Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिविल लाइंस में शुरू हुआ नया साइबर थाना, जांच होगी और प्रभावी
Bhanu Pratap Sing
सिविल लाइंस में शुरू हुआ नया साइबर थाना, जांच होगी और प्रभावी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सपा ने मनाई जनेश्वर मिश्र की जयंती 'छोटे लोहिया' के समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं "छोटे लोहिया" के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सादगी, संघर्ष और समाजवादी मूल्यों की ऐसी मिसाल पेश की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए समाजवादी आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इदरीश खान, हरनारायण निषाद, नईम खान, मिस्बाहुल हसन, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, सुनील दीक्षित, राघवेन्द्र यादव 'लकी', रिजवान खान, सैयद उमर, गया प्रसाद अनुरागी, अभिषेक यादव एडवोकेट, जगमोहन यादव, मोहम्मद सलीम, प्रदीप द्विवेदी, सुधीर मिश्रा, अनिल दीक्षित, सीताराम सोनकर, अभय प्रताप सिंह, सफर अली, रजा मोहम्मद, शिवभान कुटार, सोहन श्रीवास, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, रामनरेश सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बिहार में दाह संस्कार में नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है लोग डीजे बजा के मृतक के ऊपर गुब्बारा1
- दि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जून 2026 की सी एम ए इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा में कानपुर चैप्टर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। परिणामों के शुभ अवसर पर कानपुर चैप्टर ऑफिस में एक अभिनंदन कार्यक्रम में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी सफल एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। चैप्टर के सचिव सी एम ए अजय शर्मा ने बताया कि इस बार सी एम ए फाइनल का 33 प्रतिशत और सी एम ए इंटर का 22 प्रतिशत रिजल्ट रहा। शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (सी एम ए फाइनल) इशिका मोदी सीएमए फाइनल दोनों ग्रुप में एक साथ सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही अर्पित कुमार तिवारी दीपा चावला,तान्या अग्रवाल और सागर सचदेव सीएमए बने। गज़ाला परवीन राज आर्यन सिंह,रविंद्र सिंह,यशी त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला सीएमए फाइनल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। शीर्ष प्रदर्शनकर्ता सीएमए इंटरमीडियट खुशी चावला चैप्टर में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त महेंद्र सिंह दक्ष गौतम काजल राजपूत गौरव कुमार,लविशा मोटवानी,राजन कुमार जायसवाल,मोहम्मद अयान, अंकित विश्वकर्मा,हर्ष प्रजापति, पार्थ विश्नोई,शिवन्या कश्यप, यश राजेश मिश्रा,अक्षत दीक्षित,रोशन यादव, आयुष्मान शर्मा,तृषा गर्ग और शौर्य कश्यप सहित अन्य छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। कार्यक्रम के दौरान कानपुर चैप्टर चेयरमैन सीएमए ए. के. श्रीवास्तव ने छात्रों की कड़ी मेहनत,लगन और उनके अभिभावकों के मार्गदर्शन की सराहना की। चैप्टर चेयरमैन ने कहा कि कानपुर के छात्रों का यह प्रदर्शन क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। कानपुर चेप्टर में सफल हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया। कानपुर चेप्टर के सचिव सीएमए अजय कुमार शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि इस बार शहर का परिणाम आसपास के जिलों से बेहतर रहा। वही अजय शर्मा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सफल छात्रों ने अपनी सफलता की रणनीति साझा की और चैप्टर द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन व शैक्षणिक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।2
- Post by Bhanu Pratap Sing1
- प्राइवेट गाड़ी में लाल-नीली बत्ती और हूटर लगाकर रौब झाड़ने का आरोप, जांच की उठी मांग हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के रीवन गांव में एक प्राइवेट वाहन पर कथित रूप से लाल-नीली बत्ती और पुलिस सायरन लगाकर घूमने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ युवक बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से गांवों में पहुंचते हैं और खुद को पुलिस से जुड़ा या पुलिस का खास बताकर लोगों पर रौब जमाने का प्रयास करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित युवक पुलिस कार्रवाई कराने की धमकी देकर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। सामने आई तस्वीरों में एक साधारण वाहन पर कथित रूप से लाल-नीली बत्ती और सायरन लगे होने के साथ वाहन पर नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रही है। मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यदि वाहन निजी है, तो उस पर लाल-नीली बत्ती और हूटर का उपयोग किस अनुमति से किया जा रहा है? बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़क पर कैसे संचालित हो रहा है? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी है, या फिर मामले की जांच अभी तक नहीं की गई है? हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सार्वजनिक करने तथा यदि कोई अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- गोविंद नगर अग्निकांड में नहीं हुई जनहानि, सुरक्षित पूरा हुआ रेस्क्यू1