Shuru
Apke Nagar Ki App…
गढ़वा में जय मां शारदा टाटा मोटर्स ने आइकॉनिक एसयूवी "टाटा सिएरा" का किया गया लॉन्चिंग
SK Paswan
गढ़वा में जय मां शारदा टाटा मोटर्स ने आइकॉनिक एसयूवी "टाटा सिएरा" का किया गया लॉन्चिंग
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by SK Paswan1
- Post by Times Of Garhwa1
- भीषण गर्मी में राहत: धुरकी थाना प्रभारी का मानवीय पहल मुख्य गेट पर पनशाला शुरू धुरकी भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने मानवीय पहल करते हुए थाना परिसर के मुख्य गेट पर बुधवार को पनशाला की शुरुआत कराई। इस व्यवस्था से राहगीरों, थाना आने वाले फरियादियों तथा आम लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और लू के बीच राहगीरों को पानी मिल सके, इसी सोच के साथ पनशाला शुरू किया गया है। पनशाला शुरू होने के बाद थाना परिसर से गुजरने वाले लोगों ने पानी पीकर राहत महसूस की। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने कहा कि जहां एक ओर गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं थाना परिसर में पनशाला खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौके पर थाना के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- भीषण गर्मी के देखते हुए धुरकी पुलिस ने धुरकी नगर मुख्य पथ पर घड़ा में पानी #trending #viral #Shorts1
- चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट: चिनियां प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार दोपहर को बीडीओ सुबोध कुमार की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बीडीओ ने साफ कहा कि योजनाओं में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। लंबित प्रधानमंत्री, अबुआ, अंबेडकर व अन्य आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। पुराने आवास पूर्ण होने के बाद ही नए लाभुक जोड़े जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र में नियमित डॉक्टर, शिक्षा व्यवस्था सुधार, और खराब चापाकलों की मरम्मत व नए चापाकल लगाने पर जोर दिया गया। बरवाडीह पंचायत में आदिम जनजाति के 50 आवास ग्रामसभा से चयनित किए जाएंगे। साथ ही पेंशनधारियों व राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी और समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधि व सभी प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।1
- गढ़वा में नक़ली मिठाई का प्रशासन ने किया भंडाफोड़, 3 किवंटल मिठाई जब्त1
- Post by Chandrika prasad ji3
- गढ़वा :- जय मां शारदा टाटा मोटर्स ने आइकॉनिक एसयूवी "TATA SIERRA" के लॉन्चिंग का किया भव्य आयोजन फोटो:- गढ़वा : शहर के टंडवा स्थित मां शारदा टाटा मोटर्स ऑटोमोबाइल में बुधवार को टाटा मोटर्स की आइकॉनिक एसयूवी “टाटा सिएरा” के लॉन्चिंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मां शारदा ऑटोमोबाइल के एमडी उत्कर्ष साहू, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमडी उत्कर्ष साहू ने कहा कि टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी सिएरा को नए और आधुनिक अवतार में 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है। उन्होंने बताया कि यह एसयूवी 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध है और पेट्रोल व डीजल इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च की गई है। उन्होंने कहा कि नई टाटा सिएरा अपने पुराने बॉक्सी डिजाइन की याद दिलाती है, लेकिन इसमें आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स का शानदार समावेश किया गया है। इसमें कनेक्टेड एलईडी हेडलाइट्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स और सिग्नेचर ग्लास एरिया जैसे आकर्षक डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। उत्कर्ष साहू ने बताया कि यह एसयूवी 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। ग्राहकों को इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नई सिएरा में अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 12.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैसेंजर के लिए अलग 12.3 इंच की टचस्क्रीन शामिल है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं भी इसमें दी गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स और संभावित 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अब गढ़वा जिले के लोगों को इस शानदार एसयूवी को खरीदने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर मां शारदा ऑटोमोबाइल के गौतम गुप्ता, फरीद अंसारी, सुहैल खान, आकाश चंद्रवंशी, नीलम कुमारी, अंजली वर्मा, अरमान खान, सेंट्रल बैंक के फील्ड ऑफिसर अमोद चंद्र, बैंक ऑफ इंडिया के आबिद रजा एवं गुलाम मुस्तफा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के उत्तम कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के शशि शेखर, एक्सिस बैंक के राकेश मिश्रा, चोला मंडलम के सतीश कुमार सिंह, महिंद्रा फाइनेंस के अनिकेत तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।1