logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदुआ खमरिया। हरदुआ चौकी पुलिस व डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान पन्ना, 31 जुलाई। हरदुआ चौकी पुलिस एवं डायल-112 स्टाफ की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक युवक की जान बच गई। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है। दिनांक 30 जुलाई को डायल-112 कंट्रोल रूम भोपाल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हरदुआ चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया है। विशेष बात यह रही कि पीड़ित ने स्वयं डायल-112 पर कॉल किया था, लेकिन उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। सूचना मिलते ही हरदुआ चौकी पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम पड़रिया मोड़ के पास पहुँची, जहाँ एक युवक सागौन के पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पास में उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी तथा घटनास्थल पर सल्फास की गोलियाँ भी पड़ी थीं। युवक के मुँह से झाग निकल रहा था और वह बोलने की स्थिति में नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 के पायलट देवेंद्र कुशवाह एवं सैनिक विनोद द्विवेदी ने बिना समय गंवाए युवक को वाहन में बैठाकर पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया। टीम ने लगभग 55 किलोमीटर की दूरी मात्र 40 मिनट में तय करते हुए युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया। उपचार के बाद युवक की पहचान भूपेंद्र बर्मन, पिता कृपाल बर्मन, उम्र 22 वर्ष, निवासी बौधा, थाना सिमरिया के रूप में हुई। वर्तमान में उसकी हालत में सुधार है तथा चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। हरदुआ चौकी पुलिस एवं डायल-112 स्टाफ की त्वरित कार्रवाई, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक अनमोल जीवन बचाया जा सका। इस सराहनीय कार्य की आसपास के क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है। पन्ना पुलिस ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह कानून-व्यवस्था के साथ-साथ संकट की हर घड़ी में जनसेवा और मानव जीवन की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है।

1 day ago
user_Sitaram rai
Sitaram rai
Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
1 day ago
99f763ad-63ff-4fd5-bd09-dd2f7d41d570

हरदुआ खमरिया। हरदुआ चौकी पुलिस व डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान पन्ना, 31 जुलाई। हरदुआ चौकी पुलिस एवं डायल-112 स्टाफ की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक युवक की जान बच गई। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है। दिनांक 30 जुलाई को डायल-112 कंट्रोल रूम भोपाल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हरदुआ चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया है। विशेष बात यह रही कि पीड़ित ने स्वयं डायल-112 पर कॉल किया था, लेकिन उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। सूचना मिलते ही हरदुआ चौकी पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम पड़रिया मोड़ के पास पहुँची, जहाँ एक युवक सागौन के पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पास में उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी तथा घटनास्थल पर सल्फास की गोलियाँ भी पड़ी थीं। युवक के मुँह से झाग निकल रहा था और वह बोलने की स्थिति में नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 के पायलट देवेंद्र कुशवाह एवं सैनिक विनोद द्विवेदी ने बिना समय गंवाए युवक को वाहन में बैठाकर पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया। टीम ने लगभग 55 किलोमीटर की दूरी मात्र 40 मिनट में तय करते हुए युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया। उपचार के बाद युवक की पहचान भूपेंद्र बर्मन, पिता कृपाल बर्मन, उम्र 22 वर्ष, निवासी बौधा, थाना सिमरिया के रूप में हुई। वर्तमान में उसकी हालत में सुधार है तथा चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। हरदुआ चौकी पुलिस एवं डायल-112 स्टाफ की त्वरित कार्रवाई, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक अनमोल जीवन बचाया जा सका। इस सराहनीय कार्य की आसपास के क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है। पन्ना पुलिस ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह कानून-व्यवस्था के साथ-साथ संकट की हर घड़ी में जनसेवा और मानव जीवन की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *दक्षिण पन्ना वनमंडल में वन भूमि पर अतिक्रमण के दो और प्रयास विफल, त्वरित कार्रवाई जारी* दक्षिण पन्ना वनमंडल में मानसून गश्ती अभियान के अंतर्गत वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने हेतु लगातार सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाहनगर वन परिक्षेत्र के बोरी सर्किल अंतर्गत बीट गजन्दा के कक्ष 933 में नियमित गश्ती के दौरान ग्राम गजन्दा निवासी खुशीलाल लोधी द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से टपरिया एवं