जमालपुर रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया औचक निरीक्षण अगले महीने शुरू होगा एफओबी का काम, होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें मालदा रेलमंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक शिव कुमार प्रसाद गुरुवार को विशेष निरीक्षण यान से जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे की परिचालन सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और कर्मचारी कल्याण से जुड़ी योजनाओं का गहन जायजा लिया। ए डीआरएम ने यार्ड स्थित दुर्घटना राहत वैन और चिकित्सा राहत वैन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों और कल-पुर्जों की कार्यक्षमता को स्वयं जांचा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन वाहनों को हमेशा ' अपडेट मोड में रखें। एडीआरएम ने कहा, किसी भी रेल दुर्घटना के समय राहत पहुंचाने में इन वाहनों की महत्ता सबसे अधिक होती है। इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 6 महीने में पूरे होंगे शेष कार्य: पत्रकारों से वार्ता करते हुए एडीआरएम ने जमालपुर स्टेशन के पुनर्विकास पर बड़ी जानकारी साझा की। कहा, अगले महीने से जमालपुर स्टेशन पर नए एफओबी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने फिर एक बार नईडेडलाइन देते हुए कहा, अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सभी शेष कार्यों को अगले 6 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा , तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम भी तेज गति से चल रहा है, जिसे जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। होली पर यात्रियों को मिलेगी राहत: होली के दौरान होने वाली भीड़ और कन्फर्म टिकटों की किल्लत पर एडीआरएम ने यात्रियों को आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि पूर्व रेलवे द्वारा कई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है। इसके अलावा अन्य रेलमंडलों से समन्वय कर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं जो जमालपुर और भागलपुर होकर गुजरेंगी। उन्होंने यात्रियों से सीधी ट्रेनों के साथ-साथ कनेक्टिंग ट्रेनों का विकल्प चुनने की भी अपील की। कर्मचारी सुविधाओं पर जोर: निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रू बुकिंग लॉबी और रनिंग रूम का भी भ्रमण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) के आराम और सुविधाओं में कोई कटौती न हो, क्योंकि सुरक्षित रेल परिचालन के लिए कर्मचारियों का तनावमुक्त होना आवश्यक है। इस अवसर पर जमालपुर स्टेशन और मालदा मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by Kumar Mithun1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- Post by किरण देव यादव1
- श्री विद्यासागर निषाद जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सिमरी बख्तियारपुर बनाम जमालपुर के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच का उद्घाटन करता गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने किया मैच का उद्घाटन ।1
- Post by Okil Yadav1
- साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा छर्रा पट्टी से एक अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- हवेली खड़गपुर के मारवाड़ी टोला से फाल्गुन होली को लेकर खाटू श्याम निशान यात्रा निकली, नींबू शर्बत और ठंडे पेयजल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी इंतजाम1
- Post by Kumar Mithun1