Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में तबाही के भयानक मंज़र देखिए कि कैसे बाढ़ ने सैलाब ने ग्लेशियर ने तबाह कर दिया।
Maulana Chand Miyan alvi barkati
नेपाल में तबाही के भयानक मंज़र देखिए कि कैसे बाढ़ ने सैलाब ने ग्लेशियर ने तबाह कर दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नेपाल में तबाही के भयानक मंज़र देखिए कि कैसे बाढ़ ने सैलाब ने ग्लेशियर ने तबाह कर दिया।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की जानकारी, एआरटीओ ने दिए सुरक्षा और सम्मान के निर्देश रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की जानकारी, एआरटीओ ने दिए सुरक्षा और सम्मान के निर्देश कासगंज। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत रोडवेज बस स्टैंड कासगंज में महिला यात्रियों को सरकार द्वारा घोषित निःशुल्क बस यात्रा के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को यात्रा सुविधा एवं परिवहन निगम की व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। एआरटीओ आरपी मिश्र ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालक एवं परिचालकों को निर्देशित किया कि रक्षाबंधन के दौरान महिला यात्रियों के साथ अच्छा एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित और सम्मान के साथ उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। एआरटीओ ने चालक-परिचालकों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।2
- पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, कासगंज में एआरटीओ ने किया निरीक्षण1
- शानो-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, हुजूर की आमद पर गूंजा कस्बा सिढ़पुरा पटियाली। तहसील पटियाली के कस्बा सिढ़पुरा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़े ही हर्षोल्लास और शानो-शौकत के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में कस्बा सिढ़पुरा सहित क्षेत्र के हजारों अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जुलूस-ए-मुहम्मदी का आगाज करतला रोड स्थित इस्लामनगर मस्जिद से हुआ। पूर्व विधायक जीनत खान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता, सहावर चेयरमैन नाशी खान, कमेटी अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन और उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस में अरबियन लिबास में घोड़ों पर सवार युवक और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। युवा हुजूर की शान में नारे बुलंद कर रहे थे, वहीं साउंड सिस्टम पर नात-ए-पाक पेश की जा रही थीं। नातों को सुनकर अकीदतमंद उत्साह से ‘हुजूर की आमद मरहबा’ के नारे लगाते नजर आए। जुलूस-ए-मुहम्मदी करतला रोड से शुरू होकर दुर्गा मंदिर मार्ग, अर्चना भवन और रहमानी मस्जिद होते हुए करतला रोड स्थित चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कमेटी अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन एवं उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने बताया कि जुलूस में 121 फीट का तिरंगा, पांच बैंड, चार डीजे, 25 झांकियां, 20 घोड़े और 10 ऊंट शामिल रहे। इनकी भव्य सजावट और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार और थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक पुलिस बल के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान जुलूस-ए-मुहम्मदी कमेटी के अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन, उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी, निजाम खान, डॉ. वाहिद अली, मुफीद अहमद, सानू सैफी, समीर, आरिफ, सादाब सिद्दीकी, फरीद बाबा, मोहम्मद इस्राइल सहित अन्य लोगों ने जुलूस की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।4
- बरेली क्लब मेला ग्राउंड में रक्षाबंधन समारोह के दौरान भगदड़ की खबर, मौतों के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं ब्रेकिंग न्यूज़: बरेली क्लब मेला ग्राउंड में रक्षाबंधन समारोह के दौरान भगदड़ की खबर, मौतों के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं बरेली। बरेली क्लब मेला ग्राउंड में मेयर उमेश गौतम के रक्षाबंधन समारोह के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ की खबर सामने आई है। घटना के बाद मौके के वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों और वायरल वीडियो के आधार पर 2 बच्चों और एक महिला की मौत का दावा किया जा रहा है, हालांकि इन मौतों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। घटना के बाद भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की तैयारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घटना में कितने लोग घायल हुए हैं और मौतों के दावों की वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। प्रशासन और पुलिस की ओर से पुष्टि होने के बाद ही मृतकों और घायलों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। आप तक 24 लाइव न्यूज #Bareilly #BareillyBreaking #RakshaBandhan #BreakingNews #UPNews1
- मंत्री ने DM को 17 बार फोन किया, एक बार भी नहीं उठा फोन! एटा में बेबी रानी मौर्य भड़कीं, बुके लेने से भी किया इनकार एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और जिलाधिकारी अरविंद सिंह के बीच कथित तौर पर फोन कॉल को लेकर विवाद सामने आया। मंत्री ने मंच से कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए डीएम को 17 बार फोन किया, लेकिन एक बार भी कॉल रिसीव नहीं हुई और न ही कॉल बैक किया गया। मंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक मंत्री का फोन नहीं उठाया जा रहा है तो आम जनता की शिकायतों का क्या हाल होता होगा? उन्होंने इस रवैये पर नाराजगी जाहिर की और कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात भी कही। मामला यहीं नहीं रुका। कार्यक्रम के दौरान जब डीएम अरविंद सिंह ने मंत्री को बुके देने की कोशिश की तो बेबी रानी मौर्य ने बुके लेने से इनकार कर दिया। इसके अलावा मंत्री ने कार्यक्रम में प्रोटोकॉल और स्वागत की व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, 17 कॉल रिसीव न किए जाने की बात मंत्री के आरोप/बयान के आधार पर सामने आई है; डीएम की ओर से इस पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है। वीडियो में देखिए—मंत्री ने डीएम के सामने क्या-क्या कहा? #Etah #EtahNews #एटा #UttarPradesh #UPNews #BabyRaniMaurya #बेबीराानीमौर्य #UPPolitics #YogiAdityanath #BJP #BreakingNews #LatestNews #ViralVideo #ViralNews #UttarPradeshNews1
- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भूपेंद्र घायल गंगीरी। थाना क्षेत्र के बिलोना भट्ठा के पास गुरुवार को ओवरलोड बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार भूपेंद्र पुत्र रामनिवास को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंस गई और भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नगला कल्लू निवासी भूपेंद्र अपनी बहन के घर नगला इंद्रा चावल देने बाइक से जा रहे थे। बिलोना भट्ठा के पास ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा हो गया।1
- कासगंज जिले के गंजडुंडवारा के पास ग्राम पछपोखरा में सड़क की जरजर हालत देखिए।1