*जमीन के लालच में जीजा की हत्या, शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार* *जमीन के लालच में जीजा की हत्या शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार* सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलेपुर चौहानी में 2 अगस्त 2026 को हुई मो. शाकिब की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में मृतक के सालों ने अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या की घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि जमीन को लेकर लालच के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*जमीन के लालच में जीजा की हत्या, शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार* *जमीन के लालच में जीजा की हत्या शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार* सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलेपुर चौहानी में 2 अगस्त 2026 को हुई मो. शाकिब की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में मृतक के सालों ने अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या की घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि जमीन को लेकर लालच के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- *जमीन के लालच में जीजा की हत्या, शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार* *जमीन के लालच में जीजा की हत्या शव तालाब में फेंका शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार* सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलेपुर चौहानी में 2 अगस्त 2026 को हुई मो. शाकिब की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में मृतक के सालों ने अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या की घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि जमीन को लेकर लालच के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- जिलाधिकारी ने लम्भुआ विधानसभा 190 का विकास कार्य देखना चाहा और बिना उपजिलाधिकारी के सम्पूर्ण भ्रमण किया4
- जमीन के लालच में जीजा की हत्या तालाब में फेंका शव चार आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलपुर चौहानी में 2 अगस्त को हुई शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में शाकिब की गला दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों ने जांच के बाद घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त साक्ष्यों और घटना की पूरी कड़ी खंगाल रही है।1
- लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट सुल्तानपुर जनपद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जहां पर लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले में सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार को गिरफ्तार किया बाइट1
- गोविंद साहब धाम से खुशियों की बरसात—योगी ने खोल दिया विकास का खजाना! #viral #followers #ambedkar_nagar1
- मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए। डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- सहारनपुर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शिव भक्तों का भव्य स्वागत सहारनपुर। सावन के पावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम की ओर से किए गए इस स्वागत से शिवभक्तों में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। आसमान से बरसते फूलों के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने भी इस स्वागत को श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वीकार किया। सहारनपुर में कांवड़ यात्रा का यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।1
- कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद *कुड़वार पुलिस को बड़ी सफलता, मतऊ पांडेय हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद* *कुड़वार थाना प्रवीण यादव के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर जुड़ैयापुर के बगीचे से मिली 9mm पिस्टल* *सुलतानपुर। कुड़वार थाना प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर मतऊ पांडेय उर्फ माता प्रसाद हत्याकांड में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 9mm पिस्टल बरामद कर ली है।* *पुलिस के अनुसार हथियार की बरामदगी के लिए पिछले दो दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल जुड़ैयापुर गांव के एक बगीचे में आम के पेड़ के नीचे जमीन में दबाकर रखी गई है।* *जानकारी मिलते ही कुड़वार थाना प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कराई गई, जहां से पुलिस ने 9mm पिस्टल बरामद की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इस वारदात में अन्य किन लोगों की भूमिका रही।* *न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद आरोपी को कुड़वार पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर की बरामदगी, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत भी कार्रवाई।* *कुड़वार थाना प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।*1