logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन अल्मोड़ा। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री रेखा आर्या के नाम ज्ञापन भेजा। गांधी पार्क चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक निकाली गई रैली में जनपद के विभिन्न विकासखंडों की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, कटौती रोकने और बायोमेट्रिक व्यवस्था से छूट देने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार की ओर से 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की व्यवस्था लागू करने से पहले खातों से 300 रुपये की प्रस्तावित कटौती न किए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने बायोमेट्रिक मशीन से जोड़ने के प्रस्ताव का भी विरोध जताया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर विधानसभा तथा मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

1 hr ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • नैनीताल में सोमवार को मौसम का मिजाज अलसाया सा नजर आया। हालाकि दिन में धूप खिली हुई थी और दोपहर में धुंध छाने से मौसम बदल गया।
    3
    नैनीताल में सोमवार को मौसम का मिजाज अलसाया सा नजर आया। हालाकि दिन में धूप खिली हुई थी और दोपहर में धुंध छाने से मौसम बदल गया।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    4 hrs ago
  • नैनीताल: सोमवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वीत्तीय वर्ष समाप्ति पर है,नैनीताल जिला प्रदेश में अव्वल रहे इस हेतु सभी योजनाओं में जितनी भी धनराशि अभी अवशेष रह गई है उसे प्रत्येक दशा में 10 मार्च से पूर्व व्यय करना सुनिश्चित करें। साथ ही बीस सूत्री कार्यक्रम में सभी मदों में ए श्रेणी रहे यह भी सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं वह गुणवत्ता होने चाहिए इस हेतु अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन भी अवश्य करें। इसके अतिरिक्त जो भी सामग्री इस वर्ष विभाग में क्रय की गई है उसकी शतप्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उसका भौतिक सत्यापन भी अवश्य कर लिया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आगामी जिला योजना 2026-27 हेतु भी अभी से विभागीय प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं का चयन कर संरचना तैयार कर ली जाय, चालू कार्यों के साथ ही जनहित के मामलों को प्राथमिकता दी जाय। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनपद को सभी योजनाओं में आवंटित धनराशि को प्रत्येक दशा में 10 मार्च तक व्यय कर लिया जाए बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार विगत माहों में विभागों द्वारा बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति प्राप्त की है मार्च तक भी सभी विभाग ए श्रेणी बनाए रखें।जिलाधिकारी ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रमों के लिए जनपद के जिन विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किये गये है उन लक्ष्यों को इसी मांह पूर्ण करते हुए ए श्रेणी प्राप्त करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम अब अनुकूल हो रहा है जिन मोटर मार्गों में हॉटमिक्स व डामरीकरण कार्य होना है शीघ्र ही उसे प्रारम्भ कर समय पर पूर्ण किया जाय, साथ ही जहॉं पर भी क्रेशबैरियर क्षतिग्रस्त हैं उन्हें भी शीघ्र बदला जाए।सभी अधिकारी सड़कों की लगातार निगरानी रखते हुए सुचारू आवागमन सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने स्वच्छता के संबंध में भी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश जिला पंचायतीराज विभाग को दिए, उन्होंने जिला पंचायत को ग्रामीण कस्बों एवं क्षेत्रों सहित सड़क किनारे मुख्य मुख्य मार्गों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाते हुए नियमित कूड़ा उठाने एवं उसका सही निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने सभी नगर निकायों को भी। नियमित सफाई व्यवस्था के साथ ही लगातार यह अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने जिले के सभी झीलों की सफाई के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इन सभी झीलों में जाल आदि माध्यम से पानी की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने सैनिटोरियम के पास स्थित वन चौकी को कैंची भवाली बाईपास मार्ग पर नव निर्मित वन चौकी में शिफ्ट करने के निर्देश वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को दिए। बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दुग्ध विकास विभाग को दुग्ध समिति के प्राथमिक सदस्यों को अच्छी नश्ल के दुधारू गाय यूनिट शीघ्र उपलब्ध कराए जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले यह प्रयास किए जाए। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मांग आधारित लक्ष्य हैं प्रत्येक दशा में वह शत प्रतिशत पूर्ण होने चाहिए। इस हेतु जो भी तकनीकी अपनाई जानी है वह अपनाई जाय। प्रत्येक दशा में सभी मद ए श्रेणी में रहे। उन्होंने बाल विकास विभाग एवं पेयजल विभाग को जो वर्तमान में डी श्रेणी में हैं लक्ष्य पूर्ति कर ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए। विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनकी थर्ड पार्टी सत्यापन कराते हुए अवशेष धनराशि की भी मांग शीघ्र कर ली जाय। ताकि 10 मार्च से पूर्व धनराशि शत प्रतिशत व्यय हो सके।
    1
    नैनीताल: सोमवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वीत्तीय वर्ष समाप्ति पर है,नैनीताल जिला प्रदेश में अव्वल रहे इस हेतु सभी योजनाओं में जितनी भी धनराशि अभी अवशेष रह गई है उसे प्रत्येक दशा में 10 मार्च से पूर्व व्यय करना सुनिश्चित करें। साथ ही बीस सूत्री कार्यक्रम में सभी मदों में ए श्रेणी रहे यह भी सुनिश्चित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं वह गुणवत्ता होने चाहिए इस हेतु अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन भी अवश्य करें। इसके अतिरिक्त जो भी सामग्री इस वर्ष विभाग में क्रय की गई है उसकी शतप्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उसका भौतिक सत्यापन भी अवश्य कर लिया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आगामी जिला योजना 2026-27 हेतु भी अभी से विभागीय प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं का चयन कर संरचना तैयार कर ली जाय, चालू कार्यों के साथ ही जनहित के मामलों को प्राथमिकता दी जाय।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनपद को सभी योजनाओं में आवंटित धनराशि को प्रत्येक दशा में 10 मार्च तक व्यय कर लिया जाए
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार विगत माहों में विभागों द्वारा बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति प्राप्त की है मार्च तक भी सभी विभाग ए श्रेणी बनाए रखें।जिलाधिकारी ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रमों के लिए जनपद के जिन विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किये गये है उन लक्ष्यों को इसी मांह पूर्ण करते हुए ए श्रेणी प्राप्त करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम अब अनुकूल हो रहा है जिन मोटर मार्गों में हॉटमिक्स व डामरीकरण कार्य होना है शीघ्र ही उसे प्रारम्भ कर समय पर पूर्ण किया जाय, साथ ही जहॉं पर भी क्रेशबैरियर क्षतिग्रस्त हैं उन्हें भी शीघ्र बदला जाए।सभी अधिकारी सड़कों की लगातार निगरानी रखते हुए सुचारू आवागमन सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने स्वच्छता के संबंध में भी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश जिला पंचायतीराज विभाग को दिए, उन्होंने जिला पंचायत को ग्रामीण कस्बों एवं क्षेत्रों सहित सड़क किनारे मुख्य मुख्य मार्गों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाते हुए नियमित कूड़ा उठाने एवं उसका सही निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने सभी नगर निकायों को भी। नियमित सफाई व्यवस्था के साथ ही लगातार यह अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिला अधिकारी ने जिले के सभी झीलों की सफाई के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इन सभी झीलों में जाल आदि माध्यम से पानी की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सैनिटोरियम के पास स्थित वन चौकी को कैंची भवाली बाईपास मार्ग पर नव निर्मित वन चौकी में शिफ्ट करने के निर्देश वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को दिए।
बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दुग्ध विकास विभाग को दुग्ध समिति के प्राथमिक सदस्यों को अच्छी नश्ल के दुधारू गाय यूनिट शीघ्र उपलब्ध कराए जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले यह प्रयास किए जाए।
बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मांग आधारित लक्ष्य हैं प्रत्येक दशा में वह शत प्रतिशत पूर्ण होने चाहिए। इस हेतु जो भी तकनीकी अपनाई जानी है वह अपनाई जाय। प्रत्येक दशा में सभी मद ए श्रेणी में रहे। उन्होंने बाल विकास विभाग एवं पेयजल विभाग को जो वर्तमान में डी श्रेणी में हैं लक्ष्य पूर्ति कर ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए।
विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनकी थर्ड पार्टी सत्यापन कराते हुए अवशेष धनराशि की भी मांग शीघ्र कर ली जाय। ताकि 10 मार्च से पूर्व धनराशि शत प्रतिशत व्यय हो सके।
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    5 hrs ago
  • Post by Laxman bisht
    1
    Post by Laxman bisht
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    51 min ago
  • उत्तराखंड:चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खुशखबरी,
    1
    उत्तराखंड:चारधाम यात्रा को लेकर
