष्ण गोयल, राशिद अहमद मनीष चौधरी ,अजय शर्मा ,राजीव सिकरवार ,बहादुर सिंह, महिला विंग मे से नितिशा कुमारी, खुशबू गोयल ,आदि सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया2