Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट में 500 मीटर दूर सूरज कुमार का टूटा पैर मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में सैयद सरावा के सूरज कुमार पुत्र प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल, पैर की हड्डी टूटी नारायण स्वरूप हॉस्पिटल प्रयागराज में चल रहा इलाज बताया जा रहा है कि सूरज कुमार मनौरी में से घर लौट रहा था तभी अचानक से डीहा के पास में एक भयभीत कर देने वाली आवाज के साथ ईट का एक टुकड़ा सूरज कुमार के पैर पर लगा जिससे सूरज का पैर लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से घायल सूरज के पैर की हड्डी टूट गई जिससे सूरज की हालत गंभीर बताई जा रही है ?
Journalist Narsingh
पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट में 500 मीटर दूर सूरज कुमार का टूटा पैर मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में सैयद सरावा के सूरज कुमार पुत्र प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल, पैर की हड्डी टूटी नारायण स्वरूप हॉस्पिटल प्रयागराज में चल रहा इलाज बताया जा रहा है कि सूरज कुमार मनौरी में से घर लौट रहा था तभी अचानक से डीहा के पास में एक भयभीत कर देने वाली आवाज के साथ ईट का एक टुकड़ा सूरज कुमार के पैर पर लगा जिससे सूरज का पैर लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से घायल सूरज के पैर की हड्डी टूट गई जिससे सूरज की हालत गंभीर बताई जा रही है ?
More news from Prayagraj and nearby areas
- #कौशाम्बी : मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में छात्र भी घायल, पैर में आकर लगी ईंट... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों की इस समस्या पर जिम्मेदार कब ध्यान देंगे और सफाई कब होगी? सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों की इस समस्या पर जिम्मेदार कब ध्यान देंगे और सफाई कब होगी?1
- प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने हेतु रिक्शा को लाइन में खड़ा करने की हिदायत प्रयागराज शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयागराज पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है। आज देर शाम सिविल लाइंस क्षेत्र में एडिशनल डीसीपी पुष्कर वर्मा के आदेश पर पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ई-रिक्शा व ऑटो चालकों से अपील की है पुलिस ने चालकों से कहा कि वे अपने रिक्शा लाइन में खड़ा करें, बेतरतीब ढंग से सड़क पर वाहन खड़ा न करें। ऐसा न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- प्रयागराज के शांतिपुरम में भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी ने महिला सखी गुड़िया जी के साथ किया ललही छठ का पूजन प्रयागराज के शांतिपुरम में भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी ने महिला सखी गुड़िया जी के साथ किया ललही छठ का पूजन प्रयागराज। फाफामऊ क्षेत्र के शांतिपुरम में ललही छठ के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों का सुंदर संगम देखने को मिला। भाजपा नेत्री श्रीमती मिथिलेश सोमवंशी जी ने अपनी महिला सखी गुड़िया जी के साथ विधि-विधान से ललही छठ का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा बच्चों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से ललही छठ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने भगवान गणेश, माता षष्ठी तथा लोक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना करते हुए संतान के मंगलमय भविष्य के लिए प्रार्थना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि से जुड़ा है पर्व ललही छठ, जिसे हलषष्ठी या हरछठ के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय लोक परंपराओं में विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। मान्यता है कि इस दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए व्रत और पूजा करती हैं। यह पर्व विशेष रूप से मातृशक्ति की श्रद्धा, त्याग और अपनी संतान के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ललही छठ के अवसर पर महिलाएं परंपरागत रूप से हल से जुड़ी वस्तुओं और विशेष पूजन सामग्री का उपयोग करती हैं। कई स्थानों पर तालाब, कुंड अथवा पूजा स्थल के समीप सामूहिक रूप से पूजा करने की परंपरा भी है। महिलाएं व्रत रखकर लोककथाओं का श्रवण करती हैं और पूजा के बाद परिवार के कल्याण की प्रार्थना करती हैं। परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश शांतिपुरम में आयोजित पूजन के दौरान भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं में ऐसे पर्वों का विशेष स्थान है। ललही छठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मां और संतान के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद का पर्व है। ऐसे त्योहार हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। इस दौरान महिला सखी गुड़िया जी समेत अन्य महिलाओं ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन में सहभागिता की। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने एक-दूसरे को ललही छठ की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। ललही छठ के पावन अवसर पर शांतिपुरम में महिलाओं की आस्था, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।2
