logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंसानियत की मिसाल, घायल अवस्था में मिले वृद्ध को ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती* मुरादाबाद: जिले के थाना मुंडापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छपर्रा गाँव में मानवता की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है। यहाँ नए बाईपास के किनारे एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इंसानियत दिखाते हुए न केवल वृद्ध की सुध ली, बल्कि उन्हें नए कपड़े पहनाकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। छपर्रा गाँव के समीप नए बाईपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर घायल वृद्ध पर पड़ी। वृद्ध को दर्द से तड़पता देख लोगों का दिल पसीज गया। ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने वृद्ध से पूछताछ करने की कोशिश की, तो वे अपनी पहचान या घर के पते के बारे में कुछ बता पाने में असमर्थ थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध के पास एक भी रुपया या पहचान पत्र मौजूद नहीं था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे काफी समय से भूखे-प्यासे और बेसहारा थे। बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें साफ और नए कपड़े पहनाए तथा एंबुलेंस के जरिए नजदीकी मुंढ़ापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया। फिलहाल वृद्ध का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब वृद्ध के परिजनों की तलाश में जुटी है ताकि उन्हें उनके घर तक पहुँचाया जा सके। रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से

15 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
15 hrs ago

इंसानियत की मिसाल, घायल अवस्था में मिले वृद्ध को ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती* मुरादाबाद: जिले के थाना मुंडापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छपर्रा गाँव में मानवता की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है। यहाँ नए बाईपास के किनारे एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इंसानियत दिखाते हुए न केवल वृद्ध

की सुध ली, बल्कि उन्हें नए कपड़े पहनाकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। छपर्रा गाँव के समीप नए बाईपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर घायल वृद्ध पर पड़ी। वृद्ध को दर्द से तड़पता देख लोगों का दिल पसीज गया। ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने वृद्ध से पूछताछ करने की कोशिश की, तो वे अपनी पहचान

या घर के पते के बारे में कुछ बता पाने में असमर्थ थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध के पास एक भी रुपया या पहचान पत्र मौजूद नहीं था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे काफी समय से भूखे-प्यासे और बेसहारा थे। बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें साफ और

