अमांपुर पुलिस का सट्टा कारोबार पर शिकंजा, दो सटोरिये गिरफ्तार अमांपुर पुलिस का सट्टा कारोबार पर शिकंजा, दो सटोरिये गिरफ्तार कासगंज। अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमांपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जखा रोड श्मशान घाट के पास से शमशुल निवासी इस्लामनगर और प्यारे मियां निवासी लोहियानगर, अमांपुर को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1,750 रुपये नकद, सट्टा पर्चा और एक पेन बरामद किया गया। दोनों के विरुद्ध थाना अमांपुर में सट्टा अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना एवं थाना अमांपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।
अमांपुर पुलिस का सट्टा कारोबार पर शिकंजा, दो सटोरिये गिरफ्तार अमांपुर पुलिस का सट्टा कारोबार पर शिकंजा, दो सटोरिये गिरफ्तार कासगंज। अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमांपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जखा रोड श्मशान घाट के पास से शमशुल निवासी इस्लामनगर और प्यारे मियां निवासी लोहियानगर, अमांपुर को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1,750 रुपये नकद, सट्टा पर्चा और एक पेन बरामद किया गया। दोनों के विरुद्ध थाना अमांपुर में सट्टा अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना एवं थाना अमांपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।
- निजी स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों का मोर्चा, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग निजी स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों का मोर्चा, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग कासगंज। जिले में निजी विद्यालयों की कथित मनमानी, शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के विरोध में संचालित "शिक्षा को लूट से मुक्त करो जन आंदोलन" के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सदर उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में पूर्व में गठित जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी विद्यालयों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले वर्ष अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर जिला प्रशासन ने निजी विद्यालयों में फीस, डोनेशन, अनावश्यक पुस्तकें, ड्रेस परिवर्तन सहित विभिन्न अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित की थी, लेकिन आज तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और न ही कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। इससे अभिभावकों में असंतोष व्याप्त है। आंदोलन की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। दोषी विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो। सभी विद्यालयों में NCERT आधारित पाठ्यक्रम का 100 प्रतिशत अनुपालन कराया जाए। डोनेशन एवं अन्य अवैध शुल्कों पर रोक लगाई जाए। प्रत्येक विद्यालय अपनी फीस संरचना सार्वजनिक करे। नियमों के अनुरूप ही फीस वृद्धि की जाए। ड्रेस में बार-बार बदलाव पर रोक लगाई जाए। ग्रीष्मकालीन अवकाश की फीस एवं शिक्षकों के वेतन को लेकर स्पष्ट व्यवस्था लागू की जाए। जिला स्तरीय प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाए। शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही (Accountability) सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में कहा गया कि आंदोलन का उद्देश्य किसी विद्यालय या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि जनपद के प्रत्येक विद्यार्थी को आर्थिक शोषण से मुक्त, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस दौरान हरवीर सिंह भारतीय, शील प्रिय विद्यार्थी, सोनू भंडारी, सुखवीर सिंह यादव, अरविंद माथुर, विकास पाठक, संकल्प पचौरी, अनुपम वार्ष्णेय, रोहतास यादव, शैलेंद्र यादव, महेंद्र सिंह राजपूत, निर्भय यादव, संदीप कुमार, शैलेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- थाना कासगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 01 अन्तर्जनपदीय पशु चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार । कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल, 01 अवैध तमंचा, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस व कासंगज में करीब ढाई दर्जन मुकदमें दर्ज है । घटना का विवरण –दिनांक 30/31-07-2026 की रात्रि में थाना कासगंज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा एक बदमाश के आने की सूचना प्राप्त हुई । पुलिस द्वारा नहर पटरी से ततारपुर को जाने वाले रास्ते पर पेड़ की आड़ लेकर बदमाश के आने का इन्तजार कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार के पास आने पर पुलिस पार्टी द्वारा टार्चों की रोशनी से उसको रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस पार्टी द्वारा जबाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें मोटर साइकिल सवार व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया । पुलिस पार्टी द्वारा सिखलाये हुए तरीके से घायल के पास जाकर