भक्ति एवं सेवा का अद्भुत संगम, जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा एवं आस्था के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🙏 पावन अवसर पर भक्ति एवं सेवा का अद्भुत संगम 🙏 मार्च माह के पाँचवें एवं अंतिम सोमवार के शुभ अवसर पर जगन्नाथ चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा एवं आस्था के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में एडवोकेट अमित शुक्ला (शहर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी), जगन्नाथ ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष विजय ठाकुर, शहर उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक बंधु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण किया और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। ✨ सेवा, समर्पण और आस्था का यह प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है ✨
भक्ति एवं सेवा का अद्भुत संगम, जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा एवं आस्था के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🙏 पावन अवसर पर भक्ति एवं सेवा का अद्भुत संगम 🙏 मार्च माह के पाँचवें एवं अंतिम सोमवार के शुभ अवसर पर जगन्नाथ चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा एवं
आस्था के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में एडवोकेट अमित शुक्ला (शहर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी), जगन्नाथ ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष विजय ठाकुर, शहर उपाध्यक्ष
दिग्विजय सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक बंधु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण किया और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। ✨ सेवा, समर्पण और आस्था का यह प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है ✨
- कटनी में भक्ति का सागर: साईं जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ कटनी। साई फेंस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला साईं जन्मोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में भव्य साईं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान साईं बाबा की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही शोभायात्रा श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी बड़े हनुमान मंदिर पहुंची, वहां श्रद्धालुओं द्वारा साईं बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया गया तथा महाआरती उतारी गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर साईं बाबा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और भक्तों को साईं भक्ति में सराबोर कर दिया। साई फेंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि 29 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अभिषेक पूजन, भजन संध्या, शोभायात्रा, हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के तीसरे दिन आज हवन-पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति द्वारा भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा में सहभागिता की अपील की गई है। साईं सोभायात्रा मे डॉ रजनीश जी शास्त्री ,पप्पू गुप्ता, गुल्लू ख़मपरिया ,संदीप गुप्ता मंटू सुरेंद्र सोनी, रौनक खण्डेलवाल सुनील, हसीजा, प्रदीप दुबे, सुमित जायसवाल ,सुरेन्द्र सोनी, दीपक कचेर ,मनीष साहु ,अमित तोमर रूपेश पहारिया ,डॉ रमेश सोनी संजय नाकरा ,शरद गुप्ता वीरेंद्र सोनी ,प्रदीप गुप्ता ,कमलेश सोनी विपिन सोनी, सुशांत पटेल भीष्म बरसानी, मधु गुप्ता, माही तिवारी,शिखा ख़मपरिया,रेशु गुप्ता,मंजू शर्मा,सरिता गुप्ता, रिया खंपरिया, पूजा खंपरिया,बाबू टुटेजा,सुरेन्द्र पाटक, दिनेश चेलानी,मनोज गोस्वामी सहित अन्य लोगो की मौजूदगी रही।4
- *रायपुर से हुई मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी* *जमीन धोखाधड़ी मामले में ढीमरखेडा पुलिस को मिली सफलता* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में, थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली की रिपोर्ट पर आदी पटेल, मुकेश पटेल के विरूद्ध महार्षि की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी जो प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 318(2), 318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर. एम. फाउडेंसन ऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल एंव मुकेश पटैल को पूर्व में गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण का एक अन्य आरोपी मनीष पांडे जो की पूर्व में थाना एनकेजे क्षेत्र में रहता था और अपना मकान बेचकर यहां से जा चुका था। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को इसके रायपुर में होने की खबर मिली तो उसे दबोचने के लिए विशेष दल रवाना किया गया और पुलिस दल ने फरार आरोपी मनीष पटेल को रायपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, आर. पंकज सिंह, आर. डुमनदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- 🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो 📰 कटनी। देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।3
- कटनी नगर//- *शुरू पब्लिक न्यूज गिरजाघाट सरस्वती स्कूल के पास काली मंदिर के जवारे बड़ी हर्षोल्लास के साथ निकाले गए भक्तो ने लिए बाने माँ काली के साथ प्रत्येक मंदिर में पूजन करते हुए माँ जालपा मंदिर में पूजन के पश्चात जलसे का विसर्जन कटनी नदी में किया गया *जवारे जलसे पर शंकर सोंधिया की मित्र मंडली ने जवारे जलसे पर अपना सम्पूर्ण योगदान दिया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)4
- कटनी। जिले के बिलहरी क्षेत्र स्थित Central Bank of India की शाखा पर मनमानी के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहा, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक पहुंचे ग्राहकों को अलग-अलग कारण बताए गए। किसी को “छुट्टी” होने की बात कही गई तो किसी को “सर्वर डाउन” का हवाला दिया गया। वहीं आरोप है कि बैंक के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन ग्राहकों के लिए सेवाएं बंद रखी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पत्रकारों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने अंदर से ही दरवाजे पर ताला लगा लिया और बातचीत से बचते रहे। कुछ समय बाद बाहर “सर्वर प्रॉब्लम” का बोर्ड लगा दिया गया। इस घटनाक्रम से ग्राहकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।1
- Aaj to dosto ne sach me April Fool bana diya… aur main serious hi raha 🤡😂 Hashtags 🔥: #AprilFool #ComedyVideo #DesiComedy #FunnyReels #ViralVideo1
- Post by पत्रकार मनीष विश्वकर्मा2
- 💥 रायपुर से मास्टरमाइंड धराया! ढीमरखेड़ा पुलिस की जबरदस्त एक्शन—टीआई अभिषेक चौबे की टीम का बड़ा कारनामा 💥 कटनी/ढीमरखेड़ा। जमीन धोखाधड़ी के बहुचर्चित मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने ऐसा ताबड़तोड़ एक्शन लिया कि फरार मास्टरमाइंड आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। रायपुर से आरोपी की गिरफ्तारी ने पुलिस की सक्रियता और तेज़ी का लोहा मनवा दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 🔎 क्या है पूरा मामला? प्रार्थी रणजीत पटेल निवासी ग्राम बरेली की शिकायत पर सामने आया कि महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन बेचने के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की बड़ी ठगी की गई। मामले में आदी पटेल, मुकेश पटेल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना ढीमरखेड़ा में गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। 💰 फर्जी खातों से खेला गया पूरा खेल जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने एस.आर.एम. फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम इधर-उधर ट्रांसफर की। मुकेश पटेल ने कई फर्जी खातों का जाल बिछाया, जिनके जरिए मनीष पांडे और दिलीप दुबे तक पैसा पहुंचाया जाता था। 🚨 पहले भी हो चुकी थीं गिरफ्तारियां मुख्य आरोपी मुकेश पटेल और मुंकूदी पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, लेकिन इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड मनीष पांडे लगातार फरार चल रहा था। 🎯 रायपुर में दबिश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार ढीमरखेड़ा पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि आरोपी रायपुर में छिपा है, टीआई अभिषेक चौबे ने बिना देर किए विशेष टीम गठित कर रवाना किया। टीम ने सटीक लोकेशन पर दबिश देकर आरोपी मनीष पांडे को धर दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 👮 टीआई अभिषेक चौबे की रणनीति और टीमवर्क का कमाल इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की सूझबूझ, तेज़ निर्णय क्षमता और टीम की शानदार तालमेल ने अहम भूमिका निभाई। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कहीं भी छिपे, कानून के हाथों से बच नहीं सकता। 👏 इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका उप निरीक्षक सुरेश चौधरी, आरक्षक पंकज सिंह और आरक्षक डुमनदास ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।1