Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्टेट बैंक के पास बिजली चैंबर का ढक्कन गायब, खुले तारों से हादसे का खतरा उरई। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभागों की लापरवाही सामने आई है। स्टेट बैंक के बगल में लगे बिजली के चैंबर बॉक्स का ढक्कन गायब है, जिसके चलते चैंबर के अंदर लगे बिजली के तार खुले में दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त स्थान होने के कारण यहां लोगों का लगातार आवागमन रहता है। खुले बिजली के तार किसी गंभीर हादसे को दावत दे रहे हैं। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित बिजली विभाग से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर चैंबर पर ढक्कन लगवाया जाए और खुले तारों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थान: उरई, जालौन (उत्तर प्रदेश)
Pankaj Gupta
स्टेट बैंक के पास बिजली चैंबर का ढक्कन गायब, खुले तारों से हादसे का खतरा उरई। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभागों की लापरवाही सामने आई है। स्टेट बैंक के बगल में लगे बिजली के चैंबर बॉक्स का ढक्कन गायब है, जिसके चलते चैंबर के अंदर लगे बिजली के तार खुले में दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त स्थान होने के कारण यहां लोगों का लगातार आवागमन रहता है। खुले बिजली के तार किसी गंभीर हादसे को दावत दे रहे हैं। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित बिजली विभाग से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर चैंबर पर ढक्कन लगवाया जाए और खुले तारों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थान: उरई, जालौन (उत्तर प्रदेश)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🎤jalaun : समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें दर्ज 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण🖥️ 📌SDM ने अधिकारियों हुये सख्त,शिकायत निस्तारण में नहीं चलेगी हीलाहवाली* जनपद जालौन के जालौन तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता एवं सीओ अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, बिजली विभाग की और नगर पालिका की शिकायत शामिल रही।इनमें राजस्व विभाग की 4 और पुलिस विभाग की 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारण की आख्या शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उसे बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार तारा, नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, पंचायत से महेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।1
- डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी। बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?1
- किसानों के लिए बड़ी खबर: अगले 5 साल जारी रहेगी PM-KISAN योजना भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) को लेकर किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से लगभग ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार का यह कदम देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को निरंतर समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। — केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान1
- कोंच पुलिस की बड़ी कामयाबी: 9 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान 📍 जालौन/कोंच। कोंच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए लापता 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित खोज निकालकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 📌 बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू करते हुए लगातार अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। 😊 बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और कोंच पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी की सराहना की। ⚖️ पुलिस द्वारा बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 🎙️ बाइट: आईपीएस डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन1
- जालौन जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, दबंगों के हमले में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, मारपीट की लाइव घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र का मामला।1