खेलों में भाग लेने से होता है व्यक्तित्व का समग्र विकास हमीरपुर। खेलों में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी सकारात्मक विकास होता है। युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह बात मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय मौदहा के प्रोफेसर बी.के. सिंह ने राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। समारोह के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गोला फेंक प्रतियोगिता छात्र वर्ग में ऋषभ प्रथम,सुभाष कुमार द्वितीय एवं रवि तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में संध्या प्रथम, हिमांशी द्वितीय तथा अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जयप्रकाश प्रथम,राहुल कुमार द्वितीय एवं मनु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में संध्या प्रथम,रोशनी द्वितीय एवं अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग की चार हीट्स एवं छात्रा वर्ग की तीन हीट्स सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.विद्या वर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.नरेंद्र देव चौधरी ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शक्ति गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रेमप्रकाश एवं मनोज कुमार का विशेष योगदान रहा। समारोह में महाविद्यालय के देवेंद्र चौहान, मीरा गुप्ता, राममूर्ति,आशीष गुप्ता सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खेलों में भाग लेने से होता है व्यक्तित्व का समग्र विकास हमीरपुर। खेलों में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी सकारात्मक विकास होता है। युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह बात मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय मौदहा के प्रोफेसर बी.के. सिंह ने राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। समारोह के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गोला फेंक प्रतियोगिता छात्र वर्ग में ऋषभ प्रथम,सुभाष कुमार द्वितीय एवं रवि तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में संध्या प्रथम, हिमांशी द्वितीय तथा अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जयप्रकाश
प्रथम,राहुल कुमार द्वितीय एवं मनु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में संध्या प्रथम,रोशनी द्वितीय एवं अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग की चार हीट्स एवं छात्रा वर्ग की तीन हीट्स सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.विद्या वर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.नरेंद्र देव चौधरी ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शक्ति गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रेमप्रकाश एवं मनोज कुमार का विशेष योगदान रहा। समारोह में महाविद्यालय के देवेंद्र चौहान, मीरा गुप्ता, राममूर्ति,आशीष गुप्ता सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने क्रांतिकारी आन्दोलन के आदि योद्धा वासुदेव बलवंत फडके की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि फड़के सही अर्थों में मातृभूमि के आदि सूरमा थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म महाराष्ट्र के सिरधों में बलवंत और सरस्वती बाई के घर 4 नवंबर 1845 को हुआ था। ये प्रारम्भ से देशधर्मी थे। इन्होंने कोल, भील और द्रविडों को लेकर रामोशी नाम का एक संगठन बनाया था। इसी के बैनर तले आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भितरघात के फड़के भी शिकार हुए थे। इनकी जेल में ही मृत्यु हो गई थी और ये युवा काल में ही देश के काम आ गये थे। इनका निधन 17 फरवरी 1883 को हुआ था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रिचा, रामनरायन सोनकर, विकास, रामबाबू, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।2
- तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पुलिया में उतराता शव देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने अधेड़ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन दिन से परिजन किसान की कर रहे थे तलाश, शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का मामला।3
- KESCO टीम अधिकारियों का प्राइवेट कर्मी रवि के साथ पहुँचने पर भड़के संचालक और कर्मचारी ने लगाया उगाही का आरोप,500 !! यूपी,कानपुर स्वरूप नगर के कैफे में KESCO टीम का बिजली कनेक्शन काटने के बाद फिर से अधिकारियों का प्राइवेट कर्मी रवि के साथ पहुँचने पर भड़के संचालक और कर्मचारी ने उगाही का आरोप,500 दो, तभी बिजली1
- घाटमपुर-नगर पालिका के द्वारा ठेकेदार को मूसानगर रोड स्थित मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी पर सड़क निर्माण कार्य कराने का ठेका दिया गया है।वहीं चंद पैसों की लालच में ठेकेदार के द्वारा घटिया किस्म के ईंट और सीमेंट के मसाले में मिलावट कर कार्य करा रहा है,लोगों में चर्चा है कि इस तरह का निर्माणकार्य न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है बल्कि भविष्य में दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण देता है। जिस तरीके का निर्माण कार्य हो रहा है उस तरह देखा जाए तो सड़क एक साल भी नहीं चल पाएगा और हालात ज्यों कि त्यों हो जाएगी,लोग फिर से उबड़-खाबड़ वाली रास्तों से गुजरने को मजबूर हो जाएंगे।अब देखने वाली बात यह होगी कि मामले में अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई होती है। हालांकि इस संबंध में जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया है कि वे जेई को भेज कर जांच करवाएंगे।1
- क्षमता से अधिक माल लादकर ई-रिक्शा दे रहे हादसों को दावत मौदहा (हमीरपुर)। नगर सहित क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा क्षमता से अधिक माल ढोकर हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन इस ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं जा रहा। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ई-रिक्शा जरूरत से ज्यादा बांस लादे हुए दिखाई दे रहा है। असंतुलित होने के कारण रिक्शा एक मकान से टकराकर टिक गया और आसपास मौजूद लोग उसे सीधा करते नजर आए। गनीमत रही कि पास में मकान था, अन्यथा ई-रिक्शा पलट सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह मामला कस्बे के मोहल्ला हैदरिया का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।1
- ग्राम- मदरालालपुर, ब्लाक-कदौरा जिला-जालौन, उत्तर प्रदेश हमारे गांव में सड़क चौड़ीकरण हो रहा है सड़क का कार्य दिन में होना चाहिए था लेकिन इधर ठेकेदार रात में सड़क चौड़ीकरण काम करवा रहा है सड़क चौड़ीकरण बहुत बेकार ढंग से किया जा रहा है4
- कानपुर देहात जहां पर महाशिवरात्रि के दिन लगता है विशाल मेला मुबारकपुर गांव।1
- यूजीसी लागू करने के लिए सैकड़ो लोगो ने किया प्रदर्शन, कस्बे मे घूमकर पहुँचे तहसील की जमकर नारेबाजी, तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन, ओबीसी एससी एसटी सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले तमाम राजनैतिक व गैरराजनैतिक लोग हुए एकत्र, जनपद के कोतवाली कस्बा राठ का मामला।4