देखा गया और जानकारी की गयी तो उनकी पहचान रफीक बंजारा पुत्र अहमद बंजारा निवासी नदरई थाना व जिला कासगंज के रूप में हुई । घायल अभियुक्त को उसके जीवन रक्षार्थ हेतु तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है । वर्तमान में उसकी स्थिति सामान्य है । अभियुक्त की जामातलाशी से मौके पर अवैध असलाह कारतूस व चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई है । उक्त घटित घटना के सम्बन्ध में थाना कासगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- में मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित 2.5 मीटर के बजाय 5 मीटर सड़क का काम दिया जा रहा है, सेवा में, खंड विकास अधिकारी (BDO) / जिला विकास अधिकारी / संबंधित अधिकारी विषय: स्वीकृत 5 मीटर सड़क के स्थान पर केवल 2.5 मीटर सड़क निर्माण किए जाने एवं अनियमितता की शिकायत। महोदय, सविनय निवेदन है कि हमारे ग्राम में मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत 5 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाना था, लेकिन ग्राम सेवक द्वारा केवल लगभग 2.5 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों एवं जॉब कार्ड धारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह कार्य स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका है। अतः आपसे निवेदन है कि उक्त निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा स्वीकृत मानकों के अनुसार 5 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। दिनांक: 31/07/2026 स्थान: Fatehpur Kalan भवदीय, नाम: Kapil Maurya पता: Lalpur Fatehpur Kalan Soron Kasganj मोबाइल: 89545244281
- कौन हैं कासगंज के पुलिस अधीक्षक? SP ओम प्रकाश सिंह | पूरी जानकारी इस वीडियो में1
- सहसवान की थाना मु जरिया में पेट्रोल Hp गए उसे पर गुंडागर्दी दिखाई जा रही है चौकी बीएल वर्मा का बताया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि यहां पर पब्लिक को पेट्रोल काम दिया जाता है पेट्रोल की शिकायत करने पर कहा जाता है कि पुलिस B L वर्मा के जूते चाटती है1
- जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ की नगर पालिका परिषद स्थित जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण एकल विंडो पर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के दौरान कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया, पीड़ित प्रदीप कुमार, पुत्र तित्रपाल सिंह, निवासी नगला डालचंद, गली नंबर-9, एटा चुंगी, क्वार्सी बाईपास, धनीपुर (अलीगढ़) ने जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप कि वह अपनी बेटी पायल तथा अपने भाई गजेंद्र के पुत्र एकांत का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका परिषद पहुंचा था। प्रदीप कुमार के अनुसार, एक आवेदन पत्र जोन संख्या-2 की खिड़की पर जमा किया गया, जहां आवेदन स्वीकार करने के नाम पर 100 रुपए लिए गए। वहीं दूसरे बच्चे का आवेदन जोन संख्या-1 की खिड़की पर जमा करने पर 150 रुपए वसूले गए। दोनों बच्चों का जन्म अलग - अलग अस्पतालों में होने के कारण उनके आवेदन अलग-अलग जोन में जमा हुए। पीड़ित का आरोप है, कि दोनों आवेदन पत्रों के नाम पर कुल 250 रुपए वसूले गए, जबकि उसकी जानकारी के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन एवं प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत निशुल्क होती है। पीड़ित ने मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की है।2
- बिल्सी में 7 हजार किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद, गोदाम सील बिल्सी में 7 हजार किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद, गोदाम सील तहसील प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 6 नमूने जांच के लिए भेजे बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में तहसील प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खैरी गांव स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 7 हजार किलोग्राम एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद हुई, जिसके बाद पूरे गोदाम को सील कर दिया गया। छापेमारी में नमकीन, बिस्किट, फ्रूट ड्रिंक, चावल, चॉकलेट और कॉर्न फ्लेक्स समेत कई खाद्य पदार्थ एक्सपायरी अवस्था में मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन खाद्य पदार्थों के छह नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम बरेली के केसरपुरा गांव निवासी इलसयार पुत्र चुन्नू खान ने करीब 15 दिन पहले किराये पर लिया था। प्रशासन को आशंका है कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री को दोबारा पैक कर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी.एल. यादव के अनुसार आरोपी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आप तक LIVE 24 NEWS – सच की खबर, सबसे पहले। हिन्दू मधुप राठी Atul Kumar Sharma अखिलेश यादव समाजवादी प्रचारक Deepak Chauhan Mamta Shakya Sudeep Kumar Singh Naresh Chandra Chandra Sen Maheshwari अतुल वार्ष्णेय अतुल कुमार सिंह #DMbadaun #SSPbadaun #एडीजी #ADGBareilly1