Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए कुल 12 नफर अभियुक्तगण को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट-*👇🏻
Rohit Awsthi
*थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए कुल 12 नफर अभियुक्तगण को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट-*👇🏻
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बेला औरैया। बेला-कन्नौज मार्ग पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शिनाख्त के बाद पता चला कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर से भाग गया था जिसमें बुधवार को ही पुलिस ने समझौता कराया था। प्रेमी की मौत की खबर मिलते ही प्रेमिका की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम शकरानी गड़िया निवासी सुग्रीव सिंह (32) के तिर्वा के गहलौतन पुरवा निवासी रिंकी उर्फ पूनम (40) के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ दिन पहले घर से चले गए थे। सुग्रीव की पत्नी कौशल्या की शिकायत पर बुधवार को तिर्वा थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया और उन्हें घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि वहां से निकलने के बाद सुग्रीव देर रात तक बेला-कन्नौज बॉर्डर पर घूमता देखा गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने बॉर्डर के पास एक अज्ञात युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची बेला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मौत की खबर जैसे ही प्रेमिका रिंकी तक पहुंची उसकी भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद सुग्रीव की पत्नी कौशल्या का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 10 माह का मासूम बेटा छोड़ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है। प्रेमी सुग्रीव का पोस्टमार्टम औरैया में कराया गया जबकि प्रेमिका का पोस्टमार्टम कन्नौज में हुआ। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त हो गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तिर्वा पुलिस भी मामले की पड़ताल कर रही है।2
- *मौरवा राय बरेली सीमेंट फैक्ट्री के पास चौहान ढाबा के ऑनर ने और कर्मचारी ने मिलकर ड्राइवर के ऊपर किया जानलेवा हमला ड्राइवर का कटा हाथ* मो नसीम अली *मौरवा/राय बरेली* ÷ बिरला सीमेंट फैक्ट्री रायबरेली मे कुछ दिन पहले जनपद इटावा के ड्राइवर सूरज को चौहान ढाबा के ऑनर और उसका एक कर्मचारी ने किसी कारण वस धारदार हतियार से वार कर दिया तो ड्राइवर सूरज की वाह सीधा हाथ कट गया था!सूत्रों से पता चला की चौहान ढाबा मे चरस गांजा दारू भी अबैध तरीके से काला बाजारी भी होती हैं और अभी कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था पर उसे छोड़ दिए गया!उसी संबंद मे उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया! और अपनी मागो को पूरा करवाया बिरला सीमेंट के gm ने ड्राइवर सूरज के साथ मजबूती के साथ खड़े रहने का बड़ा किया! और जो सूरज के साथ इन गुंडों ने की उसकी घोर निनंदा की! बिरला सीमेट के gm ने 10 लाख.ड्राइवर का इलाज देने की बात कही हैं!वही प्रदेश अध्याक्ष के आदेसानुसार उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से सारथी भाई {ड्राइवर} मौरवा रायवरेली भारी तादात मे पहुचे!प्रदेश अध्यक्ष माननीय मो. ताजदार {मुल्तान शहा} जी,प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत सिँह जी, प्रदेश कमेटी के सकील अहमद जी, प्रदेश महामंत्री.मो अख्तर खान,प्रदेश संचालक. रामब्रत यादव जी, प्रदेश उप संचालक.सुशील यादव जी, जिला अध्यक्ष औरैया,मो निसार जी,जिला संचालक औरैया, राजिंन्द्र कुमार वर्मा जी,जिला मीडिया प्रभारी औरैया,मो नसीम अली जी, जिला सचिव औरैया,सनुतून कुमार {पंडित जी}धर्मेंद्र सिंह गौर सहार, सौरभ जी अजीतमल,मो उवैस अहमद जी फँफूद,अरुण यादव जी सहार,मोहन जी मैथा, सद्दाम जी उन्नाव,उत्तर प्रदेश से 75 जिलों से आए!उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के भारी तादात मे पदाधिकारी मैजूद रहे!4
- gram panchayat agheni 4 mahino se nal khrab pda he koi sunwayi nahi ho rahi he log pani ke liye bahut pareshan hai jila Etawah up uttar pardesh India1
- इटावा के ताखा और ऊसराहार क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों की जांच पर विवाद गहरा गया है। भाजपा नेता प्रशांत कुमार यादव ने प्रशासन पर खानापूर्ति और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जांच में पक्षपात किया जा रहा है और कथित वसूली के आधार पर कार्रवाई तय हो रही है। संयुक्त टीम ने कई क्लीनिकों में कमी पाई, लेकिन कुछ को क्लीन चिट मिलने पर सवाल उठे हैं। मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी दावा किया गया है। प्रशासन ने जांच को निष्पक्ष बताया है, लेकिन अब यह मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है।1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया। पी बी आर पी अकादमी, दिबियापुर में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सत्र के शुभारंभ के साथ इस पावन अवसर ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्साह और भक्ति से सराबोर कर दिया।* इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं भक्ति गीतों के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप द्वारा भगवान हनुमान के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाएं सुनाई गईं, जिनसे विद्यार्थियों को साहस, भक्ति एवं सेवा की भावना का संदेश मिला। प्रार्थना सभा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं उनके परम भक्त हनुमान के स्वरूप में सजे विद्यार्थियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति में लीन हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान हनुमान का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, अटूट भक्ति और अदम्य साहस की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, इंजी. दिनेश पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों एवं नैतिक शिक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया। साथ ही, नए सत्र के प्रथम दिन इस प्रकार का शुभ आयोजन पूरे वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश लेकर आया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर दिव्या दिवाकर, ऋचा पोरवाल,संगीता दीक्षित,शशि पाल सोनाक्षी, सेजल,सुदीप,निकिता समेत समस्त स्टॉफ मैजूद रहा !!1
- औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार देर रात एक बजे कानपुर की ओर से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस गांव चिरहुली के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस में बैठे एक युवक घायल हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया। इटावा स्थित थाना बकेवर के गांव महेवा निवासी सुनील बुधवार को प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को छोड़ने गए थे। देर रात करीब एक बजे कानपुर से आने के बाद सदर कोतवाली के कानपुर-इटावा हाईवे पर महादेव ढाबा के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में एंबुलेंस घुस गई। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां उपचार के बाद घायल को बृहस्पतिवार सुबह घर भेज दिया। इधर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटा दिया गया। इससे हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक को मामूली चोट आई थी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Rohit Awsthi1