नए कपड़े पहनाए तथा एंबुलेंस के जरिए नजदीकी मुंढ़ापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया। फिलहाल वृद्ध का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब वृद्ध के परिजनों की तलाश में जुटी है ताकि उन्हें उनके घर तक पहुँचाया जा सके। रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बंगाल वाले रामराज का मजा लेते हुए चारों तरफ खुशियाँ बांटी जा रही है #viralvideo
    4
    बंगाल वाले रामराज का मजा लेते हुए चारों तरफ खुशियाँ बांटी जा रही है 
#viralvideo
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    11 min ago
  • *चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन* *बोले जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह- ब्याज दर, जल योजना, अंश बंटवारा और बिजली कटौती से किसान परेशान* *मुरादाबाद,भारतीय किसान संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर संगठन धरना-प्रदर्शन को विवश होगा। *ज्ञापन में उठाई गईं ये 4 प्रमुख मांगें* *1. सहकारी समितियों के ऋण पर ब्याज दर का भेदभाव खत्म हो* जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को पहले 3% वार्षिक ब्याज पर ऋण मिलता था। गत वर्ष इसे बढ़ाकर 7% कर दिया गया और कहा गया कि 4% ब्याज बाद में वापस मिल जाएगा, लेकिन किसानों को सिर्फ 1% ही वापस मिला। इस वर्ष भी मुरादाबाद में 7% ब्याज वसूला जा रहा है, जबकि रामपुर, मुजफ्फरनगर, शामली आदि जिलों में 3% वसूली हो रही है। यह वादा खिलाफी और भेदभाव पूर्ण व्यवस्था तुरंत बंद की जाए। *2. हर घर जल योजना की टंकियां चालू हों* गांवों में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकियां या तो अधूरी हैं या सफेद हाथी की तरह खड़ी हैं। उन्हें शीघ्र चालू कराकर गांववासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाए। *3. गलत अंश बंटवारा से किसान परेशान* लेखपालों द्वारा किसानों की जमीन का अंश बंटवारा जल्दबाजी में गलत तरीके से किया गया है, जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है और अधिकारी भी किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसे तुरंत ठीक किया जाए। *4. सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली मिले* बिजली विभाग द्वारा सरकार की नीति के अनुसार 10 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सिंचाई के लिए किसानों को कट-कटकर 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है, जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। कम से कम 10 घंटे लगातार बिजली दी जाए। *ये रहे मौजूद* ज्ञापन देने वालों में ज़िला प्रचार प्रमुख पवन कोहली, जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सैनी, महिपाल सिंह, बृज किशोर, कुलदीप सिंह समेत कई किसान नेता शामिल रहे। किसान नेताओं ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान जनहित में अति आवश्यक है। समाधान न होने की स्थिति में भारतीय किसान संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
    1
    *चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*
*बोले जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह- ब्याज दर, जल योजना, अंश बंटवारा और बिजली कटौती से किसान परेशान*
*मुरादाबाद,भारतीय किसान संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर संगठन धरना-प्रदर्शन को विवश होगा।
*ज्ञापन में उठाई गईं ये 4 प्रमुख मांगें*
*1. सहकारी समितियों के ऋण पर ब्याज दर का भेदभाव खत्म हो* 
जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को पहले 3% वार्षिक ब्याज पर ऋण मिलता था। गत वर्ष इसे बढ़ाकर 7% कर दिया गया और कहा गया कि 4% ब्याज बाद में वापस मिल जाएगा, लेकिन किसानों को सिर्फ 1% ही वापस मिला। इस वर्ष भी मुरादाबाद में 7% ब्याज वसूला जा रहा है, जबकि रामपुर, मुजफ्फरनगर, शामली आदि जिलों में 3% वसूली हो रही है। यह वादा खिलाफी और भेदभाव पूर्ण व्यवस्था तुरंत बंद की जाए।
*2. हर घर जल योजना की टंकियां चालू हों* 
गांवों में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकियां या तो अधूरी हैं या सफेद हाथी की तरह खड़ी हैं। उन्हें शीघ्र चालू कराकर गांववासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाए।
*3. गलत अंश बंटवारा से किसान परेशान* 
लेखपालों द्वारा किसानों की जमीन का अंश बंटवारा जल्दबाजी में गलत तरीके से किया गया है, जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है और अधिकारी भी किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसे तुरंत ठीक किया जाए।
*4. सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली मिले* 
बिजली विभाग द्वारा सरकार की नीति के अनुसार 10 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सिंचाई के लिए किसानों को कट-कटकर 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है, जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। कम से कम 10 घंटे लगातार बिजली दी जाए।
*ये रहे मौजूद* 
ज्ञापन देने वालों में ज़िला प्रचार प्रमुख पवन कोहली, जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सैनी, महिपाल सिंह, बृज किशोर, कुलदीप सिंह समेत कई किसान नेता शामिल रहे। 
किसान नेताओं ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान जनहित में अति आवश्यक है। समाधान न होने की स्थिति में भारतीय किसान संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
    user_Alam
    Alam
