logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*भरथना/इटावा* *इटावा का नेशनल हाईवे 19 जहां नहीं थम रहा ओवरलोडिंग का खेल, न प्रशासन, न खनन, न RTO,और सेल टैक्स और न ही पुलिस....24 घंटे दौड़ रहे सैकड़ों डमफर,लाखों रुपए के राजस्व को लगा रहे चूना* लगातार तीन दिनों से नेशनल हाईवे 19 पर रेत से भरे चोटी बनाए डंफरों की खबरें प्रकाशित है जिसके कई वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे है लेकिन खनन विभाग की जेब गर्म,परिवहन विभाग की जेब गर्म,सेल टैक्स की जेब गर्म और पुलिस बनी मूक दर्शक औरैया की सीमा से नेशनल हाईवे 19 पर पांच थानों की सीमाओं को चीरती हुई ओवरलोड डंफर लगातार चुनौती दे रहे है लेकिन फोटो बाजी हवा हवाई दिख रही है... आपने एक वीडियो में देखा होगा कि खनन अधिकारी उदी में बैठकर सभी प्रपत्र की जांच कर रहे है और सभी को सही बता रहे है....लेकिन लगातार नेशनल हाईवे पर दौड़ रहे डंफर पर कोई ध्यान नहीं मानो आंखों पर गांधारी पट्टी बांधे हुए है बेखौफ माफिया औरैया की सीमा से जसवन्तनगर की सीमा तक पांच थानों को बिना नंबर प्लेट ओवरलोड टीला बनाए हुए लांघते हुए निकलते है लेकिन माफियाओं के इस योगी सरकार में हौसले बुलंद है योगी सरकार में माफियाओं को संरक्षण दे रहे है विभागीय अधिकारी जो लगातार नेशनल हाईवे 19 पर अवैध परिवहन की गतिविधियों में साथ दे रहे है जिस विभाग के मुखिया खुद योगी आदित्यनाथ हों उस विभागों की धज्जियां जब जनपद में बैठे ये अधिकारी कर रहे है तो भला कैसे रुकेगा ये खेल...? *जल्द होगी कार्यवाही लखनऊ में बैठे विभागीय मंत्रालय में हुई इटावा के संबंधित विभागों की शिकायत...करीब डेढ़ सप्ताह के सैकड़ों की संख्या में दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रकों के वीडियो विथ डेट और समय के किए गए पेश....जल्द कार्यवाही करने की कही गई बात....शिकायतकर्ता नेता को किया गई संतुष्ट* इटावा में दिन रात चल रहे खनन परिवहन के खेल में लिप्त अधिकारियों की भी सच्चाई की गई जाहिर....किस प्रकार अधिकारी फोटो खींच कार्यवाही कर कर रहे है सभी को गुमराह..? खनन विभाग में बैठे शिवम कंप्यूटर ऑपरेटर के भी वायरल ऑडियो और कथित 5 हजार रुपए के स्क्रीन शॉट और ऑडियो भी किए जाएंगे पेश, खनन अधिकारी के खास के चलते व्यक्ति गलत होने पर भी कर रहे है खंडन....(पिछले दिनों कई ऑडियो भी हो चुके वायरल) अब देखना होगा कि ऐसे नेशनल हाईवे 19 पर हो रहे अवैध परिवहन पर कब चलेगा चाबुक....?

4 hrs ago
user_Kanhaiya lal
Kanhaiya lal
Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

*भरथना/इटावा* *इटावा का नेशनल हाईवे 19 जहां नहीं थम रहा ओवरलोडिंग का खेल, न प्रशासन, न खनन, न RTO,और सेल टैक्स और न ही पुलिस....24 घंटे दौड़ रहे सैकड़ों डमफर,लाखों रुपए के राजस्व को लगा रहे चूना* लगातार तीन दिनों से नेशनल हाईवे 19 पर रेत से भरे चोटी बनाए डंफरों की खबरें प्रकाशित है जिसके कई वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे है लेकिन खनन विभाग की जेब गर्म,परिवहन विभाग की जेब गर्म,सेल टैक्स की जेब गर्म और पुलिस बनी मूक दर्शक औरैया की सीमा से नेशनल हाईवे 19 पर पांच थानों की सीमाओं को चीरती हुई ओवरलोड डंफर लगातार चुनौती दे रहे है लेकिन फोटो बाजी हवा हवाई दिख रही है... आपने एक वीडियो में देखा होगा कि खनन अधिकारी उदी में बैठकर सभी प्रपत्र की जांच कर रहे है और सभी को सही बता रहे है....लेकिन लगातार नेशनल हाईवे पर दौड़ रहे डंफर पर कोई ध्यान नहीं मानो आंखों पर गांधारी पट्टी बांधे हुए है बेखौफ माफिया औरैया की सीमा से जसवन्तनगर की सीमा तक पांच थानों को बिना नंबर प्लेट ओवरलोड टीला बनाए हुए लांघते हुए निकलते है लेकिन माफियाओं के इस योगी सरकार में हौसले बुलंद है योगी सरकार में माफियाओं को संरक्षण दे रहे है विभागीय अधिकारी जो लगातार नेशनल हाईवे 19 पर अवैध परिवहन की गतिविधियों में साथ दे रहे है जिस विभाग के मुखिया खुद योगी आदित्यनाथ हों उस विभागों की धज्जियां जब जनपद में बैठे ये अधिकारी कर रहे है तो भला कैसे रुकेगा ये खेल...? *जल्द होगी कार्यवाही लखनऊ में बैठे विभागीय मंत्रालय में हुई इटावा के संबंधित विभागों की शिकायत...करीब डेढ़ सप्ताह के सैकड़ों की संख्या में दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रकों के वीडियो विथ डेट और समय के किए गए पेश....जल्द कार्यवाही करने की कही गई बात....शिकायतकर्ता नेता को किया गई संतुष्ट* इटावा में दिन रात चल रहे खनन परिवहन के खेल में लिप्त अधिकारियों की भी सच्चाई की गई जाहिर....