बड़ी खुशखबरी,
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • Post by शैल शक्ति
    1
    Post by शैल शक्ति
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    पत्रकार लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • स्थानीय चुनाव पर आधारित व्यंग आजकल खूब वायरल हो रही है जिसको लोग खूब पसंद कर रहे है, चुनाव में शराब पिलाना व शराब पीना शक्त मना है,, शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जनहित में जारी,,
    1
    स्थानीय चुनाव पर आधारित व्यंग आजकल खूब वायरल हो रही है जिसको लोग खूब पसंद कर रहे है,
चुनाव में शराब पिलाना व शराब पीना शक्त मना है,,
शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जनहित में जारी,,
    user_रैबार news
    रैबार news
    Court reporter बिरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के रस्यारागांव में दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को करबला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि विगत 24 जनवरी को रस्यारागांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान कुन्दन राम के रूप में हुई। अगले दिन मृतक के भाई हरीश राम की तहरीर पर दीपक पांडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। कोतवाली सोमेश्वर और एसओजी की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तकनीकी और सर्विलांस सहायता से लगातार तलाश की। इसके बाद रविवार को को आरोपी दीपक पांडे को करबला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 18 जनवरी की शाम रास्ते में विवाद होने पर उसने पत्थर से कुन्दन राम के सिर पर प्रहार कर दिया था। घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए गाजियाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और बनारस में छिपता रहा। आर्थिक तंगी के कारण वह अल्मोड़ा लौटकर परिचितों से मदद लेने आया था, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के घर से घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे पर पुलिस टीम को एक हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, हेड कांस्टेबल हरीश आर्या, कांस्टेबल राजेश भट्ट, गोरखनाथ और नीरज मेहरा शामिल रहे।
    1
    अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के रस्यारागांव में दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को करबला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि विगत 24 जनवरी को रस्यारागांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान कुन्दन राम के रूप में हुई। अगले दिन मृतक के भाई हरीश राम की तहरीर पर दीपक पांडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। कोतवाली सोमेश्वर और एसओजी की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तकनीकी और सर्विलांस सहायता से लगातार तलाश की। इसके बाद रविवार को को आरोपी दीपक पांडे को करबला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 18 जनवरी की शाम रास्ते में विवाद होने पर उसने पत्थर से कुन्दन राम के सिर पर प्रहार कर दिया था। घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए गाजियाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और बनारस में छिपता रहा। आर्थिक तंगी के कारण वह अल्मोड़ा लौटकर परिचितों से मदद लेने आया था, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के घर से घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे पर पुलिस टीम को एक हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, हेड कांस्टेबल हरीश आर्या, कांस्टेबल राजेश भट्ट, गोरखनाथ और नीरज मेहरा शामिल रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • सोमवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वीत्तीय वर्ष समाप्ति पर है,नैनीताल जिला प्रदेश में अव्वल रहे इस हेतु सभी योजनाओं में जितनी भी धनराशि अभी अवशेष रह गई है उसे प्रत्येक दशा में 10 मार्च से पूर्व व्यय करना सुनिश्चित करें। साथ ही बीस सूत्री कार्यक्रम में सभी मदों में ए श्रेणी रहे यह भी सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं वह गुणवत्ता होने चाहिए इस हेतु अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन भी अवश्य करें। इसके अतिरिक्त जो भी सामग्री इस वर्ष विभाग में क्रय की गई है उसकी शतप्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उसका भौतिक सत्यापन भी अवश्य कर लिया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आगामी जिला योजना 2026-27 हेतु भी अभी से विभागीय प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं का चयन कर संरचना तैयार कर ली जाय, चालू कार्यों के साथ ही जनहित के मामलों को प्राथमिकता दी जाय। *जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनपद को सभी योजनाओं में आवंटित धनराशि को प्रत्येक दशा में 10 मार्च तक व्यय कर लिया जाए* बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार विगत माहों में विभागों द्वारा बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति प्राप्त की है मार्च तक भी सभी विभाग ए श्रेणी बनाए रखें।