Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना आसपुर देवसरा पुलिस एवं स्पेशल टीम के साथ चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त डब्लू वर्मा के पैर में लगी गोली(घायल) / गिरफ्तार एवं अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए सोने एवं चांदी के जेवरात, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट ।*
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
*थाना आसपुर देवसरा पुलिस एवं स्पेशल टीम के साथ चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त डब्लू वर्मा के पैर में लगी गोली(घायल) / गिरफ्तार एवं अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए सोने एवं चांदी के जेवरात, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट ।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज जब कोई धमकी देता है कि... दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं-👇🏻 *आओ बच्चू,*... मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है...😎🤣 *बाबा जी*1
- *दिनांक-08.08.2026 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ‘न्यू लोटस गेमिंग’ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, विभिन्न बैंकों की पासबुक/चेकबुक, एटीएम कार्ड एवं क्यूआर कोड सहित अन्य सामग्री बरामद कर, की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट ।*1
- यह वह सकसियत है जो अपनी काबलियत के कारण जाने जाते रहे हैं जिन्होंने सत्ता के विपरीत भी अपनी जनता का विश्वास क़ायम और मेहनत से जनता के दिलो पर राज करते रहे शत शत नमन1
- *जमीन के लालच में जीजा की हत्या, शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार* *जमीन के लालच में जीजा की हत्या शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार* सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलेपुर चौहानी में 2 अगस्त 2026 को हुई मो. शाकिब की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में मृतक के सालों ने अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या की घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि जमीन को लेकर लालच के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए। डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- भदेवरा उसीपुर गांव के विकास के सभी दावे फेल हल्की सी बारिश में रास्ता ही ढूब गया जैसा कि आप वीडियो में देख रहे हैं इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे जिम्मेदार लोगों के कान तक यह आवाज पहुंच सके और लोगों की मदद किया जा सके #viralreelsシ #viralpost #facebookvideo #भदेवरा #उसीपुर1
- गांव में आने जाने के लिए 35 वर्ष पूर्व बने सरकारी खड़ंजे पर छप्पर रखकर दबंगों ने रास्ता किया बंद पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने शनिवार को 1:00 बजे पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की 35 वर्ष पूर्व सरकारी खडंजा गांव वालों के आने जाने के लिए बनवाया गया था जिससे ग्राम वासी होकर आते जाते हैं दबंगों ने दबंगई के बल पर सरकारी खड़ंजे पर छप्पर रखकर रास्ता बंद कर दिया जिसके कारण गांव वालों का आना-जाना बंद हो गया जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ा रही है। रास्ता खुलवाने की पुलिस से गुहार लगाई।1