किस प्रकार अधिकारी फोटो खींच कार्यवाही कर कर रहे है सभी को गुमराह..? खनन विभाग में बैठे शिवम कंप्यूटर ऑपरेटर के भी वायरल ऑडियो और कथित 5 हजार रुपए के स्क्रीन शॉट और ऑडियो भी किए जाएंगे पेश, खनन अधिकारी के खास के चलते व्यक्ति गलत होने पर भी कर रहे है खंडन....(पिछले दिनों कई ऑडियो भी हो चुके वायरल) अब देखना होगा कि ऐसे नेशनल हाईवे 19 पर हो रहे अवैध परिवहन पर कब चलेगा चाबुक....?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा से बड़ी खबर इटावा नंदपुर गांव में ड्रोन हेलीकॉप्टर गेहूं के खेत में गिर गांव वालों में मची अफरा तफरी। थाना सैफई के अंतर्गत आने वाला नंदपुर गांव। एक गेहूं के खेत में अचानक एक छोटा मानवरहित 'ड्रोन हेलीकॉप्टर' आकर गिर गया। अचानक आसमान से गिरती हुई वस्तु को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मंजर का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ड्रोन गिरने की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह ड्रोन किसका है और किस उद्देश्य से उड़ाया जा रहा था।
    4
    इटावा से बड़ी खबर
इटावा नंदपुर गांव में ड्रोन हेलीकॉप्टर गेहूं के खेत में गिर गांव वालों में मची अफरा तफरी।
थाना सैफई के अंतर्गत आने वाला नंदपुर गांव। एक गेहूं के खेत में अचानक एक छोटा मानवरहित 'ड्रोन हेलीकॉप्टर' आकर गिर गया।
अचानक आसमान से गिरती हुई वस्तु को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मंजर का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ड्रोन गिरने की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह ड्रोन किसका है और किस उद्देश्य से उड़ाया जा रहा था।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इटावा, सैफई क्षेत्र: थाना सैफई के अंतर्गत आने वाले नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटा मानवरहित ‘ड्रोन हेलीकॉप्टर’ अचानक आसमान से गिरकर गेहूं के खेत में आ गिरा। अचानक गिरती वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो हुआ वायरल घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा अपर जिलाधिकारी इटावा, अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग से सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति ली गई थी। इसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। उड़ान के दौरान ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया। ग्रामीणों में डर का माहौल ड्रोन के गिरते ही आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोगों में भ्रम और डर और बढ़ गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
    1
    इटावा, सैफई क्षेत्र: थाना सैफई के अंतर्गत आने वाले नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटा मानवरहित ‘ड्रोन हेलीकॉप्टर’ अचानक आसमान से गिरकर गेहूं के खेत में आ गिरा। अचानक गिरती वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा
अपर जिलाधिकारी इटावा, अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग से सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति ली गई थी। इसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। उड़ान के दौरान ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया।
ग्रामीणों में डर का माहौल
ड्रोन के गिरते ही आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोगों में भ्रम और डर और बढ़ गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा:सफारी पार्क में बब्बर शेर मनन और जेसिका की पहली मेटिंग से अक्टूबर 2016 में जन्में दो बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान अब नौ साल के हो गए है। इन बब्बर शेरों के लिए उपयुक्त शेरनी लाने के प्रयास निरन्तर किए जा रहे है। जिसके लिए सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा षक्करबाग प्राणि उद्यान गुजरात, राजगीर प्राणि उद्यान सफारी एवं रोहतक प्राणि उद्यान से शेरनी को लाने हेतु संपर्क किया जा रहा है। उक्त के क्रम में राजगीर प्राणि उद्यान के वन्य जीव चिकित्सक द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में इटावा सफारी पार्क का भ्रमण भी किया गया। निदेशक इटावा सफारी पार्क डॉ अनिल कुमार पटेल एवं वन्य जीव चिकित्सक डॉ रोबिन यादव द्वारा रोहतक प्राणि उद्यान हरियाणा का कल दिनांक 02.04.2026 को भ्रमण किया गया। वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत रोहतक प्राणि उद्यान से एक शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में एवं उसके बदले इटावा सफारी से विश्व लायन दिवस 2022 को जन्मे नर बब्बर शेर विश्वा को रोहतक प्राणि उद्यान भेजे जाने पर सहमति बन रही है। उक्त शेरनी सुधा रोहतक जू में पूर्व में दो बार माँ बन चुकी है। शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने से पूर्व उसके सैंपर्ल आइ.