जिलाधिकारी ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रमों के लिए जनपद के जिन विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किये गये है उन लक्ष्यों को इसी मांह पूर्ण करते हुए ए श्रेणी प्राप्त करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम अब अनुकूल हो रहा है जिन मोटर मार्गों में हॉटमिक्स व डामरीकरण कार्य होना है शीघ्र ही उसे प्रारम्भ कर समय पर पूर्ण किया जाय, साथ ही जहॉं पर भी क्रेशबैरियर क्षतिग्रस्त हैं उन्हें भी शीघ्र बदला जाए।सभी अधिकारी सड़कों की लगातार निगरानी रखते हुए सुचारू आवागमन सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने स्वच्छता के संबंध में भी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश जिला पंचायतीराज विभाग को दिए, उन्होंने जिला पंचायत को ग्रामीण कस्बों एवं क्षेत्रों सहित सड़क किनारे मुख्य मुख्य मार्गों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाते हुए नियमित कूड़ा उठाने एवं उसका सही निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने सभी नगर निकायों को भी। नियमित सफाई व्यवस्था के साथ ही लगातार यह अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने जिले के सभी झीलों की सफाई के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इन सभी झीलों में जाल आदि माध्यम से पानी की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने सैनिटोरियम के पास स्थित वन चौकी को कैंची भवाली बाईपास मार्ग पर नव निर्मित वन चौकी में शिफ्ट करने के निर्देश वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को दिए। बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दुग्ध विकास विभाग को दुग्ध समिति के प्राथमिक सदस्यों को अच्छी नश्ल के दुधारू गाय यूनिट शीघ्र उपलब्ध कराए जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले यह प्रयास किए जाए। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मांग आधारित लक्ष्य हैं प्रत्येक दशा में वह शत प्रतिशत पूर्ण होने चाहिए। इस हेतु जो भी तकनीकी अपनाई जानी है वह अपनाई जाय। प्रत्येक दशा में सभी मद ए श्रेणी में रहे। उन्होंने बाल विकास विभाग एवं पेयजल विभाग को जो वर्तमान में डी श्रेणी में हैं लक्ष्य पूर्ति कर ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए। विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनकी थर्ड पार्टी सत्यापन कराते हुए अवशेष धनराशि की भी मांग शीघ्र कर ली जाय। ताकि 10 मार्च से पूर्व धनराशि शत प्रतिशत व्यय हो सके। बैठक मेें मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, अर्थसंख्याधिकारी डा0 मुकेश सिंह नेगी सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    सोमवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वीत्तीय वर्ष समाप्ति पर है,नैनीताल जिला प्रदेश में अव्वल रहे इस हेतु सभी योजनाओं में जितनी भी धनराशि अभी अवशेष रह गई है उसे प्रत्येक दशा में 10 मार्च से पूर्व व्यय करना सुनिश्चित करें। साथ ही बीस सूत्री कार्यक्रम में सभी मदों में ए श्रेणी रहे यह भी सुनिश्चित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं वह गुणवत्ता होने चाहिए इस हेतु अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन भी अवश्य करें। इसके अतिरिक्त जो भी सामग्री इस वर्ष विभाग में क्रय की गई है उसकी शतप्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उसका भौतिक सत्यापन भी अवश्य कर लिया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आगामी जिला योजना 2026-27  हेतु भी अभी से विभागीय प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं का चयन कर संरचना तैयार कर ली जाय, चालू कार्यों के साथ ही जनहित के मामलों को प्राथमिकता दी जाय।
*जिलाधिकारी  ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनपद को सभी योजनाओं में आवंटित धनराशि को प्रत्येक दशा में 10 मार्च तक व्यय कर लिया जाए*
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार विगत माहों में विभागों द्वारा बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति प्राप्त की है मार्च तक भी सभी विभाग ए श्रेणी बनाए रखें।जिलाधिकारी ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रमों के लिए जनपद के जिन विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किये गये है उन लक्ष्यों को इसी मांह पूर्ण करते हुए ए श्रेणी प्राप्त करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम अब अनुकूल हो रहा है जिन मोटर मार्गों  में हॉटमिक्स व डामरीकरण कार्य होना है शीघ्र ही उसे प्रारम्भ कर समय पर पूर्ण किया जाय, साथ ही जहॉं पर भी क्रेशबैरियर क्षतिग्रस्त हैं उन्हें भी शीघ्र बदला जाए।सभी अधिकारी सड़कों की लगातार निगरानी रखते हुए सुचारू आवागमन सुनिश्चित कराएं। 
