Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर में जहरीली शराब से 15 मौतों के बाद शुजालपुर में आबकारी गोदाम की जांच, स्टॉक खंगाला
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सागर में जहरीली शराब से 15 मौतों के बाद शुजालपुर में आबकारी गोदाम की जांच, स्टॉक खंगाला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कालापीपल थाना प्रभारी एसआई रवि भंडारी बने इंस्पेक्टर, PHQ भोपाल से आदेश जारी।1
- कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी बने निरीक्षक, दी बधाई 🚔🇮🇳 उप निरीक्षक के रूप में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के बाद अब रवि भंडारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। बेरछा से लेकर कालापीपल तक कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में निभाई जिम्मेदारी के बाद मिली यह पदोन्नति उनके सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई जिम्मेदारी, नई भूमिका और नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 💐 #RaviBhandari #Kalapipal #KalapipalPolice #PolicePromotion #Inspector #MPPolice #MadhyaPradeshPolice #PoliceDepartment #Berchha #LawAndOrder #CrimeControl #KalapipalNews #Shajapur #BreakingNews #MPNews1
- शाही सवारी का कई मंचों से हुआ स्वागत, हजारों श्रद्धालु रहे शामिल बाबा महाकाल ने जाना प्रजा का हाल-चाल तलेन भादो मास के दूसरे सोमवार को महाकाल बाबा की राजशी शाही सवारी धूमधाम एवं शाही ठाठ-बाट के साथ नगर में निकाली गई। सुबह 11 देवलछतरी शिवालय मंदिर से प्रारंभ हुई शाही सवारी में ढोल, डीजे, ताशा पार्टी और बैंड की धुनों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां व अखाड़े शामिल रहे। बाबा अमरनाथ बर्फानी, श्री हनुमान जी महाराज,,भगवान भोलेनाथ, माता महाकाली, मिकी माउस ,प्रहलाद नरसिंह भगवान की झांकियां व बने पात्र आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बाबा की पालकी भी शाही सवारी में शामिल रही। बाबा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। घरों की छतें और गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। पूरा नगर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा।बाबा के स्वागत के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। नगर सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शाही सवारी में शामिल हुए। शाही सवारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा।राजशी शाही सवारी देवल छतरी मंदिर से निकलकर मंडलोई पुरा, चौधरी पुरा, गांधी चौक, नरसिंह चौराहा, इकलेरा चौराहा, संजय कॉलोनी, सारंगपुर नाका होते हुए पुनः देवल छतरी पहुंची। जहां पर कार्यक्रम में शामिल अखाड़े उस्तादों,झांकियां के कलाकारों , व कार्यक्रम के दौरान स्टाल व सेवा प्रदान करने वाले लोगों का स्वागत और सम्मान किया गया। तत्पश्चात महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर शाही सवारी का समापन किया गया। जगह जगह कई मंचों से हुआ शाही सवारी का स्वागत राजशी शाही सवारी का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर में कई जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर , चाय केले ,पोहे ,खीर एवं जलपान की व्यवस्था की गई। शाही सवारी का स्वागत , श्री बजरंग व्यायामशाला चौधरी पुरा, श्री कृष्णा जन्मोत्सव समिति यादव अहीर समाज, नगर परिषद , श्री श्याम मित्र मंडल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्री कैलाश सेन परिवार द्वारा किया गया। अखाड़े के उस्तादों में दिखाएं हैरतंगेज करतब राजशी शाही सवारी में शामिल श्री वीर शिवाजी व्यायाम शाला वीरांगना वाहिनी खिलचीपुर, श्री बजरंग अखाड़ा कुशवाहा समाज ब्यावरा,श्री बलवीर व्यायाम शाला तलेन, श्री योग कला व्यायाम शाला हनुमानपुरा तलेन ने के उस्तादों ने एक से बढ़कर करतब दिखाये। वही वीरांगना वाहिनी की लड़कियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाये। वही श्री योग कला व्यायाम शाला के मलखंब चढ़कर एक से बढ़कर एक करतब दिखाये।1
- राजगढ़ की ऐसी पंचायत जिसका विकास देख अधिकारी नेताओं ने की सराहना *ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम ने प्रस्तुत किया विकास का नया मॉडल* *मूलभूत संरचनाओं के विकास से साकार हो रहा “स्मार्ट विलेज”* *सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय पहल* *विकास कार्यों को मिला जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का प्रोत्साहन* *राजगढ़ 07 सितम्बर, 2026* ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम द्वारा किए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों एवं मूलभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण की क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री रोडमल नागर एवं विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर सराहना की जा चुकी है। पंचायत द्वारा अपनाए गए विकास के इस मॉडल को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने और अधिक गति प्रदान की है। जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम द्वारा ग्राम के सर्वांगीण विकास की दिशा में अनेक मूलभूत संरचनाओं के विकास एवं निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्राम की आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। पंचायत द्वारा विकास को केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रखते हुए आमजन की आवश्यकता और समस्या को केंद्र में रखकर कार्य किए गए हैं। छोटी से छोटी समस्या का समाधान करने से लेकर ग्राम की बड़ी एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई। *मजबूत हुई ग्राम की मूलभूत संरचनाएँ* सड़क एवं आवागमन :- ग्राम में आवश्यकतानुसार सड़क एवं आवागमन से संबंधित विकास कार्य पूर्ण किए गए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली। नाली एवं जल निकासी :- जलभराव एवं जल निकासी की समस्याओं को दूर करने के लिए नाली निर्माण एवं ड्रेनेज संबंधी कार्य पूर्ण किए गए। पेयजल व्यवस्था :- ग्रामवासियों की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था से संबंधित कार्यों को सुदृढ़ किया गया। प्रकाश व्यवस्था :- ग्राम की गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया, जिससे रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा एवं सुरक्षा बढ़ी। स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्थल :- स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम की दिशा में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास/सुधार के कार्य किए गए। जल संरक्षण एवं पर्यावरण :- जल संरक्षण एवं ग्राम के पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक विकास कार्य किए गए, जिससे भविष्य के लिए संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिला। ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम के सरपंच के मनोबल, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विकास के प्रति समर्पण ने ग्राम के विकास को एक नई दिशा प्रदान की। ग्राम की आवश्यकताओं को समझते हुए मूलभूत संरचनाओं के विकास का जो संकल्प लिया गया, उसे धरातल पर साकार करने के लिए उनके सुपुत्र इंजीनियर द्वारा अथक प्रयास किए गए। तकनीकी समझ, निरंतर प्रयास एवं विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप ग्राम में अनेक मूलभूत संरचनाओं के विकास कार्य पूर्ण हुए और विकास का यह मॉडल आकार ले सका। साथ ही क्षेत्रिय विधायक श्री मोहन शर्मा का भी ग्राम पंचायत को समय-समय पर विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन एवं योगदान से पंचायत को विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। “संकल्प जब इच्छाशक्ति से जुड़ता है और उसे धरातल पर उतारने का अथक प्रयास होता है, तब विकास एक मॉडल का रूप लेता है।” ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम में किए गए मूलभूत संरचनाओं के विकास कार्यों एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों से प्रेरणा लेकर जनपद की अन्य ग्राम पंचायतें भी विकास के इस मॉडल को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास एवं जनभागीदारी के साथ पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही हैं। पीपल्याबीरम का यह मॉडल अब केवल एक ग्राम पंचायत तक सीमित न रहकर अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का माध्यम बन रहा है।1
- अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* *अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* शाजापुर जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध शराब जब्त करने के साथ-साथ अवैध रूप से शराब निर्माण के लिए तैयार महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। *अभियान के दौरान जिले में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई।* थाना-वार कार्रवाई का विवरण थाना कोतवाली द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,320, जब्त की गई। थाना मक्सी द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,860, जब्त की गई। थाना बेरछा द्वारा 04 प्रकरण दर्ज कर 09 लीटर कच्ची शराब एवं 16 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹2,300, जब्त की गई। थाना शुजालपुर सिटी द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 36 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹3,240, जब्त की गई। थाना अकोदिया द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 18 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹1,440, जब्त की गई। थाना मोहन बड़ोदिया द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश एवं महुआ लहान नष्ट करने की कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना मक्सी, थाना बेरछा, थाना मोहन बड़ोदिया एवं अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विभिन्न कंजर डेरों पर संयुक्त रूप से दबिश दी गई। पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के कंजर डेरों सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य स्थानों पर सघन तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए कुल 10 ड्रम महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई के दौरान निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर रामपति पति अंतर सिंह कंजर, उम्र 58 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा एवं पवित्रा बाई पति रमेश कंजर, उम्र 45 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा के कब्जे से पृथक-पृथक 03 लीटर एवं 4.5 लीटर, कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही आरोपियों के खेत पर बनी टापरियों में रखे 10 ड्रम, जिनमें