गुपड़ी में विधायक उदय लाल डांगी ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के गुपड़ी में नाई समाज सेवा समिति चौखला सामुदायिक भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुपडी चौखला अध्यक्ष ओंकारलाल सेन ने की। विशिष्ट अतिथि दरौली लेम्प्स चेयरमैन सुखलाल डांगी, प्रकाश सेन नांदवेल, गुपड़ी सरपंच प्रतिनिधि गोपाल तेली ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सेनजी महाराज की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि विधायक डांगी ने अपने उद्बोधन में समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ राजनीति में मजबूत प्रतिनिधित्व, बालिका शिक्षा पर जोर दिया। साथ ही कहा की क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। स्वागत उद्बोधन में समिति के संरक्षक ललित सेन से वार्षिक प्रतिवेदन पेशकर लेखा-जोखा रखा। साथ ही आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। वक्ताओं ने सामाजिक जागृति पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सेन मेड़ता ने किया।
गुपड़ी में विधायक उदय लाल डांगी ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के गुपड़ी में नाई समाज सेवा समिति चौखला सामुदायिक भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुपडी चौखला अध्यक्ष ओंकारलाल सेन ने की। विशिष्ट अतिथि दरौली लेम्प्स चेयरमैन सुखलाल डांगी, प्रकाश सेन नांदवेल, गुपड़ी सरपंच प्रतिनिधि गोपाल तेली ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सेनजी महाराज की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि विधायक डांगी ने अपने उद्बोधन में समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ राजनीति में मजबूत प्रतिनिधित्व, बालिका शिक्षा पर जोर दिया। साथ ही कहा की क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। स्वागत उद्बोधन में समिति के संरक्षक ललित सेन से वार्षिक प्रतिवेदन पेशकर लेखा-जोखा रखा। साथ ही आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। वक्ताओं ने सामाजिक जागृति पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सेन मेड़ता ने किया।
- Rajendra Kumar Meena Rawatभींडर, उदयपुर, राजस्थान🙏on 9 February
- उदयपुर जिले के कानोड थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उदपुरा गांव स्थित श्रीभेरूजी बापजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का मात्र 72 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र, नकद राशि और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। दरसल 27 मार्च को उदपुरा गांव के ग्रामीणों ने कानोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने रात्रि के समय मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और उसमें रखी नकद राशि चोरी कर ली है।1
- रामाखेड़ा, भूपालसागर मे मोब्लिचिंग का मामला आया सामने शिकार पर गए युवकों पर ग्रामीणों ने किया हमला एक की गंभीर चोटे से मौत अन्य तीन घायल, पुलिस ने अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया1
- उदयपुर-देबारी रोड पर बड़ा हादसा: केमिकल टैंकर पलटने के बाद 10 से ज्यादा वाहन भिड़े, हाईवे घंटों जाम उदयपुर शहर के पास देबारी रोड स्थित प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पावर हाउस हाईवे पर अचानक ब्रेक लगने से तेज रफ्तार में आ रहे 10 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सुबह ही इसी हाईवे पर एक अनियंत्रित केमिकल टैंकर पलट गया था, जिसके बाद सड़क पर केमिकल फैल गया और मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया था। स्थिति पहले से ही संवेदनशील थी, लेकिन दोपहर में जैसे ही यातायात आंशिक रूप से शुरू हुआ, तभी आगे लगी वाहनों की लाइन में अचानक ब्रेक लगने से पीछे आते वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। कई कारें, बाइक और छोटे वाहन इस चेन-कोलिजन हादसे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए क्रेन बुलाई और ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम खुलवाने की कोशिश शुरू की। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसका आंकड़ा अभी साफ नहीं है, लेकिन कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर अभी भी बचाव व ट्रैफिक नियंत्रण का कार्य जारी है।1
- Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)1
- चिकारड़ा- हनुमान जन्मोत्सव को लेकर चिकारड़ा सहित क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित हुए। चिकारड़ा में आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव को लेकर घाट वाले हनुमान मंदिर के साथ अकोलागढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर पर सैकड़ो हनुमान भक्तों की मौजूदगी में विविध आयोजन हुए। कार्यक्रम आयोजन से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा घाट वाले हनुमान मंदिर से शुरू होकर बालाजी मंदिर पहुंची जहां से संयुक्त रूप से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई बालाजी महाराज ग्राम के भर्मण पर निकलें। ग्रामीणों द्वारा बग्गी में तस्वीर विराजित कर चवर ढुलाये जा रहे थे। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नीम चौक सदर बाजार मुख्य बस स्टैंड मंगलवाड़ निंबाहेड़ा राजमार्ग से सांवलिया जी चौराहा पहुंची। जहां चमत्कारी बालाजी मंदिर पर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई। तथा प्रसाद वितरण हुआ। जहा से पुनः लौटते हुए पुलिस चौकी स्थित सरकारी हनुमान जी के यहां पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण हुआ। वहां से प्रजापत मोहल्ला होती हुई बालाजी मंदिर पहुंची। बालाजी मंदिर पर विशेष आरती पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। तथा प्रसाद का वितरण हुआ। बीच रास्ते पर डीजे की धुन पर ग्रामीण महिला पुरुष भजनों पर थिरकते झूमते रहे। वही बस स्टैंड पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा के दौरान बस स्टैंड पर दिनेश चंद्र अग्रवाल की ओर से जहां एक और अल्पाहार के रूप में कुल्फी का वितरण किया वही शोभायात्रा पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन रामचरितमानस मंडल एवं बजरंग दल के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। चमत्कारी बालाजी मंदिर के साथ पुलिस चौकी स्थित सरकारी हनुमान जी मंदिर मंडल भी कार्यक्रम में संयुक्त रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई कालू सिंह के साथ जाब्ता उपस्थित था।6
- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री राधे कृष्णा बजरंग गौशाला सेवा संस्थान, मातृकुंडिया में गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ 🙏 सेवा ही सच्ची भक्ति है। जय बजरंगबली 🚩 #HanumanJayanti #GauSeva #SevaHiBhakti #Bajrangbali #Matrikundiya1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- उदयपुर जिले के मावली में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज व नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र व लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात किया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र बचाओ अभियान की रूपरेखा बनाने के संबंध में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने की। मीटिंग में विशिष्ट अतिथि प्रधान नरेंद्र कुमार जैन,पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीलाल पंड्या,लक्ष्मीलाल सोनी,फारुख कुरैशी,गोपाल, ओमप्रकाश डांगी,यशवंत चौधरी थे। विधायक पुष्कर लाल डांगी ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की प्रथम सीढ़ी पंचायतीराज व नगर निकाय हे।1