Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर में हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर टाण्डा-बाँदा हाईवे पर हुई मुठभेड़ अम्बेडकरनगर में हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर चार भाई-बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। टाण्डा-बाँदा हाईवे पर हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से
JAI HIND MEDIA
अम्बेडकरनगर में हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर टाण्डा-बाँदा हाईवे पर हुई मुठभेड़ अम्बेडकरनगर में हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर चार भाई-बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। टाण्डा-बाँदा हाईवे पर हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से
- User2364Sahibganj, Sahebganj👏11 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *थाना स्वार पुलिस द्वारा मुठभेड में एक गौकश अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर की बाइट*1
- Post by Harveer Yadav1
- अमरोहा के गजरौला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत पर आतिशबाजी के साथ जोरदार जश्न मनाया गया। धनौरा विधायक राजीव तरारा के एमडीए कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। इस दौरान झालमुरी का भी वितरण किया गया।विधायक ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सफलता को “सनातन की जीत” बताया। चुनावी नतीजों में भाजपा के पूर्ण बहुमत की तस्वीर साफ होते ही कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने “भाजपा जिंदाबाद” और “जय श्री राम” के नारे लगाए।राजीव तरारा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और अथक परिश्रम का परिणाम है।3
- अमरोहा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित अमरोहा, 04 मई 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अमरोहा द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएलएसए के सचिव/न्यायाधीश अभिषेक कुमार व्यास के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, अनुच्छेद 15, अनुच्छेद 19 एवं अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्राप्त मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सेवाओं से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को मौलिक अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोक अदालत की प्रक्रिया, उसकी सरलता, त्वरित न्याय प्रणाली एवं कम खर्च में विवाद निस्तारण के लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि लोक अदालत आम जनता के लिए एक सुलभ एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से लंबित मामलों का शीघ्र समाधान संभव है। साथ ही, समस्या एवं समाधान विषय पर समूह गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में लगभग 55 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वार्डन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के समग्र विकास में सहायक होते हैं और उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, जयदेव सिंह, महेश सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित1
- मुरादाबाद:- भोजपुर मे शाह सकलैन एकेडमी की और से 23 जोड़ों का निकाह मुकम्मल शाह सकलैन गद्दीनशीन गाजी मियां सहित उलेमा-ए-किराम ने लिया हिस्सा जरूरी सामान उपलब्ध कराकर सकुशल संपन्न, गाजी मियां ने दुआओं से नवाजा1
- बिलासपुर नगर में धार्मिक स्थलों के समीप मुख्य रास्ते पर फैली निर्माण सामग्री को लेकर प्रशासन ने तीन दिन के भीतर इसको हटवाने का दोनों ही पक्षों को अल्टीमेटम दिया है।स्थानीय लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पालिका और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।पालिका ने दोनों पक्षों को तीन दिन के भीतर रास्ते से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।नगर के मौहल्ला कायस्थान में काफी समय से मंदिर और मस्जिद के बीच वाले रास्ते पर निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी थी। इससे न केवल पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही थी, बल्कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक भी फिसलकर चोटिल हो रहे थे। स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की थी और मांग की थी कि सार्वजनिक रास्ते को तत्काल प्रभाव से साफ कराया जाए। शिकायत मिलने के बाद उप जिलाधिकारी अरूण कुमार ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुलिस दलबल के साथ सोमवार की दोपहर मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान प्रशासन की सख्ती को देखते हुए मंदिर और मस्जिद से जुड़े जिम्मेदार लोगों ने प्रशासन की मध्यस्थता में वार्ता की। दोनों पक्षों ने पालिका प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे स्वयं ही रास्ते से कंक्रीट और रोड़ा हटवा लेंगे, जिसके लिए उन्होंने तीन दिन की मोहलत मांगी।वहीं, पालिका प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि तीन दिनों के भीतर रास्ता पूरी तरह साफ नहीं किया गया, तो पालिका की टीम जेसीबी के माध्यम से सामग्री हटवा देगी। इस स्थिति में आने वाले खर्च और जुर्माने की जिम्मेदारी संबंधित पक्षों की होगी।ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तीन दिन के भीतर कांक्रीट और रोड़े को हटाए जाने को कहा है।उन्हें तीन दिन का समय देते हुए नोटिस भी दिया गया है। अगर समय अनुसार दोनों पक्षों ने रोड़ा नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।1
- मुरादाबाद: जिले के थाना मुंडापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छपर्रा गाँव में मानवता की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है। यहाँ नए बाईपास के किनारे एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इंसानियत दिखाते हुए न केवल वृद्ध की सुध ली, बल्कि उन्हें नए कपड़े पहनाकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। छपर्रा गाँव के समीप नए बाईपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर घायल वृद्ध पर पड़ी। वृद्ध को दर्द से तड़पता देख लोगों का दिल पसीज गया। ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने वृद्ध से पूछताछ करने की कोशिश की, तो वे अपनी पहचान या घर के पते के बारे में कुछ बता पाने में असमर्थ थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध के पास एक भी रुपया या पहचान पत्र मौजूद नहीं था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे काफी समय से भूखे-प्यासे और बेसहारा थे। बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें साफ और नए कपड़े पहनाए तथा एंबुलेंस के जरिए नजदीकी मुंढ़ापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया। फिलहाल वृद्ध का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब वृद्ध के परिजनों की तलाश में जुटी है ताकि उन्हें उनके घर तक पहुँचाया जा सके। रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से4
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में एक बड़ा हादसा टल गया। गजरौला के मोहल्ला फाजलपुर के सामने सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में एक चलती कार और ट्रैक्टर आ गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ को हटवाने का काम शुरू कराया। प्रशासन की ओर से यातायात को सुचारु करने के प्रयास किए गए, जिसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे। घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।3
- बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर जश्न, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाजपा कार्यालय पर बंटी मिठाइयां सैद नंगली नगर पंचायत भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में पार्टी की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशियां मनाईं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने विकास को चुना है और यह जीत कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है। जश्न के माहौल मे इस अवसर पर सभासद धारा सिंह, सभासद फजले अब्बास,सभासद नईम इदरीसी, सभासद भगवत खड़कवंशी, सभासद नीरज कश्यप, सभासद अमित भाटी, सभासद , सभासद,फरीद कुरैशी, सभासद राशिद अली, नामित सभासद शेखर गुप्ता, नामित सभासद राजू खड़कबंशी, सभासद निकेश कुमार, भूपेन्द्र उर्फ पिंटू गुर्जर, शेरपाल सिंह गुर्जर, नवनीत अग्रवाल, विशाल त्यागी, सूखा सिंह खड़कबंशी, मोमराज सिंह, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, डॉ नरेश चौधरी, कुलदीप प्रधान, प्रेम शर्मा, रोहित चौधरी, अवनीश शर्मा, दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया।1