Shuru
Apke Nagar Ki App…
दूध उत्पादकों ने प्रशासन से दूध का 12₹ प्रति फेट रेट बढ़ाने की की मांग रखी किसानों का कहना है कि उनके दूध का भाव यदि ₹12 फिर प्रतिपेट नहीं बढ़ाया गया तो 13 9.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे इसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी दरअसल किसानों को बढ़ती महंगाई के कारण पशु आहार खरीदना महंगा पड़ रहा है जिसके कारण दूध के भाव बढ़ने की मांग उठ रही है देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ 24 की खबरें खबर को शेयर चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
BS Mandloi The News Today
दूध उत्पादकों ने प्रशासन से दूध का 12₹ प्रति फेट रेट बढ़ाने की की मांग रखी किसानों का कहना है कि उनके दूध का भाव यदि ₹12 फिर प्रतिपेट नहीं बढ़ाया गया तो 13 9.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे इसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी दरअसल किसानों को बढ़ती महंगाई के कारण पशु आहार खरीदना महंगा पड़ रहा है जिसके कारण दूध के भाव बढ़ने की मांग उठ रही है देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ 24 की खबरें खबर को शेयर चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुसनेर: जर्जर छत के नीचे भविष्य गढ़ रहे नौनिहाल, स्कूल भवन पर मंडरा रहा खतरा! जर्जर छत के नीचे भविष्य गढ़ रहे नोनिहाल, हादसे का मंडरा रहा खतरा! बोरखेड़ी लड़ा में बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल, लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रहा स्कूल भवन सुसनेर। ग्राम बोरखेड़ी लड़ा स्थित शासकीय स्कूल भवन की छत जर्जर हालत में होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे सामने आई ये तस्वीरे स्कूल भवन की हालत बया कर रही है। इसको लेकर बच्चों और अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल की छत लंबे समय से खराब है और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त नजर आती है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और भवन की स्थिति खराब होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।1
- आस्था और भक्ति का चमत्कार हनुमान मंदिर में उमड़ रहे भक्त आमलारोड मे हनुमान मंदिर में बुजुर्ग के हाथ फेरने ओर धुनी की परिक्रमा भभूत खाने मात्र से असाध्य रोग,दर्द मिट रहा हे ।जहां दूर दुबई लोग आ रहे हे ।जहां हर मंगलवार शनिवार को1
- संगठन में ही शक्ति, किसानों को जागृत एवं एकजुट करना समय की आवश्यकता : राधेश्याम गुर्जर बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के 175 गांवों तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी जोड़ने । रायपुर । भारतीय किसान संघ तह बकानी की मासिक बैठक एवं वन विहार कार्यक्रम झरमोड़ी स्थित महादेव मंदिर की धर्मशाला में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, आगामी सदस्यता अभियान, किसान सम्मेलन, बलराम जयंती एवं महिला किसान सम्मेलन सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में चित्तौड़ प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख किशन पाटीदार, संभाग सह मंत्री मुकेश मेहर, संभाग कार्यालय मंत्री मनोहर लाल दांगी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, बकानी तह प्रभारी मनोहर सिंह चौहान, तह अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तह मंत्री नानूराम लोधा एवं तह प्रचार प्रमुख बालचंद कुशवाह सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रभारी अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करेंगे तथा 1 जनवरी को सदस्यता अभियान को संपन्न करवाया जाएगा। इस बार सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 175 गांवों तक भारतीय किसान संघ की पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रभारियों को सक्रिय रूप से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने, संगठन की गतिविधियों से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। तीन वर्ष के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त बैठक में बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों में आगामी तीन वर्षों के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वे तीन वर्षों तक अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम आयोजित करवाने, ग्राम समितियों को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। बैठक में आगामी 16 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में बकानी तहसील से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम समिति में बलराम जयंती मनाने तथा 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित महिला किसान सम्मेलन में झालावाड़ जिले से अधिक से अधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन में ही शक्ति, किसान को जागृत एवं एकजुट करना जरूरी : राधेश्याम गुर्जर बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि किसान संगठन से जुड़े, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। यदि किसान को सशक्त और मजबूत बनाना है तो किसानों को जागृत करते हुए उन्हें एकजुट करना होगा। उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे महत्वपूर्ण चीज खाद्यान्न है और किसान धरती का सीना चीरकर अन्न उगाता है। किसान के मन में हमेशा यह भाव रहता है कि मेरे देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। इसी भावना को लेकर किसान प्रतिदिन खेती में नए-नए नवाचार करते हुए मेहनत कर रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन में बैठे लोगों द्वारा किसानों की समस्याओं और उनकी चिंता पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाना दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि किसान की समस्याओं के समाधान और उसके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए किसानों का संगठित होना आवश्यक है। ग्राम पंचायत प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और भारतीय किसान संघ के संगठन को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा बकानी तहसील के प्रत्येक गांव में संगठन की मजबूत ग्राम समिति खड़ी करने का संकल्प लिया।2
