Shuru
Apke Nagar Ki App…
आस्था और भक्ति का चमत्कार हनुमान मंदिर में उमड़ रहे भक्त आमलारोड मे हनुमान मंदिर में बुजुर्ग के हाथ फेरने ओर धुनी की परिक्रमा भभूत खाने मात्र से असाध्य रोग,दर्द मिट रहा हे ।जहां दूर दुबई लोग आ रहे हे ।जहां हर मंगलवार शनिवार को
Jagdish nagar
आस्था और भक्ति का चमत्कार हनुमान मंदिर में उमड़ रहे भक्त आमलारोड मे हनुमान मंदिर में बुजुर्ग के हाथ फेरने ओर धुनी की परिक्रमा भभूत खाने मात्र से असाध्य रोग,दर्द मिट रहा हे ।जहां दूर दुबई लोग आ रहे हे ।जहां हर मंगलवार शनिवार को
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आस्था और भक्ति का चमत्कार हनुमान मंदिर में उमड़ रहे भक्त आमलारोड मे हनुमान मंदिर में बुजुर्ग के हाथ फेरने ओर धुनी की परिक्रमा भभूत खाने मात्र से असाध्य रोग,दर्द मिट रहा हे ।जहां दूर दुबई लोग आ रहे हे ।जहां हर मंगलवार शनिवार को1
- नातरा. के नाम पर 12 लख रुपए की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार *नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार* {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षकअमित तोलानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कालीपीठ पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने एवं राशि नहीं देने पर फसल को नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों देवी सिंह पिताकुवानसिह, पाचू लाल पिता बापू लाल, कुवानसिह. पिताबापूलाल, निवासी. ग्राम धनवास को धारा 182 /2026.308(5).324(4).3(5)BNS गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा गया है घटना का विवरण :- दिनांक 17.08.2026 को फरियादी फूलसिंह पिता घीसालाल तंवर, उम्र 60 वर्ष द्वारा थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व ग्राम धनवास में देवसिंह पिता कुवान से हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पुत्री अपने मायके आ गई। इसके बाद आरोपीगण देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर, कुवान पिता बापूलाल तंवर एवं पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। राशि नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के गांव के ही प्रभुलाल पिता काशीराम तंवर की मक्का की फसल काटकर नुकसान किया गया तथा धमकी दी गई कि झगड़े की राशि नहीं देने पर इसी प्रकार गांव में नुकसान करते रहेंगे एवं किसी को जान से मार देंगे।1
- दूध उत्पादकों ने प्रशासन से दूध का 12₹ प्रति फेट रेट बढ़ाने की की मांग रखी किसानों का कहना है कि उनके दूध का भाव यदि ₹12 फिर प्रतिपेट नहीं बढ़ाया गया तो 13 9.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे इसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी दरअसल किसानों को बढ़ती महंगाई के कारण पशु आहार खरीदना महंगा पड़ रहा है जिसके कारण दूध के भाव बढ़ने की मांग उठ रही है देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ 24 की खबरें खबर को शेयर चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले1
- *SDM के आश्वासन के बाद भारतीय किसान संघ का धरना 8 वें दिन समाप्त।* *संदीप गेहलोत* *IND24 TV* *संवाददाता कालापीपल*1
- मोहन बड़ोदिया पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज कर 7.5 लीटर कच्ची शराब जब्त और 5 ड्रम महुआ लहान नष्ट मोहन बड़ोदिया - शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सोमवार शाम को निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। साथ ही खेत में बनी टपरियों में रखे 5 ड्रम महुआ लहान को नष्ट किया गया। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने निपानिया कंजर डेरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रामपति उम्र 58 वर्ष के कब्जे से 3 लीटर तथा पवित्रा बाई उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 4.5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा,उनि गोविंद प्रसाद चौबे, सउनि लाखन सिंह राजपूत, सउनि विजय सिंह, प्रआर. जगदीश दांगी, आर. सुरेश राठोर, आर. सोनू यादव, आर. राहुल जाट, आर. सोनू यादव, आर. कपील यादव, आर.चा. विष्णु दांगी, म.आर.राधिक राजपूत की मुख्य भूमिका रही।1
- बारिश में तालाब बन जाता है पनवाड़ी का रेलवे अंडरब्रिज, जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण बारिश में तालाब बन जाता है पनवाड़ी का रेलवे अंडरब्रिज, जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण फोटो-08एसजेआर-07- इस तरह परेशानी उठानी पड़ती है। शाजापुर। जिले के ग्राम पनवाड़ी स्थित रेलवे अंडरब्रिज इन दिनों ग्रामीणों के लिए सुविधा के बजाय बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। बारिश का मौसम शुरू होते ही यह अंडरब्रिज पानी से लबालब भर जाता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से अपने वाहनों को जोखिम में डालकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अंडरब्रिज में पानी भर जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है। स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गहरे पानी और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहनों के फिसलने और बंद होने का डर हमेशा बना रहता है, जो किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल हर साल बारिश में उत्पन्न होने वाली इस स्थिति ने रेलवे विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर हर बारिश में होने वाले इस जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब किया जाएगा? क्या प्रशासन और जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए। अंडरब्रिज में जल निकासी की उचित और स्थायी व्यवस्था जल्द से जल्द करवाई जाए।3
- राजगढ़ में झगड़े के 12 लाख रु मांगने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल *नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 12 लाख रुपये की का रहे मांग वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस लगातार प्रयास कर रही हे लेकिन रुक नहीं रहा है ये समाज के लिए एक कलंक हे। राजगढ़ में कालीपीठ पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने एवं राशि नहीं देने पर फसल को नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया हे फरियादी फूलसिंह पिता घीसालाल तंवर, उम्र 60 वर्ष द्वारा थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व ग्राम धनवास में देवसिंह पिता कुवान से हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पुत्री अपने मायके आ गई। इसके बाद आरोपीगण देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर, कुवान पिता बापूलाल तंवर एवं पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। राशि नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के गांव के ही प्रभुलाल पिता काशीराम तंवर की मक्का की फसल काटकर नुकसान किया गया तथा धमकी दी गई कि झगड़े की राशि नहीं देने पर इसी प्रकार गांव में नुकसान करते रहेंगे एवं किसी को जान से मार देंगे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र अजनारे के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय राजगढ़ में पेश किया जहां से जेल वारंट जारी होने पर तीनों आरोपियों को जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया। प्रकरण में आरोपी देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर – निवासी ग्राम धनवासकला, कुवान पिता बापूलाल तंवर – निवासी ग्राम धनवासकला,पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर – निवासी ग्राम कोयला को गिरफ्तार कर जेल भेजा।1
- सागर में जहरीली शराब से 15 मौतों के बाद शुजालपुर में आबकारी गोदाम की जांच, स्टॉक खंगाला1