Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज जब कोई धमकी देता है कि... दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं-👇🏻 *आओ बच्चू,*... मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है...😎🤣 *बाबा जी*
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
आज जब कोई धमकी देता है कि... दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं-👇🏻 *आओ बच्चू,*... मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है...😎🤣 *बाबा जी*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *“ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना बाघराय पुलिस द्वारा कुल 06 किलो 190 ग्राम नाजायज गांजा व चार पहिया वाहन के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट।*1
- नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास 5 अगस्त को नहर पुलिया से कूदने वाली 20 वर्षीय विवाहिता का शव तीन दिन बाद कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया में एक महिला के कूदने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की पहचान हकीकुल पुत्री शारदा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई। जांच में पता चला कि हकीकुल का नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला करीब 15 दिन पहले ससुराल से नाराज होकर मायके चली आई थी। उसका पति महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है। महिला के नहर में कूदने की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। लगातार तलाश के बाद 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब ' प्रशासन चला गांव की ओर' बना सिर्फ नारा! स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद सुल्तानपुर/लंभुआ। विकासखंड लंभुआ की ग्राम पंचायत दहेव गोपाल पट्टी में शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सवालों के घेरे में रही। जन चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। पूरा कार्यक्रम केवल सचिव राम केवल के भरोसे चलता दिखाई दिया। जन चौपाल में पहुंचे ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर आए। किसी ने सिंचाई व्यवस्था की समस्या उठाई तो किसी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। वहीं श्रद्धालुओं ने मरी माता धाम तक बिजली आपूर्ति न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया, जिससे दर्शन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद न होने के कारण ग्राम पंचायत अधिकारी राम केवल ही ग्रामीणों की शिकायतें एक-एक कर पर्ची पर दर्ज करते रहे। हालांकि संबंधित विभागों का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान का भरोसा नहीं मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की " प्रशासन चला गांव की ओर" जैसी पहल केवल नारों और फोटो तक सीमित होकर रह गई है। जब जन चौपाल में ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? जन चौपाल की यह तस्वीर शासन की मंशा और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है।2
- *थाना आसपुर देवसरा पुलिस एवं स्पेशल टीम के साथ चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त डब्लू वर्मा के पैर में लगी गोली(घायल) / गिरफ्तार एवं अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए सोने एवं चांदी के जेवरात, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट ।*1
- *फलदार वृक्षों की निकली 'बारात', बच्चों के हाथों में हरियाली देख खिल उठे चेहरे* 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 1000 कलमी आम के पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश लम्भुआ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अनूठी पहल शुक्रवार को लम्भुआ क्षेत्र में देखने को मिली, जब फलदार वृक्षों की प्रतीकात्मक 'बारात' निकाली गई। बच्चों के हाथों में हरे-भरे कलमी आम के पौधे देखकर हर किसी के चेहरे खिल उठे। वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ के मलिहाबाद से मंगाए गए 1000 कलमी आम के पौधों का विभिन्न विद्यालयों में निःशुल्क वितरण कराया। इससे पहले भी वह 5000 पौधे वितरित कर चुके हैं। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम मरहूम सलीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नियाज अहमद सिद्दीकी की स्मृति को समर्पित रहा। प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय खुदऊली, शंकरपुर, बरेहता सहित कई विद्यालयों में बच्चों को फलदार पौधे सौंपे गए। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का संकल्प भी लिया। समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संभाले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण की अमूल्य सौगात मिल सकती है। उन्होंने पौधरोपण के साथ सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और अमन का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में सलमान राइन, प्रमोद कुमार सिंह, नोमान अहमद सिद्दीकी, सद्दाम अंसारी, अकबर अहमद सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया।3
- जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम सभा कच्छाभिटौरा 11000 हाई टेंशन की लाइट से तीन भैंस की मौत बिधुत महकमा कब जागेगा भगवान भला करे1