बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर जश्न, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाजपा कार्यालय पर बंटी मिठाइयां बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर जश्न, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाजपा कार्यालय पर बंटी मिठाइयां सैद नंगली नगर पंचायत भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में पार्टी की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशियां मनाईं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने विकास को चुना है और यह जीत कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है। जश्न के माहौल मे इस अवसर पर सभासद धारा सिंह, सभासद फजले अब्बास,सभासद नईम इदरीसी, सभासद भगवत खड़कवंशी, सभासद नीरज कश्यप, सभासद अमित भाटी, सभासद , सभासद,फरीद कुरैशी, सभासद राशिद अली, नामित सभासद शेखर गुप्ता, नामित सभासद राजू खड़कबंशी, सभासद निकेश कुमार, भूपेन्द्र उर्फ पिंटू गुर्जर, शेरपाल सिंह गुर्जर, नवनीत अग्रवाल, विशाल त्यागी, सूखा सिंह खड़कबंशी, मोमराज सिंह, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, डॉ नरेश चौधरी, कुलदीप प्रधान, प्रेम शर्मा, रोहित चौधरी, अवनीश शर्मा, दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया।
बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर जश्न, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाजपा कार्यालय पर बंटी मिठाइयां बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर जश्न, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाजपा कार्यालय पर बंटी मिठाइयां सैद नंगली नगर पंचायत भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में पार्टी की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशियां मनाईं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने विकास को चुना है और यह जीत कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है। जश्न के माहौल मे इस अवसर पर सभासद धारा सिंह, सभासद फजले अब्बास,सभासद नईम इदरीसी, सभासद भगवत खड़कवंशी, सभासद नीरज कश्यप, सभासद अमित भाटी, सभासद , सभासद,फरीद कुरैशी, सभासद राशिद अली, नामित सभासद शेखर गुप्ता, नामित सभासद राजू खड़कबंशी, सभासद निकेश कुमार, भूपेन्द्र उर्फ पिंटू गुर्जर, शेरपाल सिंह गुर्जर, नवनीत अग्रवाल, विशाल त्यागी, सूखा सिंह खड़कबंशी, मोमराज सिंह, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, डॉ नरेश चौधरी, कुलदीप प्रधान, प्रेम शर्मा, रोहित चौधरी, अवनीश शर्मा, दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया।
- hamare gaon ke hamare mohalle ka yah rasta abhi tak pradhani mein bilkul nahin taiyar karvaya aur bahut bure hal hai hamare na aadami nikal sakta 24 ghante Pani bhara rahata hai1
- *चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन* *बोले जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह- ब्याज दर, जल योजना, अंश बंटवारा और बिजली कटौती से किसान परेशान* *मुरादाबाद,भारतीय किसान संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर संगठन धरना-प्रदर्शन को विवश होगा। *ज्ञापन में उठाई गईं ये 4 प्रमुख मांगें* *1. सहकारी समितियों के ऋण पर ब्याज दर का भेदभाव खत्म हो* जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को पहले 3% वार्षिक ब्याज पर ऋण मिलता था। गत वर्ष इसे बढ़ाकर 7% कर दिया गया और कहा गया कि 4% ब्याज बाद में वापस मिल जाएगा, लेकिन किसानों को सिर्फ 1% ही वापस मिला। इस वर्ष भी मुरादाबाद में 7% ब्याज वसूला जा रहा है, जबकि रामपुर, मुजफ्फरनगर, शामली आदि जिलों में 3% वसूली हो रही है। यह वादा खिलाफी और भेदभाव पूर्ण व्यवस्था तुरंत बंद की जाए। *2. हर घर जल योजना की टंकियां चालू हों* गांवों में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकियां या तो अधूरी हैं या सफेद हाथी की तरह खड़ी हैं। उन्हें शीघ्र चालू कराकर गांववासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाए। *3. गलत अंश बंटवारा से किसान परेशान* लेखपालों द्वारा किसानों की जमीन का अंश बंटवारा जल्दबाजी में गलत तरीके से किया गया है, जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है और अधिकारी भी किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसे तुरंत ठीक किया जाए। *4. सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली मिले* बिजली विभाग द्वारा सरकार की नीति के अनुसार 10 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सिंचाई के लिए किसानों को कट-कटकर 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है, जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। कम से कम 10 घंटे लगातार बिजली दी जाए। *ये रहे मौजूद* ज्ञापन देने वालों में ज़िला प्रचार प्रमुख पवन कोहली, जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सैनी, महिपाल सिंह, बृज किशोर, कुलदीप सिंह समेत कई किसान नेता शामिल रहे। किसान नेताओं ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान जनहित में अति आवश्यक है। समाधान न होने की स्थिति में भारतीय किसान संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।1
- जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा बाबूगढ़ में बन रहे खेल स्टेडियम का किया गया औचक निरीक्षण स्टेडियम बनाने में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की की जांच: डीएम हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बन रहे खेल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम बनाने में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देश दिए की खेल स्टेडियम समय सीमा के अंदर तैयार हो जाना चाहिए। स्टेडियम के निर्माण के दौरान ग्रीन हब का भी विशेष ध्यान रखा जाए।1
- अम्बेडकरनगर में हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर चार भाई-बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। टाण्डा-बाँदा हाईवे पर हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से3
- kya mohalha dharampur ange ka yahi hall honga kya neta long vote magne hi ayenge batao 25 sal se edhar kisi chij ki sunbai nhi ho rhi hia gandi road tute huye hia naliya nhi ban pa arhi hia ya hum asi vote dete hia ye batao aap long aap kisi word main chle jye shab word ace milenge magar es word es mohalle kyu sun bai nhi hia plz aap long kuc to bole2
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- मुरादाबाद: जिले के थाना मुंडापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छपर्रा गाँव में मानवता की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है। यहाँ नए बाईपास के किनारे एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इंसानियत दिखाते हुए न केवल वृद्ध की सुध ली, बल्कि उन्हें नए कपड़े पहनाकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। छपर्रा गाँव के समीप नए बाईपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर घायल वृद्ध पर पड़ी। वृद्ध को दर्द से तड़पता देख लोगों का दिल पसीज गया। ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने वृद्ध से पूछताछ करने की कोशिश की, तो वे अपनी पहचान या घर के पते के बारे में कुछ बता पाने में असमर्थ थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध के पास एक भी रुपया या पहचान पत्र मौजूद नहीं था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे काफी समय से भूखे-प्यासे और बेसहारा थे। बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें साफ और नए कपड़े पहनाए तथा एंबुलेंस के जरिए नजदीकी मुंढ़ापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया। फिलहाल वृद्ध का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब वृद्ध के परिजनों की तलाश में जुटी है ताकि उन्हें उनके घर तक पहुँचाया जा सके। रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से4
- #viralvideo #highlight1
- बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहाँ एक शख्स ने अपने ही सगे भाई को पुलिस केस में फंसाने के लिए खुद को गोली मार ली। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसने आरोपी के झूठ की पोल खोल दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम मिथुन सोलंकी है, जो नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। बताया जा रहा है कि मिथुन अपने भाई पर गांव की पुश्तैनी जमीन बेचकर नोएडा में प्रॉपर्टी में पैसा निवेश करने का लगातार दबाव बना रहा था। जब भाई ने जमीन बेचने से साफ इनकार कर दिया, तो मिथुन ने उसे सबक सिखाने और कानूनी पचड़े में फंसाने के लिए एक खौफनाक रास्ता चुना। साजिश का हुआ पर्दाफास, आरोपी मिथुन ने खुद ही अवैध तमंचे से अपनी टांग में गोली मार ली और शोर मचा दिया कि उसके भाई ने उस पर जानलेवा हमला किया है। हालांकि, पुलिस की जांच और मौके पर मिले साक्ष्यों ने कहानी पलट दी। फिलहाल मिथुन का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। "रिश्तों पर भारी पड़ा जमीन का लालच! पुलिस अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।" बुलंदशहर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। रिपोर्ट: मनोज गिरी,बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1