जिलाधिकारी ने स्वच्छता के संबंध में भी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश जिला पंचायतीराज विभाग को दिए, उन्होंने जिला पंचायत को ग्रामीण कस्बों एवं क्षेत्रों सहित सड़क किनारे मुख्य मुख्य मार्गों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाते हुए नियमित कूड़ा उठाने एवं उसका सही निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने सभी नगर निकायों को भी। नियमित सफाई व्यवस्था के साथ ही लगातार यह अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिला अधिकारी ने जिले के सभी झीलों की सफाई के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इन सभी झीलों में जाल आदि माध्यम से पानी की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सैनिटोरियम के पास स्थित वन चौकी को कैंची भवाली बाईपास मार्ग पर नव निर्मित वन चौकी में शिफ्ट करने के निर्देश वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को दिए। 
बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दुग्ध विकास विभाग को दुग्ध समिति के प्राथमिक सदस्यों को अच्छी नश्ल के दुधारू गाय यूनिट शीघ्र उपलब्ध कराए जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले यह प्रयास किए जाए।
बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मांग आधारित लक्ष्य हैं प्रत्येक दशा में वह शत प्रतिशत पूर्ण होने चाहिए। इस हेतु जो भी तकनीकी अपनाई जानी है वह अपनाई जाय। प्रत्येक दशा में सभी मद ए श्रेणी में रहे। उन्होंने बाल विकास विभाग एवं पेयजल विभाग को जो वर्तमान में डी श्रेणी में हैं लक्ष्य पूर्ति कर ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए।
विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनकी थर्ड पार्टी सत्यापन कराते हुए अवशेष धनराशि की भी मांग शीघ्र कर ली जाय। ताकि 10 मार्च से पूर्व धनराशि शत प्रतिशत व्यय हो सके।
बैठक मेें मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, अर्थसंख्याधिकारी डा0 मुकेश सिंह नेगी सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    4 hrs ago
  • नैनीताल- नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिला जज को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था। ई-मेल में दोपहर 12:15 बजे धमाका होने की चेतावनी दी गई थी।तस्वीर में दिख रहे ई-मेल के अनुसार कोर्ट को उड़ाने की धमकी तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू करने का विरोध जताने के नाम पर दी गई है। मैसेज में लिखा है कि “EWS Reservation Implementation in Tamil Nadu by DMK Government” को रोका जाए, वरना दोपहर 12:15 बजे विस्फोट होगा। यानी धमकी देने वाला व्यक्ति/समूह इस नीति का विरोध जताने के लिए डर फैलाने की कोशिश कर रहा है। धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। एहतियातन पूरे कोर्ट कैंपस को खाली करा लिया गया। न्यायिक कार्यवाही अस्थायी रूप से रोक दी गई और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। कोर्ट परिसर के हर हिस्से की गहन तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। ई-मेल में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है। साइबर सेल की टीम ई-मेल के स्रोत और प्रेषक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन तलाशी अभियान जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
    1
    नैनीताल- नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिला जज को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था। ई-मेल में दोपहर 12:15 बजे धमाका होने की चेतावनी दी गई थी।तस्वीर में दिख रहे ई-मेल के अनुसार कोर्ट को उड़ाने की धमकी तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू करने का विरोध जताने के नाम पर दी गई है। मैसेज में लिखा है कि “EWS Reservation Implementation in Tamil Nadu by DMK Government” को रोका जाए, वरना दोपहर 12:15 बजे विस्फोट होगा। यानी धमकी देने वाला व्यक्ति/समूह इस नीति का विरोध जताने के लिए डर फैलाने की कोशिश कर रहा है।
धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। एहतियातन पूरे कोर्ट कैंपस को खाली करा लिया गया। न्यायिक कार्यवाही अस्थायी रूप से रोक दी गई और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। कोर्ट परिसर के हर हिस्से की गहन तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। ई-मेल में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है। साइबर सेल की टीम ई-मेल के स्रोत और प्रेषक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन तलाशी अभियान जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.