दोस्तों ने ही रची हत्या की साजिश! शराब पिलाकर जंगल ले गए, जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार दोस्तों ने ही रची हत्या की साजिश! शराब पिलाकर जंगल ले गए, जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार डुमरी (गुमला): डुमरी थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनांक सात मार्च दो हजार छब्बीस की शाम को अल्बेनुस कुजूर पर उसके ही दो दोस्तों विजय नायक और विल्सन नायक ने शराब पिलाकर जंगल की ओर ले जाकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर डुमरी थाना में हॉफ मर्डर और छिनतई के आरोप में डुमरी थाना कांड संख्या छह / दो हजार छब्बीस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों अभियुक्तों विजय नायक और विल्सन नायक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी देते हुए शनिवार को दोपहर बारह बजे बताया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ एक महिला से जुड़ी बातचीत थी। जानकारी के अनुसार विल्सन नायक के घर की एक महिला से अल्बेनुस का एक मित्र बातचीत करता था, जिससे घर में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी बात को लेकर विल्सन नायक ने अल्बेनुस को शराब पीने के बहाने बुलाया और इस मुद्दे पर बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और झगड़ा होने लगा। आरोप है कि इसके बाद दोनों अभियुक्तों ने पहले से योजना बनाकर अल्बेनुस को जंगल की ओर ले गए और उसकी हत्या की नीयत से उस पर हमला कर दिया। हालांकि किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई शुरू हुई। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #GumlaPolice

- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- भीषण सड़क दुर्घटना में तीन वर्ष के बच्चा सहित चार घायल बाल बाल बचा चालक अग्रतर कारवाई में पुलिस जुटी1
- Kairo ka hi1
- करौंदी रथ मेला टाड़ में वार्षिक तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 13 जोड़ी वर बधू का विवाह कराया गया।1
- Post by Ashique Journalist1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला द्वारा करौंदी रथ मेला टाड़ में आयोजित वार्षिक तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोक गायक महावीर साहु ने नागपुरी भक्ति गीत गा कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।1