बागड़ बनाकर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक विनीता सिंह, वनपाल प्रेमनारायण वर्मा, बीटगार्ड शिव प्रताप सिंह (गजन्दा), राजेश सिंह यादव (करौंदी) तथा समिति सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा। इसी प्रकार कल्दा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट महगवां के कक्ष 899 में लगभग 1.4 हेक्टेयर वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध भी वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण निरोधक दल की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें वनरक्षक संदीप बघेल सहित वन अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे प्रयासों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमित गश्ती एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    2
    *दक्षिण पन्ना वनमंडल में वन भूमि पर अतिक्रमण के दो और प्रयास विफल, त्वरित कार्रवाई जारी*
दक्षिण पन्ना वनमंडल में मानसून गश्ती अभियान के अंतर्गत वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने हेतु लगातार सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाहनगर वन परिक्षेत्र के बोरी सर्किल अंतर्गत बीट गजन्दा के कक्ष 933 में नियमित गश्ती के दौरान ग्राम गजन्दा निवासी खुशीलाल लोधी द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से टपरिया एवं बागड़ बनाकर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक विनीता सिंह, वनपाल प्रेमनारायण वर्मा, बीटगार्ड शिव प्रताप सिंह (गजन्दा), राजेश सिंह यादव (करौंदी) तथा समिति सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा।
इसी प्रकार कल्दा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट महगवां के कक्ष 899 में लगभग 1.4 हेक्टेयर वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध भी वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण निरोधक दल की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें वनरक्षक संदीप बघेल सहित वन अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे प्रयासों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमित गश्ती एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • न्यायालय से बडा कोर्ट एसडीएम कोर्ट ❗️ अब न्यायालय के आदेश एसडीएम कोर्ट के सामने पानी मांगने पर मजबूर होगा❗️ एसडीएम के एसट्रे को मजिस्ट्रेट के आदेश पर खत्म किया गया लेकिन एसडीम रघुराज नगर ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगाकर पुनः दिया एसटे। एसडीएम कार्यालय क्या मजिस्ट्रेट के आदेश को खारिज करने का कानून है और मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगाने का पावर है❗️ नीतू सिंह के निर्माण पर रघुराज नगर एसडीएम ने निर्माण पर एसटे दिया जिसको न्यायालय ने एस्टेट को समाप्त कर दिया । उसके बाद भारतीय जन मोर्चा पार्टी से सहयोग मागने पर भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय पूर्व नागौद विधान सभा के प्रत्याशी दिलीप बुनकर मीडिया प्रभारी एवं एडवोकेट अनूप श्रीवास्तव सामने बारजा ढालने के समय मौके पर उपस्थित थे जिसमें लगभग 10:15 बजे कोलगवा कोतवाली से दो पुलिस और लगभग 20 से 25 आदमी आकर काम को रुकवाया गया । जिसमें भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय द्वारा पुलिस से पूछा गया कि आप काम रुकवाने क्यों आए हैं तो उनका कहना था कि एसडीएम द्वारा एसटे दिया गया है। क्या न्यायालय के आदेश से ऊपर अब एसडीएम सतना हो गए हैं जिस कारण से न्यायालय के आदेशों को खारिज कर पुणे एसटे देना कहीं ना कहीं न्यायालय का अवमानन है ।एसडीएम के आदेश को सम्मान करते हुए कार्य को रोक दिया गया कुछ लोग चारगोही को जमीन का पट्टा बनाकर उसकी रजिस्टीय कराई है जो की जांच का एक विषय है जिसकी जांच कलेक्टर साहब को करनी चाहिए। चारगौही की जमीन का पट्टा कैसे बना।यह न्यायालय मै भी लिखकर दिया गया है ।भारतीय जन मोर्चा पार्टी इसकी जांच की मांग करती है। भारतीय जन मोर्चा पार्टी गरीब और कमजोरों के साथ सदैव खड़ी हुई है। उनके साथ हो रहे किसी भी अन्याय का बिरोध करती है । भारतीय जन मोर्चा पार्टी द्वारा बिरोध किया जाएगा नीतू सिंह जी को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाकर भी न्याय दिलवाने का काम करेगी।
    1
    न्यायालय से बडा कोर्ट एसडीएम कोर्ट ❗️
 अब न्यायालय के आदेश एसडीएम कोर्ट  के सामने पानी मांगने पर मजबूर होगा❗️
एसडीएम के एसट्रे को मजिस्ट्रेट के आदेश पर खत्म किया गया लेकिन  एसडीम रघुराज नगर ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगाकर पुनः दिया एसटे।
एसडीएम कार्यालय क्या मजिस्ट्रेट के आदेश को खारिज करने का कानून है और मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगाने का पावर है❗️
नीतू सिंह के निर्माण पर रघुराज नगर एसडीएम ने निर्माण पर एसटे दिया जिसको न्यायालय ने एस्टेट को समाप्त कर दिया । उसके बाद  भारतीय जन मोर्चा पार्टी से सहयोग मागने पर भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय  पूर्व नागौद विधान सभा के प्रत्याशी दिलीप बुनकर  मीडिया प्रभारी एवं एडवोकेट अनूप  श्रीवास्तव  सामने बारजा ढालने के समय मौके पर उपस्थित थे जिसमें लगभग 10:15 बजे कोलगवा कोतवाली से दो पुलिस और लगभग 20 से 25 आदमी आकर काम को रुकवाया गया ।