- लोधिया कुंड में फिर दर्दनाक हादसा | भाई-बहन की डूबने से मौत | सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इंदौर के महू स्थित लोधिया कुंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। परिवार के साथ घूमने पहुंचे चचेरे भाई-बहन अंजलि चौहान और अजीत सिंह चौहान की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। रिपोर्टों के मुताबिक 23 वर्षीय अंजलि का पैर फिसलने के बाद वह कुंड में जा गिरीं। उन्हें बचाने के लिए अजीत सिंह चौहान पानी में उतरे, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, जिसके बाद सिमरोल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। � Naidunia +1 मृतकों की पहचान अजीत सिंह चौहान, निवासी गौरी नगर, इंदौर और अंजलि चौहान, निवासी वीणा नगर, सुखलिया, इंदौर के रूप में हुई है। � Naidunia लेकिन इस हादसे के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है—क्या लोधिया कुंड जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर हादसे रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है? जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान महू तहसील के कई पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद लोधिया कुंड में हादसा हुआ है। � Indore District जुलाई 2026 में भी लोधिया कुंड में एक नाबालिग की डूबने से मौत की खबर सामने आई थी। � Amar Ujala अब सवाल है—क्या सिर्फ हादसे के बाद रेस्क्यू और पोस्टमार्टम ही प्रशासन की जिम्मेदारी है? क्या संवेदनशील स्थानों पर पहले से चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, निगरानी और आपातकालीन बचाव व्यवस्था नहीं होनी चाहिए? BH STATE 36 NEWS पर देखिए इंदौर और मध्यप्रदेश की हर बड़ी खबर।1
- नातरा. के नाम पर 12 लख रुपए की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार *नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार* {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षकअमित तोलानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कालीपीठ पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने एवं राशि नहीं देने पर फसल को नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों देवी सिंह पिताकुवानसिह, पाचू लाल पिता बापू लाल, कुवानसिह. पिताबापूलाल, निवासी. ग्राम धनवास को धारा 182 /2026.308(5).324(4).3(5)BNS गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा गया है घटना का विवरण :- दिनांक 17.08.2026 को फरियादी फूलसिंह पिता घीसालाल तंवर, उम्र 60 वर्ष द्वारा थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व ग्राम धनवास में देवसिंह पिता कुवान से हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पुत्री अपने मायके आ गई। इसके बाद आरोपीगण देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर, कुवान पिता बापूलाल तंवर एवं पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। राशि नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के गांव के ही प्रभुलाल पिता काशीराम तंवर की मक्का की फसल काटकर नुकसान किया गया तथा धमकी दी गई कि झगड़े की राशि नहीं देने पर इसी प्रकार गांव में नुकसान करते रहेंगे एवं किसी को जान से मार देंगे।1
- मोहन बड़ोदिया पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज कर 7.5 लीटर कच्ची शराब जब्त और 5 ड्रम महुआ लहान नष्ट मोहन बड़ोदिया - शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सोमवार शाम को निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। साथ ही खेत में बनी टपरियों में रखे 5 ड्रम महुआ लहान को नष्ट किया गया। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने निपानिया कंजर डेरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रामपति उम्र 58 वर्ष के कब्जे से 3 लीटर तथा पवित्रा बाई उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 4.5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा,उनि गोविंद प्रसाद चौबे, सउनि लाखन सिंह राजपूत, सउनि विजय सिंह, प्रआर. जगदीश दांगी, आर. सुरेश राठोर, आर. सोनू यादव, आर. राहुल जाट, आर. सोनू यादव, आर. कपील यादव, आर.चा. विष्णु दांगी, म.आर.राधिक राजपूत की मुख्य भूमिका रही।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ दर्शकों अब ग्रामीण क्षेत्र में भी 25 दिन में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होगा आपको बताते हैं सरकार का अहम फैसला है कि अब शारीरिक क्षेत्र की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी एलपीजी सिलेंडर 25 दिन में मिलेगा1
- सुसनेर: पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिए नामांकन फार्म, नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर शुरू हुई नाम निर्देशन प्रक्रिया सुसनेर में नगर परिषद में अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर डग रोड स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में आज मंगलवार से नाम निर्देशन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन दोपहर डेढ बजे कांग्रेस कार्यकर्ता दिपक राठौर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन खान ने नामांकन फार्म प्राप्त किए। शहर में चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस और भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए किन चेहरों पर दांव लगाया जाता है।1
- राजगढ़ में झगड़े के 12 लाख रु मांगने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल *नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 12 लाख रुपये की का रहे मांग वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस लगातार प्रयास कर रही हे लेकिन रुक नहीं रहा है ये समाज के लिए एक कलंक हे। राजगढ़ में कालीपीठ पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने एवं राशि नहीं देने पर फसल को नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया हे फरियादी फूलसिंह पिता घीसालाल तंवर, उम्र 60 वर्ष द्वारा थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व ग्राम धनवास में देवसिंह पिता कुवान से हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पुत्री अपने मायके आ गई। इसके बाद आरोपीगण देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर, कुवान पिता बापूलाल तंवर एवं पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। राशि नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के गांव के ही प्रभुलाल पिता काशीराम तंवर की मक्का की फसल काटकर नुकसान किया गया तथा धमकी दी गई कि झगड़े की राशि नहीं देने पर इसी प्रकार गांव में नुकसान करते रहेंगे एवं किसी को जान से मार देंगे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र अजनारे के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय राजगढ़ में पेश किया जहां से जेल वारंट जारी होने पर तीनों आरोपियों को जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया। प्रकरण में आरोपी देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर – निवासी ग्राम धनवासकला, कुवान पिता बापूलाल तंवर – निवासी ग्राम धनवासकला,पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर – निवासी ग्राम कोयला को गिरफ्तार कर जेल भेजा।1