ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के निमईया गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में लाठीडंडे से हुए हमले में 55 वर्षीय बुनी यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बच्चों के खेल के दौरान हए मामुली विवाद से शुरू हुई, जो जल्द ही दो पक्षों के बीच हिंसक झडप में बदल गर्ई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें बूनी यादव, अदालत यादव, जाट्र यादव और राहुल यादव शामिल थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मॉडल अस्पताल के डमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बूनी यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन गोरखपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गर्ड। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है...
ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के निमईया गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में लाठीडंडे से हुए हमले में 55 वर्षीय बुनी यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बच्चों के खेल के दौरान हए मामुली विवाद से शुरू हुई, जो जल्द ही दो पक्षों के बीच हिंसक झडप में बदल गर्ई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें बूनी यादव, अदालत यादव, जाट्र यादव और राहुल यादव शामिल थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मॉडल अस्पताल के डमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बूनी यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन गोरखपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गर्ड। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है...
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच पर आता है 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है दिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By - Rahul sir 91109912811
- Demo Class क्या होता है? | पहली बार डेमो क्लास कैसे लें? (Complete गाइड #democlass #demo #reelsviralシ #viralreelsfacebook1
- #Farbisganj #Biharnews #Treding #Viralnews1
- बेतिया बाजार समिति में स्थानीय किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय पहले हरीवाटिका शिव मंदिर के समीप से हटाकर नया स्थान दिया गया था, लेकिन अवैध दबंग किसानों ने पुराने बाजार समिति पर कब्जा कर रखा है। स्थानीय किसानों के अनुसार, बाहरी दबंग लोग दूसरे राज्यों से सामग्री लाकर यहां खरीद-बिक्री कर रहे हैं, जिससे वर्षों से अपनी जीविका चला रहे स्थानीय किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद उन्हें सम्मानजनक स्थान नहीं दिया गया। इस स्थिति से नाराज होकर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो वे मुख्य द्वार को बंद कर आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय किसानों का कहना है कि यह दबंगई केवल बिहार में ही देखने को मिलती है और पिछले तीन दशकों से वे अपनी सामग्री की खरीद-बिक्री कर जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने अतिक्रमण और प्रशासन की निष्क्रियता पर गहरी नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि उनकी मांगों को नजरअंदाज करना गंभीर परिणाम ला सकता है।1
- भाजपा स्थापना दिवस पर गूंजे जयघोष, विकसित भारत का लिया संकल्प बलिया। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘पंडित दीनदयाल चबूतरा’ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर “महापुरुष अमर रहें” तथा “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ताओं में राजीव मोहन चौधरी, संजय राय, देवेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, संजय चौबे और अनूप सिंह ने “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को दोहराते हुए विकसित भारत के निर्माण का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर देश को विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का समापन गगनभेदी नारों और भारत के विकास के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। (बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट)1
- बैरिया पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, बीडीओ से जांच की मांग शौपा आवेदन बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बैरिया पंचायत निवासी चंदन चौधरी ने गुरुवार के दोपहर करीब तीन बजे बताया की पंचायत समिति मद से कराए गए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बैरिया बाजार में बनाए गए ग्रामीण हाट शेड तथा वार्ड संख्या 8 स्थित ब्रह्म स्थान के पास छठ घाट सीढ़ी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है। आरोप है कि जहां छठ घाट निर्माण में 10 से 12 फीट गहराई तक पिलर डाले जाने चाहिए थे, वहां मात्र 2 से 3 फीट तक ही पिलर ढालकर कार्य पूरा कर दिया गया। वहीं बाजार शेड निर्माण में भी पिलर को जमीन के अंदर मजबूत नींव देने के बजाय ऊपर से ही खड़ा कर दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि टीन शेड के एंगल को मजबूत नट-बोल्ट की जगह कमजोर छड़ से लगाया गया है, जिससे तेज आंधी या तूफान में हादसे की आशंका बनी हुई है। साथ ही 80 एमएम के स्थान पर कमजोर और डुप्लीकेट सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। चंदन चौधरी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम ने बताया की मनरेगा योजना के कार्य कराई गई है। संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। मामले के जांच कर विभागीय कार्रवाई की जा जायेगी।1
- **सहतवार (बलिया) में सपा नेता का युवा संवाद कार्यक्रम, सरकार पर साधा निशाना** बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा अंतर्गत **सहतवार नगर पंचायत** क्षेत्र स्थित **सिटी कान्वेंट स्कूल** के प्रांगण में बुधवार देर रात वरिष्ठ सपा नेता **नीरज सिंह गुड्डू** द्वारा **“युवा संवाद कार्यक्रम”** का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 1857 की क्रांति के महानायक **मंगल पांडे** के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद युवाओं ने रोजगार, छात्रसंघ चुनाव, स्वास्थ्य और विकास जैसे मुद्दों पर खुलकर सवाल किए, जिनका जवाब नीरज सिंह गुड्डू ने विस्तार से दिया। कार्यक्रम के दौरान सपा नेता ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं की बातों को सुनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “मन की बात” तो करते हैं, लेकिन युवाओं के मन की बात सुनने की जरूरत है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष **अखिलेश यादव** को **“कोहिनूर”** बताते हुए कहा कि लाखों युवा उनके साथ खड़े हैं और उनके नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष **2027** में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। कार्यक्रम के समापन पर नीरज सिंह गुड्डू ने मुख्य अतिथियों और अन्य आगंतुकों का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का फूलों से अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता **बच्चा लाल फौजी** ने की, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयं नीरज सिंह गुड्डू ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। **(बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट)**1
- पश्चिम चंपारण जिले के प्रसिद्ध सहोदरा मेला से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने बड़ी चालाकी से दुकानदार को निशाना बनाते हुए गल्ले से नकदी उड़ा ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले से ही दुकान की रेकी कर रहा था और मौके की तलाश में था। जैसे ही दुकानदार किसी काम से कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गया, युवक ने तुरंत मौका भांपा और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की हर हरकत साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद मेला परिसर में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला में भीड़ का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है और मेला क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।1
- सिलेंडर लीकेज से मचा हड़कंप, आग में घर खाक; पांच लोग झुलसे बैरिया अंचल क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि ईदु मियां के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा नगद, आभूषण, अनाज, कपड़ा और बर्तन समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में डोमा मियां, नसीब मियां, आयशा खातून, शहनाज हवारी और अहिल गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जीएमसी बेतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल टीम पहुंची और आग बुझाई, लेकिन देर शाम तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।1