महुआ लहान भरी हुई थी, को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए। समग्र कार्रवाई इस प्रकार दिनांक 07.09.2026 को शाजापुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर कुल 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट किया गया। शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शाजापुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, विक्रय अथवा संग्रहण होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- मध्य प्रदेश का खो खो खिलाड़ी समुद्र में लापता उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे खिलाड़ी के घर उड़ीसा के पुरी में समुद्र में लापता हुए खो खो खिलाड़ी के घर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिजनों से चर्चा कर हर संभव सरकार की तरफ से दिलाया मदद का भरोसा1
- बीरम पिपलिया पंचायत बनी विकासबका रोल माडल ,विकास देख अधिकारी नेताओं ने कहा वाह ,, *ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम ने प्रस्तुत किया विकास का नया मॉडल* *मूलभूत संरचनाओं के विकास से साकार हो रहा “स्मार्ट विलेज”* *सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय पहल* *विकास कार्यों को मिला जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का प्रोत्साहन* *राजगढ़ 07 सितम्बर, 2026* ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम द्वारा किए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों एवं मूलभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण की क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री रोडमल नागर एवं विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर सराहना की जा चुकी है। पंचायत द्वारा अपनाए गए विकास के इस मॉडल को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने और अधिक गति प्रदान की है। जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम द्वारा ग्राम के सर्वांगीण विकास की दिशा में अनेक मूलभूत संरचनाओं के विकास एवं निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्राम की आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। पंचायत द्वारा विकास को केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रखते हुए आमजन की आवश्यकता और समस्या को केंद्र में रखकर कार्य किए गए हैं। छोटी से छोटी समस्या का समाधान करने से लेकर ग्राम की बड़ी एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई। *मजबूत हुई ग्राम की मूलभूत संरचनाएँ* सड़क एवं आवागमन :- ग्राम में आवश्यकतानुसार सड़क एवं आवागमन से संबंधित विकास कार्य पूर्ण किए गए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली। नाली एवं जल निकासी :- जलभराव एवं जल निकासी की समस्याओं को दूर करने के लिए नाली निर्माण एवं ड्रेनेज संबंधी कार्य पूर्ण किए गए। पेयजल व्यवस्था :- ग्रामवासियों की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था से संबंधित कार्यों को सुदृढ़ किया गया। प्रकाश व्यवस्था :- ग्राम की गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया, जिससे रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा एवं सुरक्षा बढ़ी। स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्थल :- स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम की दिशा में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास/सुधार के कार्य किए गए। जल संरक्षण एवं पर्यावरण :- जल संरक्षण एवं ग्राम के पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक विकास कार्य किए गए, जिससे भविष्य के लिए संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिला। ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम के सरपंच के मनोबल, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विकास के प्रति समर्पण ने ग्राम के विकास को एक नई दिशा प्रदान की। ग्राम की आवश्यकताओं को समझते हुए मूलभूत संरचनाओं के विकास का जो संकल्प लिया गया, उसे धरातल पर साकार करने के लिए उनके सुपुत्र इंजीनियर द्वारा अथक प्रयास किए गए। तकनीकी समझ, निरंतर प्रयास एवं विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप ग्राम में अनेक मूलभूत संरचनाओं के विकास कार्य पूर्ण हुए और विकास का यह मॉडल आकार ले सका। साथ ही क्षेत्रिय विधायक श्री मोहन शर्मा का भी ग्राम पंचायत को समय-समय पर विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन एवं योगदान से पंचायत को विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। “संकल्प जब इच्छाशक्ति से जुड़ता है और उसे धरातल पर उतारने का अथक प्रयास होता है, तब विकास एक मॉडल का रूप लेता है।” ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम में किए गए मूलभूत संरचनाओं के विकास कार्यों एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों से प्रेरणा लेकर जनपद की अन्य ग्राम पंचायतें भी विकास के इस मॉडल को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास एवं जनभागीदारी के साथ पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही हैं। पीपल्याबीरम का यह मॉडल अब केवल एक ग्राम पंचायत तक सीमित न रहकर अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का माध्यम बन रहा है।1
- सागर में जहरीली शराब से 15 मौतों के बाद शुजालपुर में आबकारी गोदाम की जांच, स्टॉक खंगाला1