वी.आर.आई, बरेली एवं एन. सी. बी. एस. बैंगलोर भेजे जायेंगे, ताकि उसके स्वास्थ्य का समुचित परीक्षण हो सके। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त होने के उपरान्त ही वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत इसको सफारी में लाया जायेगा। राजगीर प्राणि उद्यान से भी एक अर्ध वयस्क नर शेर का विनिमियन किये जाने की योजना है। गुजरात के षक्करबाग जू से भी षेरनी लाये जाने हेतु निरन्तर पत्राचार किये जा रहे है। आशा है कि जल्द ही वयस्क बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान के लिए बहुप्रतीक्षित शेरनी मिल सकेगी तथा इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की ब्लडलाइन में कुछ बदलाव सम्भव हो सकेगा।
    1
    इटावा:सफारी पार्क में बब्बर शेर मनन और जेसिका की पहली मेटिंग से अक्टूबर 2016 में जन्में दो बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान अब नौ साल के हो गए है। इन बब्बर शेरों के लिए उपयुक्त शेरनी लाने के प्रयास निरन्तर किए जा रहे है। जिसके लिए सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा षक्करबाग प्राणि उद्यान गुजरात, राजगीर प्राणि उद्यान सफारी एवं रोहतक प्राणि उद्यान से शेरनी को लाने हेतु संपर्क किया जा रहा है। उक्त के क्रम में राजगीर प्राणि उद्यान के वन्य जीव चिकित्सक द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में इटावा सफारी पार्क का भ्रमण भी किया गया। निदेशक इटावा सफारी पार्क डॉ अनिल कुमार पटेल एवं वन्य जीव चिकित्सक डॉ रोबिन यादव द्वारा रोहतक प्राणि उद्यान हरियाणा का कल दिनांक 02.04.2026 को भ्रमण किया गया। वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत रोहतक प्राणि उद्यान से एक शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में एवं उसके बदले इटावा सफारी से विश्व लायन दिवस 2022 को जन्मे नर बब्बर शेर विश्वा को रोहतक प्राणि उद्यान भेजे जाने पर सहमति बन रही है। उक्त शेरनी सुधा रोहतक जू में पूर्व में दो बार माँ बन चुकी है। शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने से पूर्व उसके सैंपर्ल आइ.वी.आर.आई, बरेली एवं एन. सी. बी. एस. बैंगलोर भेजे जायेंगे, ताकि उसके स्वास्थ्य का समुचित परीक्षण हो सके। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त होने के उपरान्त ही वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत इसको सफारी में लाया जायेगा।  राजगीर प्राणि उद्यान से भी एक अर्ध वयस्क नर शेर का विनिमियन किये जाने की योजना है। गुजरात के षक्करबाग जू से भी षेरनी लाये जाने हेतु निरन्तर पत्राचार किये जा रहे है। आशा है कि जल्द ही वयस्क बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान के लिए बहुप्रतीक्षित शेरनी मिल सकेगी तथा इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की ब्लडलाइन में कुछ बदलाव सम्भव हो सकेगा।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अछल्दा औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल (40) की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। वीरपाल पुत्र राजकुमार बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता से कहा कि वह थोड़ा आराम करेंगे और कमरे में लेट गए। कुछ समय बाद जब पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनका शव गांव लाया गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार से पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र—शिवा (16) व छोटू (10)—हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
    2
    अछल्दा औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल (40) की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। वीरपाल पुत्र राजकुमार बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता से कहा कि वह थोड़ा आराम करेंगे और कमरे में लेट गए। कुछ समय बाद जब पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनका शव गांव लाया गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार से पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।
परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र—शिवा (16) व छोटू (10)—हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.