आर्थिक तंगी के चलते परिचितों से मदद लेने पहुंचा हत्यारोपी गिरफ्तार अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के रस्यारागांव में दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को करबला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि विगत 24 जनवरी को रस्यारागांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान कुन्दन राम के रूप में हुई। अगले दिन मृतक के भाई हरीश राम की तहरीर पर दीपक पांडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। कोतवाली सोमेश्वर और एसओजी की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तकनीकी और सर्विलांस सहायता से लगातार तलाश की। इसके बाद रविवार को को आरोपी दीपक पांडे को करबला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 18 जनवरी की शाम रास्ते में विवाद होने पर उसने पत्थर से कुन्दन राम के सिर पर प्रहार कर दिया था। घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए गाजियाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और बनारस में छिपता रहा। आर्थिक तंगी के कारण वह अल्मोड़ा लौटकर परिचितों से मदद लेने आया था, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के घर से घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे पर पुलिस टीम को एक हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, हेड कांस्टेबल हरीश आर्या, कांस्टेबल राजेश भट्ट, गोरखनाथ और नीरज मेहरा शामिल रहे।

- अल्मोड़ा। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री रेखा आर्या के नाम ज्ञापन भेजा। गांधी पार्क चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक निकाली गई रैली में जनपद के विभिन्न विकासखंडों की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, कटौती रोकने और बायोमेट्रिक व्यवस्था से छूट देने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार की ओर से 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की व्यवस्था लागू करने से पहले खातों से 300 रुपये की प्रस्तावित कटौती न किए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने बायोमेट्रिक मशीन से जोड़ने के प्रस्ताव का भी विरोध जताया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर विधानसभा तथा मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।1
- जिला अलीगढ़ की खबरें 🙏👍1
- भारतीय समय के अनुसार सूर्यग्रहण दोपहर 3.26 बजे लगना शुरू होगा। शाम 5.42 बजे सूर्य का सर्वाधिक हिस्सा ग्रहण की चपेट में रहेगा। वलयाकार ग्रहण की अवधि मात्र दो मिनट की होगी, जबकि सायंकाल 7.57 बजे सूर्यग्रहण समाप्त हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण 4282 किमी क्षेत्र से होकर गुजरेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना में ही देखा जा सकेगा। एरीज पूर्व निदेशक व सौर वैज्ञानिक डा वहाबउद्दीन के अनुसार आदित्य एल 1 पहला भारतीय सौर मिशन 17 फरवरी को लगने जा रहा सूर्यग्रहण आदित्य एल 1 के लिए महत्वपूर्ण होगा।4
- नैनीताल: जनपद के न्यायालय परिसरों में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान से संबंध1
- 27 जनवरी 2026 को सुंदरपाड़ा इलाके के आजाद नगर में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज मलिक अपनी छत पर देसी बम बना रहा था। उसके साथ परिवार वाले भी मौजूद थे। तभी भयंकर ब्लास्ट हो गया, जिस वजह से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पड़ोस में डर का माहौल बना हुआ है1
- Post by Laxman bisht1
- चंपावत:लोहाघाट से पोंटा साहिब जा रही रोडवेज बस में लगी आग।1
- बागेश्वर। 15 फरवरी 2026 को सुबह 05:08 बजे सूचना मिली कि थाना कपकोट से आगे जंगल में भीषण आग लगी है। आग तेजी से फैलते हुए रिहायशी इलाके और घास के लुट्टओ की ओर बढ़ रही थी। प्रभारी इंचार्ज जगदीश चंद्र कांडपाल के नेतृत्व में फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुँची। MFE पम्पिंग और हौजरिल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर सर्विस की तत्परता से स्थानीय निवासी का घास का लुट्टा और आसपास के घर बड़ी क्षति से बच गए। बाद में टीम ने लोगों को जंगल की आग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया और सावधानी बरतने की अपील की।1