logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नम आंखों से विदा हुआ गाजीपुर का लाल अमर रहे नारों से गुजा बटऊंआ गाँव ​दुल्लहपुर (गाजीपुर): गाजीपुर की वीर प्रसूता माटी ने आज अपने एक और लाडले को खो दिया। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी ग्राम सभा स्थित बटऊआ गांव में बुधवार को उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब तिरंगे में लिपटा जवान निरंजन यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। एक तरफ परिजनों का करुण क्रंदन था, तो दूसरी तरफ 'निरंजन यादव अमर रहे' और 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ​सपना अधूरा: पक्के मकान की नींव पड़ी थी, पर उजड़ गया आशियाना 35 वर्षीय हवलदार निरंजन यादव (आर्मी बीआरओ) जम्मू में तैनात थे। सोमवार को ही वह छुट्टी पर अपने घर आए थे। मंगलवार दोपहर वह आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और बच्चों को लेने बाइक से जा रहे थे, तभी छतवारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ पीजीआई में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। घर में कच्चा मकान तोड़कर पक्के मकान की नींव अभी पड़ी ही थी कि नियति ने परिवार के सारे अरमान चकनाचूर कर दिए। ​प्रशासन ने दी सलामी, मासूमों को देख भर आईं आंखें पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही उप जिलाधिकारी अतुल कुमार और पुलिस उपाधीक्षक शुभम वर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें सलामी दी। इस दौरान एसडीएम अतुल कुमार जब मृतक के मासूम बच्चों आशीष (5 वर्ष) और अयांश (2 वर्ष) को दुलारने लगे, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई। एसडीएम ने कहा, "गाजीपुर शहीदों की धरती है। जवान सरहद पर जागता है, तब हम चैन की नींद सोते हैं। प्रशासन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मुस्तैदी से खड़ा है।" ​गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई मृतक के पिता शिव यादव और माता इस्रावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़े भाई संजय यादव और पत्नी रेशमा इस वज्रपात से सुध-बुध खो बैठे हैं। बुधवार सुबह युवाओं ने विशाल जुलूस निकालकर शहीद को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर श्मशान घाट पर किया गया। ​क्षेत्रीय हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि इस दुखद घड़ी में ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, रमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिरजू यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश राजू यादव, संतोष यादव, प्रबंधक लालजी सिंह यादव और डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, मनोज यादव श्रवण सिंह मोनू तिवारी प्रिंस राव नागेंद्र यादव सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को विदाई दी। ​"मेरे बेटे में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। कठिन परिश्रम कर वह सेना में भर्ती हुआ था। वह घर तो आया, लेकिन हमेशा के लिए सो गया।"

9 hrs ago
user_पन्ना लाल
पन्ना लाल
Building society जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
93d8f8bc-2265-425d-ab0b-b6a0a586bd31

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Yogi kidhar se Akhilesh aur Chandrashekhar Azad ji gathbandhan mein Azad samaj party ki taraf se Hain
    1
    Yogi kidhar se Akhilesh aur Chandrashekhar Azad ji gathbandhan mein Azad samaj party ki taraf se Hain
    user_Suraj Bhai gzp
    Suraj Bhai gzp
    जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Ghazipur, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • kya Kabhi Sahi Ho Payega Panchayat Bhavan
    2
    kya Kabhi Sahi Ho Payega Panchayat Bhavan
    user_Parvez Ahmad
    Parvez Ahmad
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Satyavan Chauhan
    1
    Post by Satyavan Chauhan
    user_Satyavan Chauhan
    Satyavan Chauhan
    Nurse आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rahul chauhan
    1
    Post by Rahul chauhan
    user_Rahul chauhan
    Rahul chauhan
    Farmer Ghosi, Mau•
    8 hrs ago
  • Yogi ka byan charchit mein aaya UGC ke le ke
    1
    Yogi ka byan charchit mein aaya UGC ke le ke
    user_Suraj Bhai gzp
    Suraj Bhai gzp
    जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.