Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाँकेगंज के मोतीपुर में डॉ भीमराव अम्बेडकर मूर्ति स्थापना के दौरान भारी बवाल।
INDIA TV24 NEWS
बाँकेगंज के मोतीपुर में डॉ भीमराव अम्बेडकर मूर्ति स्थापना के दौरान भारी बवाल।
More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *जनपद खीरी मैलानी के बांकेगंज में बाबा साहेब जयंती पर बवाल, पुलिस पर गंभीर आरोप!* थाना मैलानी क्षेत्र के बांकेगंज में बाबा साहेब की जयंती के दौरान हुआ विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। आरोप है कि थानाध्यक्ष मैलानी की लापरवाही और बांकेगंज चौकी इंचार्ज की भूमिका के चलते मामूली मामला तूल पकड़ गया और हालात बिगड़ते चले गए। वायरल वीडियो में पुलिस प्रशासन का रवैया भी सवालों के घेरे में नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, 137 पलिया क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के उकसावे पर चंदा देवी द्वारा विवाद खड़ा किया गया। चंदा देवी को मौजूदा सत्ता की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बताया जा रहा है, जिससे पूरे मामले में राजनीतिक रंग और गहरा हो गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर शुरू हुआ यह विवाद, स्थानीय स्तर पर ही सुलझाया जा सकता था, लेकिन बांकेगंज चौकी इंचार्ज की लापरवाही और गलत हस्तक्षेप के कारण मामला और भड़क गया। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि *क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?* वहीं, यह आरोप भी सामने आया है कि बाबा साहेब की मूर्ति को खुद पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़ा गया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका के चलते ही विवाद ने विकराल रूप ले लिया। ❓ *अब उठ रहे बड़े सवाल:* थानाध्यक्ष मैलानी और बांकेगंज चौकी इंचार्ज अन्य पुलिसकर्मी पर कार्रवाई कब? दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कब होगी सख्त कार्यवाही? क्या प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा? 📢 क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।1
- Post by INDIA TV24 NEWS1
- लखीमपुर खीरी।फायर स्टेशन लखीमपुर खीरी में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर अग्निशमन विभाग द्वारा लोगों को आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को अग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।1
- पीलीभीत जिला के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम बबरौआ निवासी सुधीर ने सेहरामऊ पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दो सगे भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र में सुधीर ने बताया कि अवधेश कुमार और शोभित नामक दोनों भाई लंबे समय से कसाइयों को गौवंशीय पशुओं की सप्लाई करते आ रहे हैं। आरोप है कि बीती 12 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे गांव के लोगों ने दोनों भाइयों को एक बछड़ा ले जाते हुए देखा। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो दोनों भाई नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। सुधीर के अनुसार, गौवंशीय पशु को मारते हुए ले जाने का एक वीडियो भी ग्रामीणों के पास साक्ष्य के तौर पर मौजूद है। उन्होंने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।1
- लखीमपुर- पहचानिये कल मंगलवार की शाम को बांकेगंज में अशांति फैलाने वाले इन उपद्रवियों को..... किस तरह से इन्होंने सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी करके उन्हें भारी क्षति पहुंचाई अब पुलिस ने कहा है कि घटना के जिम्मेदार "एक-एक उपद्रवी को इन्हीं वीडियो माध्यम से चिन्हित करके उनकी गिरफ्तारी करके हुए पूरे नुकसान की इन्हीं लोगों से पूरी भरपाई की जाएगी"1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने पहुंचकर बाबा साहब को नमन किया।उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। रेहान खान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रमों के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने राहगीरों और क्षेत्रवासियों के लिए शरबत वितरण की व्यवस्था भी कराई। इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की।क्षेत्र के लोगों ने रेहान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वे हर समय जनता के बीच रहते हैं और सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही क्षेत्र की सच्ची सेवा करते हैं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।1
- पलिया नगर पालिका परिषद की बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वार्ड संख्या 14 के सभासद गौरव गुप्ता ने नगरवासियों की समस्याओं को रखते हुए हाउस टैक्स में अनियंत्रित वृद्धि पर रोक लगाने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही हाउस टैक्स दरों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, इसलिए इसे पूर्व दरों पर स्थिर किया जाना चाहिए। साथ ही खाली प्लॉटों पर हाउस टैक्स लगाए जाने को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे समाप्त करने का प्रस्ताव भी रखा है। बैठक में जल कनेक्शन शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर भी नाराजगी जताई। सभासद ने इसे कम कर पारदर्शी और न्यायसंगत दर तय करने की मांग की। वहीं सेप्टिक टैंक सफाई शुल्क को भी पहले की तरह ₹2000 से ₹2500 के बीच रखने का सुझाव दिया गया। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी को गंभीर समस्या बताते हुए सभासद ने समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि बच्चों के प्रवेश समेत अन्य जरूरी कार्य प्रभावित न हों। इसके अलावा वार्ड में लंबित पड़े सड़क और नाली निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी उठाई गई। प्रमुख कार्यों में तौले के मकान से राजीव गुप्ता के मकान तक सीसी रोड व नाला, सतीश गुप्ता के मकान से रमेश मिश्रा (ठेकेदार) के मकान तक सड़क व नाली एवं काली माता मंदिर के पास सड़क व नाली निर्माण शामिल हैं। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर में नियमित रूप से कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने का भी प्रस्ताव रखा गया। अंत में सभासद ने सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, जिससे नगरवासियों को राहत मिल सके।1
- यूपी में फंसी बंगाली लड़कियां- पश्चिम बंगाल की 6 लड़कियां बैंगलूरू से सिलीगुड़ी के लिए चली, ट्रेवल ऐजेंसी की बस ने उन्हें अधूरे सफर में गोरखपुर छोड़ दिया और किराया रिफन्ड किये बिना भाग गयी पुलिस से शिकायत के बाद लड़कियों को रिफन्ड मिला और थानेदार ने उन्हें दूसरी बस भी बुक कराई1