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • kya mohalha dharampur ange ka yahi hall honga kya neta long vote magne hi ayenge batao 25 sal se edhar kisi chij ki sunbai nhi ho rhi hia gandi road tute huye hia naliya nhi ban pa arhi hia ya hum asi vote dete hia ye batao aap long aap kisi word main chle jye shab word ace milenge magar es word es mohalle kyu sun bai nhi hia plz aap long kuc to bole
    2
    kya mohalha dharampur ange ka yahi hall honga kya  neta long vote magne hi ayenge batao 
25 sal se edhar kisi chij ki sunbai  nhi ho rhi hia gandi road tute huye hia naliya nhi ban pa arhi hia ya hum asi vote dete hia ye batao aap long aap kisi word main chle jye shab word ace milenge magar es word es mohalle kyu sun bai  nhi hia plz aap long kuc to bole
    user_Mohd moin khan
    Mohd moin khan
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल की जीत पर बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से जश्न मनाया गया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई
    1
    पश्चिम बंगाल की जीत पर बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से जश्न मनाया गया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई
    user_अनुपम संदेश रिपोर्टर
    अनुपम संदेश रिपोर्टर
    Rampur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने में मदद के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की। वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' नाम से एक नौसैनिक अभियान की घोषणा की है। इसका मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे पोतों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके साथ ही ट्रंप ने इसमें हस्तक्षेप करने पर ईरान को चेतावनी दी है। प्रोजेक्ट फ्रीडम की जानकारी प्रोजेक्ट फ्रीडम में 100 से अधिक विमान और 15 हजार सैन्यकर्मी शामिल होंगे। यह अभियान पश्चिम एशिया में सोमवार सुबह से शुरू हो गया है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि दुनिया के कई देशों ने अमेरिका से सहायता का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने अनुरोध किया क्या हम उनके पोतों को मुक्त कराने में मदद कर सकते हैं, जो होर्मुज में फंसे हुए हैं। इसके बाद हमने प्रोजेक्ट फ्रीडम को शुरू करने का फैसला किया। ट्रंप ने कहा कि तटस्थ देशों के पोतों को अमेरिकी बल सुरक्षित तरीके से प्रतिबंधित जलमार्गों से बाहर निकालेंगे, ताकि वे सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल अमेरिका बल्कि ईरान और पूरे पश्चिम एशिया के लिए भी लाभकारी होगी।
    1
    ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने में मदद के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की।
वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' नाम से एक नौसैनिक अभियान की घोषणा की है। इसका मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे पोतों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके साथ ही ट्रंप ने इसमें हस्तक्षेप करने पर ईरान को चेतावनी दी है।
प्रोजेक्ट फ्रीडम की जानकारी
प्रोजेक्ट फ्रीडम में 100 से अधिक विमान और 15 हजार सैन्यकर्मी शामिल होंगे। यह अभियान पश्चिम एशिया में सोमवार सुबह से शुरू हो गया है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि दुनिया के कई देशों ने अमेरिका से सहायता का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने अनुरोध किया क्या हम उनके पोतों को मुक्त कराने में मदद कर सकते हैं, जो होर्मुज में फंसे हुए हैं। इसके बाद हमने प्रोजेक्ट फ्रीडम को शुरू करने का फैसला किया। ट्रंप ने कहा कि तटस्थ देशों के पोतों को अमेरिकी बल सुरक्षित तरीके से प्रतिबंधित जलमार्गों से बाहर निकालेंगे, ताकि वे सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल अमेरिका बल्कि ईरान और पूरे पश्चिम एशिया के लिए भी लाभकारी होगी।
    user_Priyanshi Gupta
    Priyanshi Gupta
    Rampur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • ग्राम बमरौआ शिव मंदिर के सामने दुकानों के सामने कूड़ा पड़ा रहता है कोई भी कूड़ा उठाने नहीं आता यहां पर कूदे उठाने की गाड़ी भी नहीं आती है नगर पालिका से निवेदन है यहां जो सफाई कर्मचारी काम करते हैं उनसे कहा जाए पूरा जगह-जगह से उठाया जाए जो मंदिर के सामने गंदगी नहीं हो साफ सफाई पर ध्यान दें
    1
    ग्राम बमरौआ शिव मंदिर के सामने दुकानों के सामने कूड़ा पड़ा रहता है कोई भी कूड़ा उठाने नहीं आता यहां पर कूदे उठाने की गाड़ी भी नहीं आती है नगर पालिका से निवेदन है यहां जो सफाई कर्मचारी काम करते हैं उनसे कहा जाए पूरा जगह-जगह से उठाया जाए जो मंदिर के सामने गंदगी नहीं हो साफ सफाई पर ध्यान दें
    user_पूजा
    पूजा
    Rampur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • Post by महेन्द्र सिंह
    1
    Post by महेन्द्र सिंह
    user_महेन्द्र सिंह
    महेन्द्र सिंह
    Tour Guide Rampur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर में हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर चार भाई-बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। टाण्डा-बाँदा हाईवे पर हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से
    3
    अम्बेडकरनगर में हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर चार भाई-बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
टाण्डा-बाँदा हाईवे पर हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए 
नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.