जिसमें भारतीय जन मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय  द्वारा पुलिस से पूछा गया कि आप काम रुकवाने क्यों आए हैं तो उनका कहना था कि एसडीएम द्वारा एसटे दिया गया है। 
क्या न्यायालय के आदेश से ऊपर अब एसडीएम सतना हो गए हैं जिस कारण से न्यायालय के आदेशों को खारिज कर पुणे एसटे देना कहीं ना कहीं न्यायालय का अवमानन है ।एसडीएम के आदेश को सम्मान करते हुए कार्य को रोक दिया गया कुछ लोग चारगोही को जमीन का पट्टा बनाकर उसकी रजिस्टीय कराई है जो की जांच का एक विषय है जिसकी जांच कलेक्टर साहब को करनी चाहिए। 
चारगौही  की जमीन का पट्टा कैसे बना।यह न्यायालय मै भी लिखकर दिया गया है ।भारतीय जन मोर्चा पार्टी  इसकी जांच की मांग करती है।
भारतीय जन मोर्चा पार्टी गरीब और कमजोरों के साथ सदैव खड़ी हुई है। उनके साथ हो रहे किसी भी अन्याय का बिरोध करती है ।
भारतीय जन मोर्चा पार्टी द्वारा बिरोध किया जाएगा नीतू सिंह जी को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाकर भी न्याय दिलवाने का काम करेगी।
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा की महिलाओं ने बदली अपनी पहचान | स्वयं सहायता समूहों से बढ़ रही आमदनी | Banda Breaking News | Bundelkhand Update बांदा जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अचार, पापड़, मसाले, सिलाई और अन्य घरेलू उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजारों में बेच रही हैं। ऐसे समूह ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
    1
    बांदा की महिलाओं ने बदली अपनी पहचान | स्वयं सहायता समूहों से बढ़ रही आमदनी | Banda Breaking News | Bundelkhand Update
बांदा जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अचार, पापड़, मसाले, सिलाई और अन्य घरेलू उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजारों में बेच रही हैं। ऐसे समूह ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शुभ शनिवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ शनिवार।। श्रावण मास पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।।
    1
    शुभ शनिवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन 
शुभ शनिवार।। श्रावण मास पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    16 hrs ago
  • महुआ ब्लॉक परिसर में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है। महुआ ब्लॉक परिसर में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी राम प्रकाश, बीज भंडार महुआ ने किसानों से अपील की है कि जिन किसान भाइयों की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे निर्धारित तिथियों में ब्लॉक परिसर पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Share 📲 करें, Comment 💬 करें और हमारे चैनल को Subscribe 🔔 करना न भूलें।
    1
    महुआ ब्लॉक परिसर में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
महुआ ब्लॉक परिसर में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभारी राम प्रकाश, बीज भंडार महुआ ने किसानों से अपील की है कि जिन किसान भाइयों की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे निर्धारित तिथियों में ब्लॉक परिसर पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Share 📲 करें, Comment 💬 करें और हमारे चैनल को Subscribe 🔔 करना न भूलें।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • न्यायालय के आदेश एसटे हटाने को दरकिनार करके पुनः दिया एसटे न्यायालय के ऊपर हो गए है एसडीएम का आदेश ❗️
    1
    न्यायालय के आदेश एसटे हटाने को दरकिनार करके  पुनः दिया एसटे 
न्यायालय के ऊपर हो गए है एसडीएम का आदेश ❗️
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत आएगी, जबकि निर्माण कार्य को 9 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मीटिंग हॉल विकासखंड स्तर पर होने वाली सरकारी बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
    3
    जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 
जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत आएगी, जबकि निर्माण कार्य को 9 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मीटिंग हॉल विकासखंड स्तर पर होने वाली सरकारी बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *मैहर मल्हार संगीत सभा आज शाम, नवोदित कलाकारों को मिलेगा मंच* मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी। मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी।
    2
    *मैहर मल्हार संगीत सभा आज शाम, नवोदित कलाकारों को मिलेगा मंच*

मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।
जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी।
मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे "मैहर मल्हार संगीत सभा" का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।
जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.