- उत्तर मध्य रेलवे जीएम ने प्रयागराज-नारायणपुर बाजार रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने बुधवार को प्रयागराज-नारायणपुर बाजार रेलखंड का गहन विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल संरक्षा, यात्री सुविधाओं और जारी विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण दल में प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री शरद चंद्रायन तथा मंडल रेल प्रबंधक (प्रयागराज) श्री रजनीश अग्रवाल सहित मंडल के अन्य शाखाधिकारी शामिल रहे।1
- प्रयागराज में बाढ़ का कहर, झूंसी-छतनाग का दाह संस्कार स्थल जलमग्न प्रयागराज। गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते संगम नगरी के तटीय इलाकों में बाढ़ का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। झूंसी-छतनाग स्थित दाह संस्कार स्थल भी बाढ़ के पानी की चपेट में आकर जलमग्न हो गया है। घाट परिसर में पानी भर जाने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण घाट तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी पानी का असर दिखाई दे रहा है। इससे स्थानीय लोगों और अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रयागराज में गंगा के बढ़ते जलस्तर से घाटों के डूबने की समस्या पहले भी सामने आती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो दाह संस्कार की व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है1
- एक महीने से जलभराव, आश्वासन निकला खोखला, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार कौशाम्बी : जनपद के सिराथू तहसील के मोंगरीकड़ा गांव में पिछले एक महीने से जलनिकासी ठप होने के कारण पूरे गांव में गंदा पानी भरा है। हालात इतने खराब हैं कि स्कूली बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, जबकि ग्रामीण संक्रामक बीमारियों के खतरे के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सेवक ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन आज तक एक फावड़ा भी नहीं चला ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 दिन पहले ग्राम प्रधान यशवंत तिवारी और ग्राम सेवक जितेन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने जेसीबी से खुदाई कर एक-दो दिन में जलनिकासी शुरू कराने तथा पांच दिन के भीतर नाला निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया था। लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो जेसीबी पहुंची और न ही नाला निर्माण का काम शुरू हुआ गांव की गलियों में भरे गंदे पानी से लोगों का निकलना दूभर हो गया है बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मच्छरों व गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया समेत अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जब एक महीने से गांव पानी में डूबा है, तो आखिर जिम्मेदारों के आश्वासन कागज से जमीन पर कब उतरेंगे।3
- महिलाओं ने मनाया ललही छठ संतान के लिए किया ललही छठ माता से मंगल की कामना प्रयागराज तहसील बारा अंतर्गत विकास खण्ड शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सभा चन्दरा, लोहगरा नीबी सहित समूचे प्रयागराज में ललही छठ का पावन पर्व बुधवार को पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा-आस्था के साथ मनाया गया। संतान के सुख, स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गाए। पूजा के दौरान फल, मिष्ठान व पूजन सामग्री अर्पित की गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामना दी1
- प्रयागराज-यूपीटीईटी की ओएमआर शीट में त्रुटि को लेकर छात्रों में नाराजगी, शिक्षा चयन आयोग कार्यालय पर जमा किए जा रहे फॉर्म प्रयागराज उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) जुलाई 2026 की ओएमआर शीट में हुई कथित त्रुटि को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र अपनी शिकायतों और संबंधित दस्तावेजों के साथ एलनगंज स्थित उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों द्वारा ओएमआर शीट में हुई त्रुटि के संबंध में अपने फॉर्म एवं प्रार्थना पत्र कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में ओएमआर शीट से जुड़ी त्रुटि के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित समाधान किए जाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि उनकी समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि परीक्षा परिणाम एवं आगामी प्रक्रिया पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। कार्यालय परिसर में फॉर्म जमा करने के लिए छात्रों की आवाजाही बनी रही। अब अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से मामले में की जाने वाली कार्रवाई और निर्णय का इंतजार है।1